अच्छे विचारों को जोड़े

जीवन को बेहतर बनाने के लिए क्या करे? अच्छे विचारों को जोड़े उन अच्छे विचारों को अपने जीवन में जगह दे, विचार कैसे हो जिनको आप जोड़ेंगे उस बात पर भी आपको बहुत ध्यान देना होगा। क्युकी हमारे मस्तिष्क में लगातार विचार आते जाते रहते है।

छोटे छोटे विचार जो आपके जीवन को लगातार बदल सकते है, आपके जीवन को सकारात्मक बना सकते है, आपके जीवन को बेहतर बना सकते है। 

उन विचारों को अपने जीवन का हिस्सा जरूर बनाए, उन विचारों को अपने में उतारे यही वो विचार है जो आपका जीवन दिन प्रतिदिन बेहतर बनाते है, ओर एक दिन आपका जीवन बहुत बेहतर हो जाता है, जिस भी उम्र के पड़ाव पर हम है उस उम्र की परवाह न करे बस बस स्वयं को बेहतर बनाते जाए एक दिन आप निखर कर सामने आएंगे।

ऐसे विचार जो हमारे जीवन को बदल दे: ऐसे विचार हमेशा अपने साथ रखने चाहिए और उन विचारों को भूलना नहीं चाहिए, उन विचारों पर हमे लगातार कार्य करना चाहिए।

1. जैसे हम सोचते है की हमे बड़ा व्यवसाय करना है यह हर रोज सोचे धीरे धीरे आप उस और कार्य भी करने लगेंगे।

2. मुझे अपनी सेहत पर ध्यान देना चाहिए।

3. मुझे हर रोज व्यायाम करना चाहिए।

ऐसे ही छोटे छोटे विचार हमे अपने जीवन में जोड़ते रहना चाहिए ताकि वो हमारे जीवन की आदत बन जाए।

जैसा की हम सभी जानते है एक पूरे दिन में मस्तिष्क में लगभग 60 हजार विचार आते है परंतु क्या वह सभी विचार हमारे लिए महत्वपूर्ण है? नहीं वह सभी विचार हमारे लिए महतवपूर्ण नहीं होते, इसलिए हमे उन विचारों को छोड़ देना है जो हमारे लिए सही नहीं है, और जो सही विचार हमारे मस्तिष्क में आ रहे है उनको अपने साथ जोड़ते रहना है।

क्युकी वह सभी विचार हमारे कुछ न कुछ सोचने की वजह से, कुछ न कुछ कार्य करने व देखने की वजह से उत्पन्न हो रहे है या फिर हम पुरानो दिन में खुद को खो देते है बस वही विचार हमारे मस्तिष्क में लगातार घूमते रहते है।  

यदि हम कुछ अच्छे ओर सकारात्मक विचारों लिख कर उन्हे बार बार मन में दोहराए व सिर्फ ओर सिर्फ उन्ही विचारों के बारे सोचे तो आप देखेंगे की आपके जीवन में कितना परिवर्तन आता है। आपको उन विचारों के साथ एक नई दिशा मिलती है, आप अपने जीवन को बेहतर होता हुए देखते है।

विचारों का प्रभाव हमारे जीवन पर   

हम हर रोज थोड़े थोड़े बेहतर होते जाएंगे।

हर रोज हमारे भीतर नई ऊर्जा का संचार होगा।  

हर रोज हम जीवन के प्रति सकारात्मक होंगे।

आपका मन सदेव प्रसन्न रहेगा।

यह अनुभव एकदम से होने लग जाता है, जैसे जैसे हम अपने पुराने विचारों की आदतों को तोड़ते रहते है हम नए-नए विचारों के अनुभव को जगह देने लग जाते है, जब तक पुरानी सोच, पुरानी धारणाओ को नई छोड़ेंगे तब तक नई की उपसतिथि कैसे होगी? इसलिए उन पुराने विचारों को मस्तिष्क के भीतर से हटाए ओर खुद को नए व अच्छे विचारों को जोड़े, इन नए विचारों सकारात्मक होने दे अपने भीतर तक और इन नए ओर सकारात्मक विचारों के साथ जिए हमारे भीतर जो नकारात्मक विचार है उनको बाहर निकाले। 

यह भी पढे: विचार प्रार्थना, विचार क्या है, नया विचार, मन के विचार, अच्छे विचार,

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *