Blog

धूप और ठंड

धूप और ठंड का मज़ा घर से बाहर की यह खिलखिलाती धूप ओर भीतर कमरे की ठंड दोनों ही बहुत मजेदार है, जब बाहर जाते है तो मन नहीं करता धूप से घर वापस जाने का ओर जब भीतर होते है तब बाहर निकलने का मन नहीं होता बस लगता है कंबल में यू ही दुबककर बैठे रहे ओर आलस से भरे रहे।

उस आलस में भी जीवन का आनंद आने लगता है, लगता है कुछ काम नहीं हो बस आराम ही आराम हो, यही बैठ सारे सुख है बाहर क्यू जाना इस ठंड में लेकिन बाहर निकल देखो तो सूरज भी तुमसे कहता है की बैठ यह मैं तेरे शरीर के तापमान को ठीक कर दू, तू बस बैठ जा चाहे खड़ा हो जा कुछ देर यही, सर्दी की धूप भी ऐसी लगती मानो गर्मी में तुम ठंडी ठंडी आइसक्रीम खा रहे हो।

बाहर की उस खिलखिलाती धूप को देख ऐसा लगता है की बस इसी धूप के साथ वक्त गुजार लू, भीतर आकार तो सर्दी लगती है, समय अभी 11:45 का दोपहर होने लगी थी, सर्दी की धूप तो बहुत ही अच्छी लगने लगती है, धूप और ठंड का मज़ा यह दोनों एकसाथ सर्दी में ही मिलते है, गर्मी में इन दोनों का आनंद नहीं अछूता ही रहता है।

सर्दी में शरीर तो ठंडा ठंडा हो गया है, जैसे सर्दी में शरीर पूरी तरह अकड़ ही गया हो, घर में तो जैसे सीलन सी आई हुई हो, घर की चार दिवारे एकदम ठंडी बर्फ सी हो गई है, घर में जब होते है तो लगता है की रजाई औढकर बस बैठे रहो, ओर रजाई से बाहर ही नहीं निकलो लेकिन बाहर की धूप देख कर ऐसा लगता है की अब भीतर ना जाऊ यही खड़ा रहु या फिर बस चारपाई बिछा कर लेट जाऊ अब तो यही एक मन में चलता है।

शरीर भी गजब की चीज है बहुत आलस ओर आराम चाहता है, कभी कुछ खास मेहनत नहीं करना चाहता कठिन परिस्थितियों का सामना भी नहीं करना चाहता, बस यू ही आरामदायक जिंदगी को जीना चाहता है, लेकिन यदि इसी तरह से आराम चाहेगा तो कभी मजबूत नहीं बन पाएगा इसलिए जब सर्दी ओर गर्मी इन दोनों मौसम का आनंद लेना चाहिए, इस शरीर को ठंड की भी आदत हो ओर गर्मी की भी आदत होनी चाहिए।

शब्दों की माया

यह शब्दों की माया तो देखो
शब्दो को ना कांट सकते है,
ना जला सकते है , ना भीगा सकते है।

यह शब्द रचित संसार इन शब्दो की माया का
शब्दों की माया

इन शब्दों की माया को किसने है जाना, ओर कौन ही इन शब्दों को अब तक समझ पाया है, जिसने शब्दों को जाना है वो तो मौन को कहलाया है, वह स्वयं को शब्दों से पार ले जा पाया है।

बेसहारा छोड़ दिया

मुझको तेरी यादों ने बेसहारा छोड़ दिया
मेरा दिल कितना सख्त था तूने वो भी तोड़ दिया

किसी के लिए इस दिल में जगह ना थी
तूने मुझेको ही बेपनाह कर छोड़ दिया

किसी को पनाह मेने भी ना थी
और तूने भी मुझे बेपनाह कर छोड़ दिया

मेने खुद का जिंदगी से नाता तोड़ दिया था
लेकिन तूने मुझे अपनी और फिर मोड़ लिया

लोगो ने कहाँ सच्चे वाला प्यार सिर्फ एक बार होता है
तूने ये झूठ कर दिखाया
दूसरी बार वाला तो और भी बेशुमार होता है।

कही अटक गया मैं

कही अटक गया मैं, कही भटक गया मैं, मेरे कुछ शब्द अटक गए है
जिनकी वजह से अपने रास्ते में
आज हम भी अटक गए है
जाना कहीं था जा कहीं ओर रहे है,
ना मंजिल की ओर बढ़ पा रहे है

ना इस सफर से पीछे हट पा रहे है, क्या कुछ होगा ?
और क्या नहीं ?
यह बात भी तो अब हम
नहीं समझ पा रहे है,
बस बेचैनी है थोड़ी नादानी है,
नासमझ भी हूं,
उम्र बढ़ रही है

लेकिन
अब भी नादान बच्चा हूं
थोड़ा अक्ल का कच्चा हूं,
क्या समझ सकूंगा कभी इस बात को?
या फिर कभी भी नहीं ??
बस इसी दुविधा में मै अटका हूं
जहां मै था अब भी वही अटका हूं।

छत पर कूड़ा

समझदार लोग, पढे लिखे होने का क्या फायदा यदि आप इसी तरह की हरकते करेंगे जिससे की समाज को उसका परिणाम भुगतना पड़े, किसी दूसरे का नुकसान ओर खुद का फायदा हो क्या आप इसीको समझदारी कहते है, कुछ लोग कूड़ा कही भी डाल देते है, आजकल लोग फ्लैट, बिल्डिंग सोसाइटी में रहते है, ओर यह लोग ऊपर से ही कूड़ा फेकते रहते है कोई गली में कोई किसी की छत पर, तो कोई आसपास के किसी खाली प्लॉट में ही कूड़ा डाल देता है, लेकिन यह लोग कूड़े की गाड़ी में कूड़ा नहीं डालते है जबकी कूड़े की गाड़ी हर रोज आती है उसमे कूड़ा नहीं डालते, ना ही कूड़ा उठाने वाले को लगाते है कूड़ा उठाने के लिए, बस कुछ रुपये बचाने के लिए इस तरह की हरकते करते है।

इस तरह की हरकतों के लिए कौन जिम्मेदार है? आपकी शिक्षा या संस्कार क्या यही सीखा है आपने स्कूल में या घर में की आप अपने घर से कूड़ा फेक दे तो फिर चाहे वो गली में तारों पर लटके या या गली में बिखर जाए इस बात से आपको कोइ फर्क नहीं पड़ता क्यूकी कूड़ा आपके घर से तो निकल गया है अब इस बात से कोई फरक नहीं पड़ता की किसका नुकसान होता है।

लोग कूड़ा फेक देते है और फिर मुकर जाते है की हमने नही फैंका , जब तक आप किसी को देखते नही हो तब तक आप यह नहीं कह सकते है की कूड़ा इन्होंने फैंका है इसलिए जब आप देखोगे तभी उनको कुछ बोल पाओगे लेकिन एक बार सबको बोल देना बहुत जरूरी है ताकि उन्हें अगली बार शर्म आए लेकिन कई लोगो को शर्म नही आती वह वही गलतियां बार बार करते है लेकिन उन्हें गलतियां नही कहते क्युकी कुछ लोग ऐसी हरकतें जान बूझकर करते है अपने कुछ 50 या 100 रुपए बचाने के चक्कर में दूसरो को परेशान करते है।

जो हमारे घर के पीछे वाले घर में रहते है उनकी छत पर कूड़ा हर दूसरे दिन पड़ा रहता है, हममें से ही कोई है जो इस तरह की हरकत कर रहा है अब यह बहुत निंदनीय कार्य है। और ऐसा कौन कर रहा है यह उनको नही पता चल रहा क्युकी उन्होंने किसी को भी कूड़ा फ़ैकते हुए नहीं देखा।

सुबह की चाय

जैसे ही हम सुबह उठे बस तभी बितर में ही हमे चाय मिल जाए तो उससे बढ़िया क्या हो सकता है यह तो आजकल हर किसी की इच्छा होती है की उसे बिस्तर में ही चाय मिल जाए ओर फिर वो बिस्तर से बाहर निकले क्युकी सुबह की चाय की बात ही कुछ ओर होती है, सुबह समय चाय की तलब तो ऐसी होती है, मानो बिना चाय दिन की शुरुआत ही न हो रही हो, लगता है चाय पीने के बाद दिमाग तरोताजा होगा, ओर शरीर खुल जाएगा, सर्दियों में तो चाय का मिलन बिस्तर में ऐसे लगता है की कोई ख्वाब ही पूरा हो गया हो।

चाय की तलब कुछ इस तरह से लग रही है।

मानो जिंदगी प्यास में तड़प रही है।

चाय की तलब कुछ बढ़, कुछ घट रही है।

ये साली चाय की तलब मुझे लग रही है, क्या इसकी महक तुम तक भी पहुँच रही है।

या सिर्फ चाय की महक मुझे ही मदमस्त कर रही है,

चाय की चुस्की लिए जा रहा हूँ, मैं चाय अब पिए जा रहा हूँ

चाय की तलब कुछ इस तरह बढ़ जाती है।

की उसके सामने सारी तलब फीकी पड़ जाती है।

कुछ से कुछ का कहना बिना चाय के भी क्या रहना .. ….

ढूँढता हूँ

मैं घूमता हूँ दिन भर , दिन भर ढूँढता भी हूँ मैं

खुद को ही ना जाने कहाँ कहाँ ढूँढता हूँ मैं

कहाँ मिलूँगा-कहाँ मिलूँगा

खुद से बस

यही एक सवाल है जो

मैं खुद से बार बार पूछता हूँ

क्या मैं खुद को ढूंढ पाऊँगा

खुद के सवालों से ही मैं जूझ रहा हूँ

खुद से ही बस यही एक सवाल पूछ रहा हूँ

ढूँडु खुद को कैसे यह एक सवाल कर रहा हूँ

कहाँ कहाँ ढूढू खुद को

खुद से

बस यही एक सवाल है जो मैं खुद से कर रहा हूँ  

जवाब तो नहीं पता मुझे इसका कब मिलेगा

ये मुझको नहीं खबर है बस लापता हूं, इस दुनिया की भीड़ में

निकला हूँ उस ठिकाने को ढूँढने जिसका पता नहीं मालूम मुझे

समय की बचत

समय की बचत की जाए, समय की हानी ना हो, अपने समय को सही जगह लगाए, यू ही समय को ना गवाये, बिना मतलब के कार्यों में अपने समय को बर्बाद नहीं करे।

समय की बचत
समय की बचत
  1. समय बहुत कीमती है, इसलिए समय को व्यर्थ नहीं करना चाहिए
  2.  जो कार्य जरूरी नहीं उन कार्यों को छोड़ दे ओर अपने जरूरी कार्यों पर ध्यान दे उन कार्यों को जल्द से जल्द करे उन कार्यों को ताले नहीं।
  3. समय अपनी जगह बना लेता है निकलने के लिए इसलिए हर उस जगह को ध्यान से देखे जहां से समय निकल रहा है।
  4. अपनी दिनचर्या को ध्यान से देखे ताकि आप अपने समय की हानी होने से रोक सके।
  5. सोशल मीडिया हमारा बहुत समय लेता है आजकल इसलिए अपने समय को देखे की आप व्यर्थ की चीजों पर तो समय को बर्बाद तो नहीं कर रहे है ना।
  6. हम उन छोटी छोटी चीजों पर ध्यान नहीं देते जो हमारे समय को खराब करवाती है इसलिए अपने समय को उस जगह न लगाए जहां समय ज्यादा अधिक लगता है ओर उत्पादन कम होता है।
  7. बेफिजूल की चर्चा ओर बातों में अपने समय को ना लगाए।
  8. यदि आपके लिए कोई वस्तु जरूरी नहीं है तो उस पर अपना ध्यान नहीं लगाए।
  9. हमे सुबह जल्दी उठना चाहिए ताकि हम समय का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग कर सके, ओर उन जरूरी कामों को सुबह से ही खत्म करले जिससे की हमारे काम का बोझ पूरे दिन ना रहे।
  10. गुस्सा ना करे नहीं तो पूरे दिन आप उनही चीजों के बारे में सोचते रहेंगे ओर आप अपने काम पर ध्यान नहीं लगा पाएंगे।

समय की बचत पर कुछ बातें जो ध्यान रखनी चाहिए जिससे हम समय को बचा सके ओर सही दिशा में समय को लगा सके।

यह भी पढे: समय का सदुपयोग, समय का अंधेरा तला, अच्छा समय आएगा,

आलस

जब बहुत सारा आलस भर जाता है, इस आलस की वजह से लिखने का मन नहीं करता, तब आपको ज्यादातर समय सिर्फ सोने ओर लेटने का ही मन करता है। खुद को व्यस्त रखना बहुत जरूरी है यदि आलसी नहीं बनना तो, स्वयं को किसी ना किसी कार्य में व्यस्त रखना बहुत जरूरी है जिससे हमारा शरीर आलसी ना बने।

शरीर इतना आलसी होता है, खुद से कुछ काम करने को मन नहीं करता एसा लगता है, कोई हमारे लिए काम करदे, अक्सर हम यही चाहते है।

ये आलस ही है, जो हमे बार बार काम को टालने की आदत से भर देता है। जो हमे हमारे लक्ष्य से दूर करता है।

आलस को कैसे दूर करे? आलस को दूर करने के लिए कुछ तरीकों को अपनाये।  

हमे व्यायाम करना चाहिए, हर आधे घंटे बाद अपने शरीर को स्ट्रेच करना चाहिए, हमे अपने दिमाग की एक्सर्साइज़ करनी चाहिए।

किसी भी कार्य की शुरुआत करना जरूरी है जिससे आलसीपन खत्म हो।

आलस की वजह से कम्फर्ट ज़ोन में चले जाते है, ओर बार बार कार्य को टालते जाते है।

आलसी होने की आदत को बदलिए।

में नींद भी बहुत आती है, हाथ ओर पैर जाम से लगते है शरीर को हिलाने तक मन नहीं करता ये शरीर इतना आलसी हो जाता है।

ज्यादा से ज्यादा किताबे पढे जिससे आपका दिमाग लगातार अच्छा सोचे ओर शरीर बेहतर करे।

शरीर चुस्त रहना चाहिए, हर रोज व्यायाम करना चाहिए जिसकी वजह से हमारा शरीर खुलता है ओर आलसीपन दूर होता है।

जीवन के नियम

जीवन के नियम ….
सत्य सदा परम ….
मैत्री की सरगम ….
शांति और संयम….
जीवन एक सपना
जो पूर्ण छदम ….
विकास चरम….
हँसना खिलखिलाना
सब भूल के नई शुरुआत
ही शुद्ध धर्म ।

जीवन के नियम, अनमोल विचार,
एक सत्य की दृष्टि, जीवन का आदार।

सत्य सदा परम, ज्ञान का प्रकाश,
हृदय में शुद्धता, छाती में निर्मल आस्था।

मैत्री की सरगम, विश्वास की पंख,
दूसरों का सम्मान, अपार गुणवंश।

शांति और संयम, मन को शुद्ध रखें,
चंचल बालवती मन, वश में हम सब रखें।

जीवन एक सपना, स्वप्नों की उड़ान,
सपनों को पूरा करें, जीवन का मकसद जान।

इस जीवन के नियमों को स्वीकारें,
आचरण करें, अपने आपको संयम दें।

प्रेम और सम्मान से बनाएं यह सृष्टि,
हर लम्हे को सुंदर, जीवन को सुरम्य बनाएं विस्तृत।