Blog

पानी की बर्बादी

हमने पानी की बर्बादी करने के लिए बहुत सारे साधन बना लिए है जिनकी वजह से ऐसा लगता है हमारे आगे आने वाली पीढ़िया इन सब चीजों के लिए तरस जाएगी जिन चीजों का हम भोग बहुत नासमझी के साथ कर रहे है।

पानी को साफ करने की मशीन: अक्सर देखता हूँ आजकल हम सभी के घरों में पानी को साफ करने की मशीन लगी होती है, जैसे जैसे पानी साफ होता है, एक तरफ से गंदा पानी रिस रिस कर पाइप से निकलता जाता है , लेकिन उस पानी को कभी हम प्रयोग में नहीं लाते, होने को उस पानी का प्रयोग बर्तन धोने, कपड़े धोने आदि बहुत सारे कामों के लिए प्रयोग में ला सकते है।

लेकिन वो पानी बस यू ही बहता रहता है। और पानी की बर्बादी होती रहती है , आप सोच रहे है, यह बात सिर्फ आपकी 2 बाल्टी पानी की है उससे क्या होगा जरा सोचिए जिनके घर पानी साफ करने की मशीन नहीं ओर जो लोग पानी बाहर से मंगाते है, जब वो पानी के प्लांट वाला व्यापारी सफाई करता होगा पानी की, तो वह कितना पानी व्यर्थ में बहने दे रहा है। ओर हम कुछ भी नहीं कर रहे , ना ही सरकार इस और ध्यान दे रही है, ओर न हम आप सभी कार्यों को सरकार के भरोसे पर नहीं छोड़ सकते कुछ कार्य की जिम्मेदारी तो हमे स्वयं ही लेनी पड़ेगी।

छत पर रखी पानी की टंकी:  छत पर रखी पानी की टंकी भी भर जाती है, लेकिन वो पानी तो घंटों तक बहता हुआ ही दिखता है, कुछ लोग लगता है मोटर चलाकर बस भूल जाते है, ओर पानी बहता रहता है, ऐसा ही कुछ हमारी बिल्डिंग में भी होता है, शाम को पानी आता है, तो सभी अपना पानी भर लेते है एक पानी की टंकी लगभग 35 मिनट में भर जाती है 750 लीटर वाली यदि पूरी खाली है तो , लेकिन वो 35 मिनट उनके पूरी रात में बदल जाते है लेकिन मोटर नहीं बंद होती , यदि टंकी छत पर है तो वो छत भी एक दिन कमजोर हो ही जाएगी , उसमे से भी एक दिन पानी रिस रिस नीचे तक जाएगा, जिस तरह से पानी बहता है,

क्या हम उस पानी का इस्तेमाल गमलों की ओर नहीं कर सकते या अलार्म नहीं लगा सकते की पानी भर रहा है तो हमे याद रहे , हमे वो पता चल जाए की पानी की भर चुकी है अब बंद कर दीजिए। लेकिन ऐसा नहीं करते यह लोग पता नहीं क्या सोचकर पानी को इतना व्यर्थ कर रहे है।

हाल ही मैं एक दर्दनाक हादसा हुआ है, शिमला में पानी लगातार पहाड़ों से रिस रहा था उसका निकासी सिस्टम सही तरीके काम नहीं कर रहा था, जिसकी वजह से पहाड़ खिसक रहे है, ओर बहुत भारी नुकसान पूरे हिमाचल को हुआ है। पूरा हिमाचल इस भूल का परिणाम भुगत रहा है फिर सोचिए हमारा एक छोटा सा घर जिसका हम ख्याल नहीं रख पा रहे है उसका क्या होगा? बड़ी मेहनत से बनता है एक घर पूरी उम्र बीत जाती है एक घर बनाने में , यह जल हमारी प्राकृतिक सम्पदा है, इसे यू ही व्यर्थ में खर्च ना कीजिए इसका ध्यान रखना ही हमारी जिम्मेदारी है।

यह भी पढे: जल की कीमत, दिल्ली की जनता, राजधानी दिल्ली,

जादू की छड़ी

जादू की छड़ी जो हकीकत से बहुत दूर है , लेकिन फिर भी बार बार बस यही सोच करते थे काश मेरे पास जादू की छड़ी होती तो मैं ये कर देता , वो कर देता , बचपन भी कैसा था हमारा 

ये कभी समझ नही आया 

जब समझ आया तो 

दुनिया को ही बदला हुआ

 हमने पाया 

हिंदी सिनेमा जगत ने

 ना जाने क्या क्या हमको दिखाया 

कभी मजनू, आशिक़, पागल, दीवाना, तो कभी आलसी निक्कमा भी हमको बनाया 

हिंदी सिनेमा जगत 

हमे जो वो दिखाते थे 

हम वो बिना सोचे समझे देखते जाते थे 

कभी मुंगेरी लाल , तो कभी लैला मजनू , हीर रांझा 

अलादीन, मुंगेरी लाल के हसीन सपने , 

जैसे नाटक-फिल्में वो हमें दिखाते थे 

जिसमे फाटक दिमाग के सारे 

हमारे  बंद हो जाते थे 

ढूंढते थे जादू की छड़ी 

कही मिल जाये तो हो जाये तबियत हरी 

बस जिंदगी बदल जाये हमारी भी 

कही मिल जाये चिराग अलादीन का 

बस घीसू और हो जाये सारी इच्छा पूरी 

 हम भी कुछ करले 

मुंगेरी लाल के हसीन सपनो की तरह हम भी सोचा करते थे 

बस कुछ करना ना पड़े 

बिना करे सब कुछ मिल जाये 

हाथ किसी भी चीज़ को लगाना ना पड़े 

 सब कुछ बैठे बैठे बस मिल जाये 

जादू की छड़ी घुमाओ , या चिराग घीसू 

और बस सबकुछ  सामने आ जाये 

लेकिन अब 

बड़ी उल्फत हो गयी है 

आज जिसकी वजह से जिंदगी में आलसी हमे बना दिया 

ना काम का ना काज का ढाई पाव अनाज का हमको बना दिया, 

तभी तो एक गिलास पानी का उठाते नही थे हम 

सपनो की दुनिया में ही जीने लगे थे 

जिंदगी की 

हकीकत से ही दूर करा दिया 

जीवन में कुछ करना हम भी चाहते थे 

लेकिन वक़्त ने ना जाने कहा लाकर  है हमको  बैठा दिया वक़्त जो हमने अपने हाथ से निकाल दिया फिर वो वक़्त दुबारा लौटकर कहाँ आया 

यही एक वजह थी जिसकी वजह से 

हमे इस राह पर लाकर खड़ा कर दिया 

मा बाप के सामने  निकम्मा बन कर जीने लगे 

पता ना था जिंदगी इतनी मसक्कत से भरी है 

जिंदगी की मुश्किलों ने आज ये एहसास दिला दिया 

सपनो और हकीकत के बीच का सफर जिंदगी ने तय करा दिया 

जीवन ज्यादा

जीवन ज्यादा 10 विचार जो जीवन बदल दे

कुछ विचार हो जो आपके जीवन को पूर्ण रूप से बदल दे, वही जीवन के विचार है, जो आपको निखार देंगे , आपको नई ऊर्जा ओर सकती प्रदान करते है। हमे बस उन्ही जीवन के विचार पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। ऐसे ही कुछ अनमोल विचार है , जिन्हे हमे अपने जीवन में उतारना चाहिए।

जीवन ज्यादा योजना नहीं माँगता , आदिवासी जंगल के सच्चे निवासी…..
परम्पराएँ जीवनशेली अनूठी ख़ासी ।
आदिवासी जल जंगल ज़मीन के रखवाले…
जंगल के सच्चे सपूत सिपाही निराले ।

उनकी ख़ुशी के कारण बहुत साधारण ….
नाच गान के मनाते साधारण उनके वरण ।
वो जानवरों के साथ कैसे जीना जानते ….
जंगल बना रहे और फले फुले यह मानते ।

जंगल का दोहन नहीं उनकी मंशा….
उनसे सीखे सुधारे समाज की दिशा ।
वो जंगल से लेते और उसे वापस लोटाते….
वो अपनी परंपराओं से सच्चाई से निभाते ।

2. जीवन ज्यादा योजना नहीं माँगता…..
उसकी आशा तुममें न पनपे विषमता ।
जीवन मिलजुल के कार्य कर रहा ..
चाहे जल में आकाश में चाहे हो धरा ।

सब अपने हिस्से का जीवन जी के
आगे बढ़ते जा रहे…..
पुराना जीवन जा रहा नया जीवन हर क्षण प्रगत हुए जा रहे ।
ये खेल निरंतरता का सदा था हे
ओर चलेगा …
जीवन आएँगे जीवन जाएँगे इसका
पुष्प सदाबहार खिलेगा ।

3. हम सदा कार्यशील एक बेहतर कल के निर्माण के प्रति अग्रसर……
कल परिवर्तित होता हम खुश की जगह और बेहतर के तलाशते अवसर ।
ये त्रासदी हे हम अनंत यात्रा में हे हमे ख़ुद नहीं पता क्या हम चाहते …..
कुछ अधिक जो नहीं हुआ हे परिभाषित बस लगे हे अंध दौड़ में भागते जाते ।

4. सही शब्द हृदयों की चाभी , उसको खोलने का काम वो करते …..
सही शब्दों का प्रयोग करके जैसे पहन मोती की माला हम महकते सँवरते ।
शब्द तीर ज़ख़्म दे सकते गंभीर …..
शब्द ही मीठे मिटा देते दुःख की पीर ।

कई लोग हे जिनको समझने पे भी नहीं उनके कान पे जूँ रेंगती ……
प्रभु जी से प्रार्थना सुधारो उनकी मति बुद्धि
उनकी सही पकड़े गति

5. पढ़ाई अनपढ़ से मतलब नहीं हे
भावनायें समझ में चाहिए आनी….
भावनायें समझे वही व्यक्ति पढ़ा
लिखा बाक़ी सब बेकार की कहानी ।

भीतरी शिक्षा के नहीं विद्यालय….
घर से मिलते संस्कार बिना चुकाए मूल्य ।
जो भी वस्तुयें निशुल्क वही मूल्यवान….
भीतरी शक्ति से उन्हें हम सकते पहचान ।

6. प्रत्येक सूर्यास्त हमारे जीवन से एक दिन को कम…..
लेकिन फिर हुए सूर्योदय से जीवन में भरता नया दम ।
हो चाहे सूर्योदय या सूर्यास्त हर समय परिवार और मित्रों का थामे रहे हाथ…..
सम्भालना अपनो को दिखाना यही सही दिशा यही उत्तम पुरुषार्थ ।

7. नहीं महत्वपूर्ण हम कितना जानते हे या हे कितने शिक्षित …..
योग्य हो इतने जटिल से जटिल स्थिति से निकल सके सुरक्षित ।
अपनी योग्यता में धार लगाते रहे करे इतना परिश्रम….
युद्ध में बेवजह खून नहीं बहेगा योग्य हो इतने सक्षम।

8. विश्वास से की गई प्रार्थना सार्थक…..
सब होगा सम्भव प्रयास हो अथक ।
असम्भव होगा वो तत्काल सम्भव…..
विश्वास की शक्ति से कर ले अनुभव ।

दे ध्यान विश्वास में न जुड़ा हो अंध…..
फिर आगे अंधेरा ही अंधेरा दुर्गंध ही दुर्गंध ।
अपनी प्रार्थना में अधिक से अधिक व्यक्तियों को करे सम्मलित…..
जीवन में उतरेगी प्राण वायु , बात करे जिसमें जुड़ा हो सबका हित।

9. संबंध नहीं होते बढ़े , उन संबंधों को सम्भालने वाले होते हे बड़े…..
हीरे जवाहरात भी खूबसूरत लेकिन चार चाँद लगाते जब होते वो गहनों में जड़े ।
हमेशा संबंधों को सम्भाले नहीं करे दोहन…..
संबंध सही रहेगे उनका उज्जवल रहेगा यौवन।

10. ये प्रश्न ग़ैर वाजिब हे कि कौन हमसे आगे और कौन हमसे पीछे…..
ये ज़िंदगी हे साहब रिश्ते कमाइये रिश्ते पैसे में ताक़त लेकिन नहीं रिसते जैसी नज़ाकत न ही उसकी तरह प्यास ।

यह भी पढे: हमारा जीवन, ज्यादा योग्य, जीने का अंदाज, संबंध जो सुंदर हो, संबंध नहीं टूटते,

काहे को खाली खाली

काहे को खाली खाली , खाली , खाली
खाली क्या है ???
समय
खाली कौन है ??

इंसान
खाली किस से है
पैसों से या समय से
यह खाली भी अजीब शब्द है

आजकल खाली वैसे कोई है क्या ?????
एक तरफ लगता है
सब खाली है
एक तरफ लगता है

दूसरी तरफ देखो तो कोई भी ना खाली
खाली कोई नही है,
कभी खाली तो कभी भरा सा लगता है इंसान
कहते है खाली दिमाग होता है।

शैतान का घर
खाली बड़ा या छोटा
मुट्ठी खाली , जेब खाली ,

रहता नही कोई तो मकान खाली ,

खाया नही कुछ तो पेट भी खाली
खाली डब्बा ,खाली बोटल
अगर तुम भी हो खाली तो

हर कोई आकर बके दो गाली
अरे बुड़बक काहे तू है खाली
यह जब होते है खाली
गेम खेले, जुआ खेले ,
ना जाने क्या क्या है ये खेले
बस दिखते है हरदम खाली, काहे को खाली खाली

यह भी पढे: खाली बैठा हूँ, दिमाग खाली, यह खाली हाथ, खाली दिमाग, शब्द खाली है,

फोकस

कैसे करे अपने गोल को सेट ? फोकस, फोकस, फोकस ओर सिर्फ फोकस कीजिए , क्या करना है क्या नहीं उस पर फोकस करो जहां opportunity देखी वही भाग जाना नहीं खुद को उसी जगह पर बिल्ड करो

किसी ने सच ही कहाँ है की सक्सेस इस डूइंग राइट थिंग नोट एनीथिंग ओर मेनी थिंग

1. घर ओर परिवार में संतुलन : जो तस्वीर में होते है वो परिवार नहीं है जो तकलीफ में होते है वो परिवार है , घर को ऑफिस ले जाना ओर ऑफिस को घर ले जाना ये ठीक नहीं है , जिन लोगों को आदत होती है की अपनी सारी ऑफिस की टेंशन को घर में उठाकर ले आए ओर घर की परेशानी अपने ऑफिस में तो इसे बंद करे।

2. फाइनैन्शल : खाली पेट ईमानदारी , सच्चाई की बड़ी बड़ी बाते करना कोई ठीक नहीं है इसलिए पैसा कमाओ लेकिन ईमानदारी से ही , पैसा खराब नहीं होता लेकिन यदि आप पैसे से प्रेम करते है तो वह गलत है।

3. शारीरिक दुरुस्त: होना चाहिए सेहत बहुत जरूरी है , जब हम मानसिक तौर पर अच्छे होते है तब अच्छा महसूस करते है ,तभी हम अच्छे बड़े ओर फायदेमंद फैसले ले पाते है।

4. मेंटली स्ट्रॉंग – यदि हम 1 हफ्ते में एक किताब पढ़ते है तो इसी तरह साल में 52 किताबे पढ़ सकते है, जो आपकी बुद्धि को बढ़ाए , आपको नया सोचने कए लिए प्रेरक करे , एक आइडीअ मिलियन डोलोर के बराबर है , सफल होने के लिए सिर्फ एक idea ही बहुत है।

लर्निंग एण्ड अर्निंग , लर्न मोर अर्न मोर , हमेशा पढ़ने की कोशिश करे यह आपको एक बेहतर इंसान बनाने में भी बहुत मदद करता है , समय कितना भी हो लेकिन पढ़ना बहुत जरूरी है, और अच्छी किताब को एक बार नहीं पढ़ना जितनी बार पढ़ सको उतना अच्छा हर बार कुछ नया सीखने को मिलता है , अच्छी किताब सिर्फ पढ़ी नहीं जाती उससे बातचीत की जाती है।

5. आपका सोशल सर्कल – आपका सोशल कितना जरूरी है , आपकी संगत ओर आपकी किताबे जो पढ़ते है वो कहाँ पर है , आज से 5 साल बाद आप कहाँ होंगे, ओर आपका सोशल सर्कल कहाँ होगा क्या आज भी आप उन लोगों के साथ ठहरे हुए है या आप उन्हे भूल गए या वो आपको आपने अपनी जिंदगी में कितने लोगों को संभाल कर रखा है। इस बात से अंदाज लगाया जा सकता है आप आज कहाँ है।

6. आध्यात्मिक – झूठ नहीं बोलना , अपने आप से चोरी नहीं करना, अच्छे रास्ते पर चलना दूसरों को ओर साथ ही खुद को धोखा नहीं देना ,

इन 6 चीजों में से कोई भी एक चीज मिस करोगे तो आपकी गाड़ी झटके मारेगी , इन सभी बातों में से कोई भी एक चीज आप छोड़ते हो तो आपकी गाड़ी डोलेगी।

धन सम्पदा ओर समय

धन सम्पदा ओर समय में अंतर….
धन सम्पदा हो सकती ज्ञात लेकिन
कितना बचा समय अज्ञात कभी भी
हो सकते छूमंतर ॥

समय सबसे मूल्यवान…
सदा करे समय का सम्मान,
समय हे तभी उपयोग धन सम्पदा ओर समय
की भी पहचान ।

2. सभी अपने
बात ये हृदय की…..
बाक़ी कुछ व्यक्ति विशेष
नहीं मिल पारे बात यह
पते की ।

ख़ुशियों के फूल सदा
खिले मित्रों के हृदय में….
हृदय का सही संचालन
हो ध्यान रखें समय समय में ।

3. चरित्र की भूमिका वृक्ष समान
प्रतिष्ठा यश सम्मान उस वृक्ष की छाया ।
चरित्र हो इतना सबल प्रबल
प्रतिष्ठा यश सम्मान की बरसेगी माया ।

4. ज्ञानी होने से शब्द आते समझ…..
अनुभवी को ज्ञान मिलता सहज ।
ज्ञान जब होता परिष्कृत…
आभाओ से सब होता सुशोभित ।

अनुभवों की जलाये रखो मशाल….
जीवन जीयो बिंदास खुशहाल ।
अर्जित ज्ञान को कसोटी पे कसना….
पूरा होगा खुली आँख से देखा सपना ।

5. प्रसन्नता में विघ्न हे अधिक सोच विचार….
वेसे ही जीवन के पल हे कुल चार ।
करने कहने से पहले सोचना अच्छी बात…
इस बात की अधिकता आफ़त की बरसात ।

सोच की दिशा सदा हो न्यायुक्त….
सुने सबकी लेकिन विचार हो स्वतंत्र मुक्त ।
फिर अधिक सोचने की नही आवश्यकता…
इतनी हो जीवन में सुदृढ़ संग परिपक्वता ।

यह भी पढे: समय का अवरोध नहीं, तुम्हारा खुद का समय, अच्छा समय आएगा, समय बीत रहा है,



अपडेट

यदि आप अपडेट नहीं हो रहे है, तो कुछ समय बाद आप स्वयं ही आउटडेट हो जाएंगे, जिस तरह से दुनिया आगे बढ़ रही है, और नई नई तकनिके आ रही है इस हिसाब से टेक्नॉलजी बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है, हाल ही में जिस तरह से अभी CHAT GPT आ चुका है, यदि हम देखे तो ज्यादातर बड़ी बड़ी कॉम्पनीया चैट गपट को प्रयोग में ल रही है ओर अपनी कार्य क्षमता को बढ़ रही रही है, उस हिसाब से हम सभी की प्रोडक्टिविटी भी बढ़ रही है, एक कंपनी की काम करने की क्षमता अधिक हो रही है, जिसकी वजह से उनकी मार्केट ग्रोथ ओर अधिक होने लगी है, इन कॉम्पनियों का प्रॉफ़िट बढ़ने लगा है, अब कुछ घंटों का काम सिर्फ कुछ मिनटों में होने लगा है, एक इंसान की कार्यक्षमता बहुत ज्यादा हो चुकी है, ओर जो लोग इस चीज को अडैप्ट नहीं कर रहे है वो कितना पीछे चले जाएंगे आने वाले कुछ समय में , संभावनाए लगातार बढ़ रही है यदि कोई एक चीज नई आती है तो दूसरी पुरानी होगी ओर मार्केट से निकल जाएगी इसके साथ ही बहुत सारी नई चीजों का विस्तार भी होगा।

आज से 10 साल बाद वर्ल्ड किस लेवल पर पहुच सकता है , क्या possibilities है की हम किस लेवल पर होंगे

हम पहले खाना खाने के बाहर जाते थे या अधिकांश घर पर ही बनाते थे ओर उसीको खाते थे लेकिन जबसे swiggy , zomato , आदि अन्य सेवाये आई है , हम बाहर से खाना मांग कर खाने भी लग गए है , यह एक नई जॉब opportunity खुली है इसी तरह से नया behavior खुलता है कोई नहीं चीज जब मार्केट में आती है आने वाले समय में Chat GPT से जुड़ी नौकरिया भी सामने भी आने लगेगी , किसी भी नई तकनीक को हमे इग्नोर नहीं करना नहीं करना उसे अडैप्ट करना चाहिए , और समय के साथ साथ अपडेट होते रहना चाहिए।

जिस तरह से मार्केट में नए फोन आए , यू ट्यूब , फेस्बूक , इंस्टाग्राम , टिकटोक, आदि सोशल मीडिया के Plateform बने साथ ही इनसे कमाई से साधन भी विकसित हुए बहुत लोगों के लिए

ऑफलाइन के साथ साथ अब अनलाइन भी समान उतनी ही तेजी से बिक रहा है , इसलिए मार्केट में कोई चीज आती है तो उपयोग ओर उपभोग दोनों ही साथ साथ होते है , इससे नई नई संभावनाए भी खुलेगी

जैसे की व्हाट्सप्प था, हम पहले किसी को फोन करते थे अब मैसेज से भी काम चल जाता है , अपने प्रोडक्ट के बारे में बताने के लिए अपने ग्राहकों को अलग प्रकार से मार्केटिंग करनी पड़ती थी लेकिन व्हाट्सप्प या आदि आने सेवाओ के होने से हमे उन तक अपना संदेश व सेवाये बहुत आसानी से पहुच देते है तथा उन्हे अपने बारे अधिक जानकारी भी देते है , यदि आप व्हाट्सप्प चलोगे नहीं तो फिर उसी तरह से आपको अपने ग्राहकों के नुमबरों को डायरी में नोट करना अपड़ेगा ओर उन्हे एक एक करके बना होगा यह सब साधन हमे बिजनस व हमारी उड़पादां क्षमता, हमारी सर्विस को ओर बेहतर बनाने के लिए आती है , इसलिए इनका हमे समझदारी पूर्वक उपयोग व उपभोग करना चाहिए।

समय समय पर स्वयं को अपडेट करते रहे।

यह भी पढे: लगातार करते रहे, क्या सलाह है, अपने बिजनस, सबसे अच्छा विचार,

Shrink Flation

Shrink Flation क्या होता है? जब प्राइस मत बढ़ाओ , चीजों को छोटा कर दो , समान को आधा कर दिया जाए उसे Shrink Flation कहते है , Shrink Flation क्यों होता है ? – जब आपके आसपास बहुत स्पर्धा है, यदि आप प्राइस बढ़ देंगे तो आपका माल नहाई बिकेगा ओर दूसरी कॉम्पनी की सेल बढ़ने लग जाएगी और आपकी कम हो जाएगी , साथ ही कोस्ट बढ़ती है, एम्प्लोयी की सलेरी , उपकरण आदि की कारण बढ़ जाते है समान को बनाने में , एक प्रोडक्ट के पीछे कई और कंपनी भी खुल जाती है, अगर दूसरे लोग रेट नहीं बढ़ रहे तो हम कैसे बढ़ा सकते है इसलिए समान को आधा कर देते है।

क्या आप जानते है ? बिना प्राइस बढ़ाए भी प्रॉफ़िट कमाया जा सकता है, आइए जानते है आजकल बड़ी बड़ी कंपनी क्या करती है , प्रॉफ़िट को बढ़ाने के लिए यदि आप पार्ले जी का बिस्किट खाते है, तो आप देखेंगे की जो पिछले काफी सालों से पार्ले जी का बिस्किट आ रहा है उसका साइज़ अब छोटा हो गया है , लेकिन उसका दाम वही है वो नहीं बढ़ रहा लेकिन कुछ महीनों में ही बिस्किट कम हो जाते है।

कंपनी समान कम कर देती है लेकिन मूल्य उतना ही रखती है, इसी तरह हल्दीराम की नमकीन या कोलगेट, कपड़े धोने वाला विम बार 155 ग्राम से 135 कर दिया मात्र 6 महीने के भीतर ,OREO बिस्किट में व्हाइट क्रीम कम करदी साथ ही बिस्किट की संख्या भी कम , चिप्स के पैकेट में हवा बढ़ रही है, लेकिन चिप्स कम हो गए है , कई बार ये लोग साइज़ बढ़ा देते है लेकिन समान उतना ही होता है।

हमे लगता है ज्यादा होगा लेकिन होता नहीं है, बस उसका आकर्षण अधिक कर देते है जो बेचने में इन कॉम्पनी के आसानी कर देती है, आदि बहुत सारी खाने पीने का समान है जो लगातार समान कम हो रहा है, लेकिन कीमतों में वृद्धि नहीं हो रही है , लेकिन इसका अर्थ ये नहीं है की मेंहगाई नहीं हो रही। यह बात हो गई आपकी FMCG के प्रोडक्ट की आप हम कुछ ओर चीजों को भी देखते है जिन लोगों ने अपनी सर्विस को।

जब आप पहले फोन खरीदेते दे तो आपको फोन के साथ चार्जर, ईर्फोन, पिन आदि डब्बा भी बहुत अच्छा होता था लेकिन अब कॉम्पनी भी मिलती थी साथ डब्बे की पॅकिंग , कवर ओर भी की अच्छी चीजे उसके साथ मिलती है, व डिब्बे की पॅकिंग भी अच्छी होती थी लेकिन अब कंपनी सिर्फ फोन ही देती है।

टेलीकॉम इंडस्ट्रीज़ ने 30 दिन से काम करके उसको अब 28 दिन कर कर दिया है यह पैसे उतने ही ले रहे है लेकिन दिनों में कमी कर रहे है।

मेरा धैर्य से संवाद

मेरा धैर्य से संवाद , धेर्ये में तेरे में पलता
तेरे में मेरा बचपन जवानी में जीता ।
तू जेसा मुझे वैचारिक भोजन स्वस्थ
भोजन देगा उसी प्रकार मेरा शरीर
बनेगा ।

मै तुझे बदरी विशाल की तरह चाहता देखना ।
धेर्य सपना तो तेरा बहुत बड़ा लेकिन पहचान तू क्या जीवन जी रहा । पल भर में मुझे छोड़
ग़ुस्से के घोड़े की सवारी करने लगता हे ।
मुझे तो साहस दे मुझे पाल अच्छा वेचारिक भोजन दे निरंतर तो में तेरा सपना पूरा कर सकता हूँ ।

में तुझ से प्रतिज्ञा करता हूँ धैर्य मेने तेरे विचारो को सुना में तुझे अपनी तकलीफ़ों में आगे झोकूँगा तुझे में बहुत मज़बूत बनाऊँगा ओर
जीवन को महान उज्ज्वल बनाऊँगा मै समझ रहा हूँ तेरी कितनी आवश्यकता हे जो भी बड़ा दिख रखा लोगों के जीवन में वो तेरे ही बल पर प्राप्त हुआ हे ।

मेरा धैर्य से संवाद यही है अब तू लग जा काम पे वेसे ही समय जो अब आगे बचा हे उसे पहचान ओर अपने बुद्धि कोशल से आगे बढ़।

यह भी पढे: धैर्य व्यवहार, भीतर सच, आशा ओर निराश, अपमान ओर अहंकार,

ज़िंदगी की राह में

ज़िंदगी की राह में यू ही चलते चलते

ज़िंदगी की राह में चलते चलते,
बहुत से रास्ते आते हैं।
कभी खुशियों की मुस्कान साथ लाते,
कभी दुःखों की बूंदें गिराते।

हर राही अपनी मंजिल को ढूंढता है,
पर ज़िंदगी का मतलब खुद को पाना है।
सपनों को पंख देकर उड़ान भरनी है,
हर इम्तिहान में नयी पहचान बनानी है।

ज़िंदगी की लहरों में संघर्ष होता है,
पर उससे डर के मन्दिर नहीं चिढ़ाना है।
आगे बढ़ने की इच्छा ज़िंदा रखनी है,
नई उचाईयों को छूने का सपना देखनी है।

जीवन एक अनंत सफ़र है, यह याद रखो,
हर कदम पर नया अद्वितीय अनुभव है।
कभी गिरना है तो उठना भी सीखो,
हर हार को विजय का आगाज है।

ज़िंदगी की राह में चलते चलते,
आपसे यही आरज़ू है मेरी।
खुशियों की बारिश हो आपके ऊपर,
हमेशा ख़ुश रहें, यही दुआ है मेरी।

आज का दिन

आज का दिन नयी उम्मीदों का आगाज है,
आज का दिन नयी सफलताओं का पहला कदम है।
आज का दिन नया सपनों का पर्व है,
आज का दिन नयी ख़ुशियों का संगम है।

इस दिन को आप अपनी ज़रूरतों का आदान-प्रदान करें,
इस दिन को आप सपनों को पंख देकर उड़ान भरें।
आज को आप अद्वितीय बनाएं,
दिन को आप आपके जीवन का एक महत्वपूर्ण दिन बनाएं।अनंत उड़ान

उड़ान भरो नयी ऊचाइयों की,
ख्वाबों को पंख देकर उड़ जाओ।
सपनों को आज़ादी का रास्ता दिखाओ,
अपार समुद्रों को पार कर जाओ।

अंधकार को दूर कर दो रोशनी से,
खुद को अनंतता और स्वतंत्र बनाओ।
अपने आप को सीमित न करो,
चारों ओर अपनी परिधि छोड़ जाओ।

ज़मीन के नीचे छिपे ख़ज़ाने का,
आप खुद ही ख़ुदाई कर जाओ।
अपने सपनों की धरती को छेड़ो,
उसकी मिट्टी को आप रंग बनाओ।

आज़ादी की हवा में उड़ जाओ,
मुझसे ऊंचा आपका आंचल हो।
सब सीमाएँ तोड़ दो आप अपनी,
अपनी आवाज़ को पूरे आसमान में गूँजाओ।

अनंत उड़ान भरो नयी ऊचाइयों की,
आपका सफ़र हो अद्वितीय और अविरल।
आप ज़िंदगी के रंगों में ख़ुद को खो जाओ,
और देखो कैसे आप अपने आप से मिल जाओ।