Blog

जिंदगी हर मोड

जिंदगी हर मोड पर मिलती है

कुछ बात

कुछ मुलाकात करती है

कभी इशारों में बात करती है तो कभी

जिंदगी भर सिर्फ इशारा ही करती है

जिंदगी के हर मोड पर तुम्हें खुद को साबित करना होता है

तभी तुम आगे बढ़ पाते हो वरना

इस गुमनाम जिंदगी में अंधेरा बन गुम हो जाते हो

जिंदगी क्या है ?

ये सिर्फ एक सवाल नहीं है

एक कोशिश है

जिंदगी से जिंदगी को रूबरू कराने की

जिंदगी क्या है?

हर एक बदलते पहलू को देखना जिंदगी है

जिंदगी क्या है ?

कुछ उलझन है कुछ सुलझन है

हर एक मसले का हल है जिंदगी

जिंदगी क्या है ?

हर एक नाउम्मीद को उम्मीद में बदल देना है जिंदगी

जिंदगी क्या है ?

जिंदगी एक लगातार चलने वाला सिलसिला है

जो रुकेगा नहीं बस बदल जाएगा

जो जिंदगी का नई जिंदगी के साथ परिवर्तन कहलाएगा

जिंदगी क्या है ?

हर एक उलझन का सवाल है जिंदगी

जिंदगी क्या है ?

जिंदगी भर अरमानों को पूरा करने का नाम है जिंदगी

जिंदगी क्या है ?

कही जाना नहीं है बस खुद को

खुद से समझने की एक कोशिश है

जिंदगी क्या है ?

हर एक सवाल का जवाब है जिंदगी

उम्मीद भी बड़ी गजब की चीज है

दिन दुगनी रात चोंगनी होती है

जिंदगी क्या है ?

कितनी ही उम्मीद टूट जाए

फिर एक नई उम्मीद का तैयार हो जाना है जिंदगी

यह भी पढे: जिंदगी बस इसी तरह, सुकून की जिंदगी, जीवन को इन्जॉय, जीवन में उलझन,

जिंदगी के साथ चलना

जिंदगी के साथ चलना और जिंदगी एक लगातार चलने वाला सिलसिला है, जो रुकेगा नहीं बस बदल जाएगा, जो जिंदगी का नई जिंदगी के साथ परिवर्तन कहलाएगा

जिंदगी क्या है, ये तो हम सभी जानते हैं,
पर जिसे जीने का तरीका नहीं पता, उसे ये समझाना हमारा काम है।

जिंदगी एक अनमोल उपहार है,
जिसे सदा संतोष से सम्मान करना चाहिए।
हर पल खुश रहने का तरीका सीखना होता है,
जिंदगी के साथ सामंजस्य बनाना होता है।

जिंदगी के साथ बदलना होता है,
कभी हंसते हुए, कभी रोते हुए।
जिंदगी के साथ जीना होता है,
कभी जीते हुए, कभी हारते हुए।

जिंदगी के साथ चलना आगे बढ़ते जाना होता है,
जब तक जीवन हमारे साथ होता है।
जिंदगी के साथ संघर्ष करना होता है,
जब तक मंजिल हमारी नजदीक नहीं होती है।

जिंदगी क्या है, ये तो हम सभी जानते हैं,
पर जिसे समझना होता है, उसे उसका मूल्य समझना होता है।
जिंदगी के साथ चलते जाना होता है,
जब तक जीवन हमारे साथ होता है।

यह भी पढे: इसीका नाम जिंदगी, जिंदगी बस इसी तरह, जिंदगी से कुछ बात, जिंदगी की राह,

मन भीतर

मन भीतर हो रही है उछल कूद

इस मन को कैसे रोके

इस मन के आवेश में कितने है झोंके

इस मन को कैसे रोके

यह मन यह मन

इधर उधर ले जाए

जीवन संग सतरंगी सपने सजाए

जीवन की उधेड़ बुन में लगाए

नए नए रंग जीवन संग जोड़े  

इन रंगों में इंसान खुद ही गुम हो जाए

इस मन के अंदर अनेक कल्पना सज रही है

जो ये मन सजाए

इस मन को कैसे कैसे

हम समझाए

नित नए कार्यों में यह मन लग जाए

यह भी पढे: छोटी कविता, मन की मनघडन्त बाते, हमारा जीवन, भीतर का मन,

खुद को संभालो

तुम ये जो- इश्क भर की- बातों में

तुम ये जो- इश्क भर की- बातों में

मिश्री के जैसे घुल जाओ

कही तुम गुम न हो जाओ

कही तुम न खो जाओ

बस जो तुम हो

वही होने को हो जाओ

खुद को संभालो

बस संभालो

खुद को

खुद को संभालो

कही तुम खुद से दूर ना जाओ 

कही तुम गुम ना जाओ

कही तुम ना खो जाओ

इस जिंदगी को संभालो

कही जिंदगी को भी ना खो डालो

खुद से इतना इश्क तुम कर डालो

हर एक गम जिंदगी का तुम भुलादों

तुम ये जो इश्क भर की बातों में

इश्क भर जिंदगी हो जाओ

तुम ये जो इश्क भर की बातों में

निकला हूँ

निकला हूँ उस ठिकाने को ढूँढने , जिसका पता भी नहीं मालूम मुझे

बस निकल चला हूँ, अपनी उन राहों की ओर जहां

मैं घूमता हूँ दिन भर , दिन भर ढूँढता भी हूँ मैं

खुद को ही ना जाने कहाँ कहाँ ढूँढता हूँ मैं

कहाँ मिलूँगा-कहाँ मिलूँगा यही एक सवाल है जो

मैं खुद से बार बार पूछता हूँ

क्या मैं खुद को ढूंढ पाऊँगा , निकला हूँ मैं

खुद के सवालों से ही मैं जूझ रहा हूँ ,

खुद से ही बस यही एक सवाल पूछ रहा हूँ मैं

ढूँडु खुद को कैसे यह एक सवाल कर रहा हूँ

कहाँ कहाँ ढूढू खुद को बस यही एक सवाल है

जवाब तो नहीं पता मुझे इसका कब मिलेगा

ये मुझको नहीं खबर है बस लापता हूं

निकला हूँ मैं उस ठिकाने को ढूँढने जिसका पता नहीं मालूम मुझे

मन यू हलचल

कभी कभी मन यू हलचल सी मचाए , कभी जिंदगी यह घबराए ,कभी ख्वाब खूब सजाए ,कभी गम भुलाये ,नज़रों की तारीफ़ों से मैं खुद को भगाऊ ,न उसकी सहमतों से ओर न मेरी अड़हतों , यह पंछी अब पिंजरों से न ठगे, इतनी शरारत करे ये मन

इन सदृश पन्नों पर

मन के इन सदृश पन्नों पर

मैं कुछ लिखना चाहू

मन भीतर की कल्पनाओ से

इस जीवन को जैसा चाहू वैसा मैं बनाऊ

इस मन को

इस मन को

जीवन की

उधेड़ बुन में

मैं ना उलझाऊ – मैं ना उलझाउ

मन अलग अलग राहों में उलझे

कैसे मैं इसको सुलझाऊ

मन भीतर

मन भीतर

मन भीतर करे राग द्वेष

तन बैरी हो जाए

इच्छाओ का लगाके मेला

इस तन को खूब नाच नचाए

जगत के इन दृश्यों में

यह मन अटक बार बार जाए

जगत जाल में यह तन फँसता जाए

अरे मेरा तन बैरी हो जाए

यह तन बैरी हो जाए

मन के इन सदृश पन्नों पर, मैं कुछ लिखना चाहू

यह भी पढे बहुत ही सुंदर कविताओ का संकलन है : लिखने का मन, यह मन भी , मन,

स्वस्थ नहीं तो कैसा

स्वास्थ्य नहीं दवाई के घर का नौकर…..
खाऊँगा दवाई , मिलेगा स्वस्थ नहा धो कर ।
स्वास्थ्य तो जीवन की ताश के पत्तों का गेम पलटने वाला जोकर ….
स्वास्थ्य रहता मन की शांति में रास्ता निकलता इसका पेट से होकर ।
मन शांति से बड़े काम हो सकते सिद्ध …
उदाहरण मानवता के पास महात्मा बुद्ध ।
महात्मा बुद्ध जी का जीवन संदेश….
करुणा शांति मंगल , न पनपे राग द्वेष ।

यह भी पढे: घेरने को बीमारी तैयार, अहंकार का कद, ज्यादा योग्य, जीवन का आनंद,

शब्दों के भीतर ही

शब्दों के भीतर ही हम अटक जाते है ,जब इनका मन करता है तब ही बाहर आते है ,इन शब्दों पर किसी का राज नहीं चलता ,ये तो अपना ही राज चलाते है , शब्द की चाबी, शब्द की डोर किसके हाथ में है ,यह किसीको नहीं पता, शब्द अलग कहानी बयान करते है ओर अपना जीवन स्वयं ही बनाते है  

शब्दों के भीतर ही एक जहाँ होता है,
जिसमें दर्द और सुख का समान होता है।
वहाँ शब्द नहीं सिर्फ अक्षर नजर आते हैं,
वे जीवन के संघर्षों की झलक दिखाते हैं।

शब्दों के भीतर ही एक समंदर होता है,
जिसमें खुशियों की लहरें भी तैरती हैं।
वहाँ शब्द नहीं सिर्फ विचार नजर आते हैं,
वे नये सपनों की उमंग दिखाते हैं।

शब्दों के भीतर ही एक आग होती है,
जो उत्साह और जोश से जलती है।
वहाँ शब्द नहीं सिर्फ उत्साह नजर आते हैं,
वे नए सपनों के आगार में जलते हैं।

शब्दों के भीतर एक ख्वाब होता है,
जिसमें असंभव भी संभव लगता है।
वहाँ शब्द नहीं सिर्फ ख्वाब नजर आते हैं,
वे नये सपनों की दुनिया बसाते हैं।

शब्दों के भीतर एक महफ़ूज़ होता है,
जहाँ अनजान भी अपना होता है।
वहाँ शब्द नहीं सिर्फ भाव नजर आते हैं,
वे नए संबंधों की उमंग दिखाते हैं।

शब्दों के भीतर एक अजीब सा दर्द होता है,
जिसमें अक्सर अपनों का दर्द छिपता है।
वहाँ शब्द नहीं सिर्फ दर्द नजर आते हैं,
वे अपनों के दर्द के एहसास दिलाते हैं।

शब्दों के भीतर एक असीम खामोशी होती है,
जिसमें खुशियों और दर्द का एक साथ अहसास होता है।
वहाँ शब्द नहीं सिर्फ आभास नजर आते हैं,
वे जीवन के रहस्यों कोसमझाते हैं और उन्हें व्यक्त करते हैं।

शब्दों के भीतर अनगिनत विचार होते हैं,
जो अक्सर स्वयं को ढूँढते हुए खो जाते हैं।
वहाँ शब्द नहीं सिर्फ विचार नजर आते हैं,
वे जीवन के रहस्यों को सुलझाते हैं।

शब्दों के भीतर एक अद्भुत शक्ति होती है,
जो संसार को बदलने की ताकत रखती है।
वहाँ शब्द नहीं सिर्फ शक्ति नजर आती है,
वे संसार की बदलती तस्वीर दिखाते हैं।

शब्दों के भीतर ही एक अनंत संभावनाओं का समुंदर होता है,
जो नए और अनजान सपनों को जीवंत रखता है।
वहाँ शब्द नहीं सिर्फ संभावनाएं नजर आती हैं,
वे सपनों की उमंगों को भरते हैं।

शब्दों के भीतर एक अद्भुत वास्तविकता होती है,
जो संसार को समझने की ताकत देती है।
वहाँ शब्द नहीं सिर्फ वास्तविकता नजर आती है,
वे संसार की सच्चाई को दर्शाते हैं।

शब्दों के भीतर एक ही अनंत दुनिया होती है,
जिसमें अनगिनत संभावनाएं बसती हैं।
वहाँ शब्द नहीं सिर्फ एक साथ सब कुछ नजर आता है,
वे जीवन की उमंगों से भरी दुनिया बनाते हैं।

यह भी पढे: अपने शब्दों पर जोर, शब्दों में सहजता, शब्द, शब्दों का संसार,

दिव्य ज्ञान प्राप्त हुआ

मैं घोषणा करता हूँ मुझे हुआ हे वो दिव्य ज्ञान प्राप्त हुआ
शर्मा जी वर्मा जी ने पूछा है क्या ज्ञान हुआ आपको श्रीमान ?
मैं बताऊँ मुझे हुआ हे दिव्य सत्य ज्ञान पत्नी देवी ही शुद्ध भगवान।
घर में बैठा हे भगवान….
ऐ शेतान् इस परम ज्ञान को नहीं रहा जान ।
क्या बुद्धि तेरी जल गई बुझ गई ओ अहंकारी ओ बुद्धि नुक़सान।
मेरा ज्ञान व्यावहारिक टन टनाटन….
यह समझ का गेम मुझे हुआ परम ज्ञान।

इस ज्ञान हम 24×7 करते प्रचार….
खाओ गोलगप्पे और खट मीठिया आचार।

जय श्री पत्नी सर्व देवाये नमों नमः
संकट कटे कटे सब पीड़ा ओम फट।

दिव्य ज्ञान प्राप्त हुआ

यह भी पढे: चुनौती, क्या सलाह है, शिक्षा ही जीवन, क्यों के बादल जब,