Blog

मेरे भीतर ही कही

मेरे भीतर ही कही छिपे हो तुम , मैं तुम्हे टटोलता हूं दिल के हर एक कोने में लेकिन तुम दिखती नही हो , मेरी भूली हुई यादों में तुम छिपी हुई हो कही मेरे ख्वाबों की डोर पकड़ बाहर आती हो तुम, सिर्फ तुम

जब भी कोशिश करता हूं तुमसे दूर जाने की तुम बहुत करीब नजर आती हो लेकिन कहाँ हो ये नही पता चलता , तुम मेरी नजरो के सामने नही हो।

बस हर एक मुक्कमल कोशिश है तुम्हे पाने की ओर दूसरी ओर भूल जाने की जो हो सकेगा वो कर बैठूंगा।

मेरे भीतर ही कही छिपे हो तुम

मंजिल की तलाश

ना मंजिल का पता है ना उस ठिकाने का बस चल रहा हूँ, कुछ खास नही बस हर लम्हे में इस तरह से जीने की आदत हो गयी है जैसे अब समय कही नही है। बस चलते ही जा रहे है ना कोई बंधन है ना कोई रोक टोक , ना कोई सीमा है बस निकला हूँ मंजिल की तलाश में

मंजिल की तलाश
मंजिल की तलाश

जीवन तो स्वत् चल रहा है आप चलो या फिर ना चलो यह गतिमान की अवस्था में है आप किसी दौड़ का हिस्सा नही होना चाहते फिर भी जीवन आपको बहा कर ले जा रहा है अपने साथ, क्योंकि आपका खुद पर कोई नियंत्रण नही है
समय और परिस्थितिया आपको नियंत्रित कर रही है।

यदि आप भीतर से खुद के साथ प्रवाहित है खुद के लिए तो बस फिर जीवन आपको आपके अनुसार ही आपको लेकर जाएगा फिर आप उस दौड़ में नही होंगे जिसमे पूरी दुनिया भाग रही है और सिर्फ भागना चाहती है परंतु किसी से पूछे तो कोई नही बताता क्यों भाग रहा है भाई ?

उनको “ना अपनी मंजिल का पता है ना उस ठिकाने का” की उनको जाना कहाँ है? और वे जानने की कोशिश भी नही करते की हम कहाँ जा रहे है क्यों जा रहे है ? बस समय और परिस्थितितयो के साथ बहते जाते है।

लेकिन बस वो पागलो की भागता ही रहा है, क्यों बाकी के लोग भी उसी तरह से भाग रहे है जीवन आपके अनुसार चले आप जीवन के अनुसार ना चले समय तो गतिमान है, उसे चलने दे जैसे वो चल रहा है आप अपनी चाल को नियंत्रित रखे और सजग रहे जितने सजग आप होंगे उतना ही नियंत्रित आपका जीवन भी होगा जिसकी डोर आपके हाथ में होगी।

जब आप हाइवे पर गाड़ी चला रहे होते हो तब आपको लगता है कि गाड़िया कितनी तेज़ चल रही है उसी वक़्त आपको भी लगता है की गाड़ी उतनी ही तेज़ी से चलाई जाए और आगे निकल जाए वरना कोई पीछे से टक्कर ना मार जाए और यदि आप साइड में चल रहे तो कोई आपको परेशान नही करता लेकिन एक आनन्दित सा लगता है बहुत धीमी रफ्तार लोग निकल रहे है आगे, फिर भी एक अलग मजा होता है उस एक तरफ चलाने का और लोगो को देखने का की बस लोग निकल रहे है। और हम अपनी मस्ती में बस चलते ही जा रहे है।

लोगो को निकालने दो वो उनका सफर है, आपका सफर है साइड में आराम से देखकर चलना मतलब सजग रहना जीवन के प्रति वही सम्पूर्ण आनंद है हर एक पल को आनन्दित होकर जीना यही लक्ष्य है हमारा , आन्नद सम्पूर्ण आनंद लेना जीवन को पूर्णतया से जीना।

बस जीवन एक लहर की तरह बह रहा है जिसका छोर खुद ब खुद अंत पा लेंगा , ना कुछ पाने की तम्मना है और ना ही कुछ खोने का डर बस जीवन हो चुका है एक मधुर सफर, मंजिल की तलाश पूरी होगी।

मंत्रों का प्रभाव

क्या मंत्रों का हमारे जीवन पर प्रभाव पड़ता है?

हाँ मंत्रो का हमारे जीवन पर प्रभाव पड़ता है मंत्र बहुत ही प्रभावी होते है तथा हमारे जीवन को एक नई दिशा और दशा भी मन्त्र देते है मंत्रो में अद्भुत शक्ति होती है।

जब साधारण से शब्द हमारे जीवन को इतना प्रभावित करते है तो सोचिये की मंत्रो की शक्ति तो अतुल्य होगी लेकिन मैं आपसे अनुभव की बात कहता हूँ, की मंत्रों का हमारे जीवन बहुत प्रभाव पड़ता है , मन्त्र हमे शुद्ध करते है, मन्त्र हमे शक्ति प्रदान करते है,मन्त्रो से हमारे जीवन में शांति आती है, हमारे सोचने और समझने की क्षमता बढ़ जाती है,मन्त्र हमारे शरीर में नई ऊर्जा देते है ॐ मंत्र ही सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड की रचना का कारण है, दिव्य ॐ से सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड का विस्तार हुआ है।

यह शब्द जिस प्रकार से आकाश का विकार होता है। जब आप शब्द का उच्चारण करते है तो उन्ह शब्दों का प्रभाव हमारे दैनिक जीवन पर पड़ता है आप पूछेंगे कैसे ?  शब्द तो बहुत मामूली सी बात है, यह तो हम रोज बोलते लेकिन कुछ नहीं होता इन्ह शब्दों से तो ,परंतु शब्द बहुत शक्तिशाली होते है आप इस तरह से इन्हें जाने।

शब्द = अर्थ
शब्द = निरर्थक
शब्द = एहसास और भावना
यही सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड का ज्ञान है, इसके विपरीत कुछ भी नहीं है, जैसे शब्दों को अर्थ मिलते है वह शब्द एक रूप ले लेने की प्रकिर्या शुरू कर देता है तथा जब उन्ही शब्दों में एहसास और भावना आने लगती है वह साकार रूप में परिवर्तित होना शुरू कर देती है।

यही वो प्रकिर्या है जब शब्द आगे बढ़ कर शब्दातीत होता है और शब्दातीत से मन्त्र होना शुरू करता है हमारे जो स्वच्छ शब्द है वही मन्त्र बनते है।

एक छोटा सा शब्द हमारे जीवन अस्त व्यस्त कर देता है और एक छोटा ही शब्द हमारे जीवन को नई दिशा भी दे देता है शब्द हमारे शरीर पर नकरात्मक और सकरात्मक प्रभाव डालते है परंतु मंत्र तो हमे सिर्फ सकरात्मक ऊर्जा ही प्रदान करते है तथा शुद्धता प्रदान करते है।

आओ हम एक प्रयोग करे इस 2023 को उत्सव में बदले और एक नया रूप दे हमारे जीवन में उन्नति हो हमारे आध्यत्मिक जीवन के लिए हम अपने जीवन के अर्थो को जान पाये इसलिए सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड को ॐ मन्त्र के उच्चारण से गूंजा दे और ब्रह्माण्ड को एक नया प्रकाश दे इस शताब्दी का सबसे बड़ा पर्व माने।

हमे शब्द से निशब्द होने तक का सफ़र पूरा करना है इसलिए हमे यह जानना जरुरी है की हम शब्द क्यों है? कौनसे शब्द है ? इन्ह सभी प्रश्नो के उत्तर हमारे इन्ह मंत्रो में ही छिपे हुए है यही हमे जानना है

अक्षर परब्रह्म ॐ ही इस ब्रह्माण्ड का जनक बीज मंत्र है, प्रथम अक्षर है ॐ से ही पूरे ब्रह्माण्ड की संरचना हुई है, आओ हम सभी 2023 को उत्सव और आनंद विभोर करदे इस दिव्य प्रह्मब्रह्म अक्षर ॐ से, ॐ ही बीज मंत्र है हम सभी ॐ मंत्र का उच्चारण कही से भी कर सकते है , जहाँ आप हो उस समय वही पर इस दिव्य ॐ का उच्चारण शुरू करे चाहे, आप घर हो या बाहर सिर्फ ॐ मंत्र का जप शुरू करे, आपके जीवन में सुख,शांति,समृद्धि और नई चेतना का विकास होगा, आपका जीवन नए नए अनुभवो को प्राप्त होगा।

आप अपने जीवन के स्तर को ऊपर उठाना चाहते हो तो अपने भीतर अच्छे शब्दों का संकलन करे अपने जीवन को उच्च करे स्वच्छ शब्दों से ,अपने शब्दों को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाये तथा इस ब्रह्माण्ड को और प्रकाशमान होने में सहायक तत्व बने

तुम हमे याद कब

वो हमे याद ही नही करते शायद, वो हमसे नही खुद से बेमानी करते है। तुम हमे याद कब करोगे, ये सवाल दिल में उठता है,
क्योंकि अक्सर तुम्हारी यादों को हम दिल से जड़ देते हैं।

तुम्हारी यादों की वो खुशबू, जो फैली हुई है दिल में,
हर आहट के साथ हमारे साथ हमेशा रहती है जैसे रेत के सफ़ेद फ़न्दे।

तुम हमें याद कब करोगे, ये हमेशा के लिए नहीं होगा,
बस एक दिन के लिए हम आपकी यादों में खोये रहेंगे।

जब हम तन्हा होकर आपकी यादों को बुलाते हैं,
तो वो यादें हमें फिर से आपके पास ले जाती हैं।

तुम हमें याद कब करोगे, ये हमेशा एक रहस्य बना रहेगा,
पर तुम्हारी यादों के साथ हम हमेशा जीते रहेंगे।

तुम्हारी अभी भी आवाज़, तुम्हारी अभी भी मुस्कान,
ये सब हमें तुम्हारी याद दिलाती हैं, जो बस हमारी होगी हमेशा।

हमे तुम याद कब करोगे, ये सवाल दिल में उठता है,
पर तुम्हारी यादों को हम दिल से जड़ देते हैं, जो हमेशा रहेगी साथ।

वर्ल्ड कप 2019

वर्ल्ड कप फाइनल 2019 का आख़िरी मैच जिसको सभी देश रहे थे क्युकी इस बार इतिहास के पन्नो पर एक नया नाम आना था जो अब से पहले कभी नही हुआ पहले भी ऐसा हुआ है, कि जो एक ऐसी टीम जो वर्ल्ड कप कभी नही जीत पायी परंतु फाइनल तक पहुँची है, लेकिन इस बार बात और अलग हो गयी इस बार आमने सामने दोनो ही ऐसी टीम जो आज तक कभी भी फाइनल नही जीती जिनहोने कभी वर्ल्ड कप नही उठाया था।

इसलिए इस बार लोगो मे ज्यादा उत्साह था, और हुआ भी कुछ इस बार के वर्ल्ड कप फाइनल मैच में कुछ तरह से की लोग भूल नहीं पाएंगे।

क्रिकेट अनिश्चित घटनाओं का खेल है कब क्या होगा? यह किसी को नही पता इस खेल में

इस बार वर्ल्ड कप प्रतियोगिता राउंड रोबिन जिसमे सभी टीमें एक दूसरे के साथ खेलती है इस बार प्रतियोगिता में 10 टीम थी।

यह 2019 का 48वा मैच था ओर आखिरी मैच था।

वर्ल्ड कप फाइनल का मैच बिल्कुल ऐसा की आप नाखून चबाने लग जाए यह मैच बहुत कमजोर दिल वालो के लिए बिल्कुल नही था।

इस बार फाइनल में दो ऐसी टीम पहुँची जो कभी वर्ल्ड कप नही जीती थी अब दो में से एक ऐसी टीम को वर्ल्ड कप की ट्रॉफी मिलनी थी जो पहले कभी नही जीती थी एक नया विश्वविजेता इस दुनिया को मिलना था।

इंगलेंड और न्यूजीलैंड इन दोनो टीमो ने इस मैच को जितने के लिए सबकुछ कर डाला , किसी भी समय ऐसा प्रतीत नही हुआ की मैच एक तरफ का है, पूरी तरह से कांटे की टक्कर थी और लगातार खेल में रोमांच बना हुआ था।

मैच के आखिरी ओवर में एक ओर ऐसा ट्विस्ट हुआ जो इंग्लैंड के लिए जीत में बदल गया, मार्टिन गुप्टिल ने थ्रो कर विकेट की और मारा तो बेन्स्टॉक के बल्ले से लगा जो बाउंडरी के पर हो गया। जिस वजह से इंग्लैंड को 2 रन भागने पर ओर 4 रन ओवरर्थ्रो के मील टोटल 6 रन जो इंग्लैंड को जीत के ओर करीब ले गए, अगर क्रिकेट की रूल बुक में यह 5 रन होने चाहिए थे।

मैच आखिरी बॉल तक किसी के पाले मैं नही रहा और मैच टाई हुआ पहले खेलकर न्यूजीलैंड की टीम ने 241रन बनाये और इंग्लैंड ने भी 241 रन बनाये इस वजह से मैच टाई हुआ और अब सुपर ओवर होना था।

फिर दुबारा सुपर ओवर के द्वारा मैच का निर्णय होना था, जिसमे पहले इंग्लैंड खेली ओर 6 बॉल पर इंग्लैंड ने 15 रन बनाये और दूसरी 6 बॉल न्यूजीलैंड ने खेली ओर न्यूजीलैंड ने 6 बॉल पर 15 रन बनाये इस वजह से सुपर ओवर भी टाई हुआ।

अब मैच का फैसला उस आधार पर होना था, जिस टीम ने अपनी एक इनिंग में सबसे ज्यादा चौके मारे थे, और इसमें इंग्लैंड की टीम ने सबसे ज्यादा चौके मारे जो 24 थे और न्यूजीलैंड ने 16 चौके मारे तो इस लिहाज से न्यूजीलैंड की टीम हार गयी 8 चौके कम होने पर न्यूजीलैंड की हारी और इंग्लैंड की टीम विश्वविजेता बन गयी।

ऐसा पहली बार हुआ है की इंग्लैंड की टीम वर्ल्ड कप जीती।

इससे पहले ज्यादातर वर्ल्ड कप के फाइनल मैच एक तरफा मैच रहे, जैसे की पिछले वर्ल्ड कप में भी हमने देखा न्यूजीलैंड की टीम फाइनल में थी, परंतु ऑस्ट्रलिया ने आसानी से वो मैच जीत लिया था।

वर्ल्ड कप का फाइनल मैच सबसे यादगार मैच बना क्रिकेट के इतिहास में यह और भी यादगार हो सकता था, यदि वर्ल्ड कप की ट्रॉफी का विजेता इन दोनो टीमो को बना दिया जाता क्योंकि देखा जाए तो कोई भी टीम नही हारी। फैसला हुआ बाउंड्रीज के आधार पर जिसकी सबसे बाउंड्रीज वो टीम विजेता।

वो अंत में इंग्लैंड को विजेता घोषित किया गया, इस फैसले से बहुत सारे क्रिकेट के समर्थक नाराज हुए और बॉलीवुड सिनेमा के बड़े बड़े कलाकार ने भी इस फैसले का विरोध किया।

समर्थक व फिल्मी सितारे भी नाराज                  Amitabh bachchan T 3227 – आपके पास 2000 रूपये, मेरे पास भी 2000 रुपये,
आपके पास 2000 का एक नोट, मेरे पास 500 के 4 …
कौन ज्यादा अमीर??? ICC – जिसके पास 500 के 4 नोट वो ज्यादा रईस..
#Iccrules????
प्रणाम गुरुदेव
Ef~NS

सुपर 30

सुपर 30 फ़िल्म में कुछ लोग ऐसा कह रहे है की ह्रितिक रोशन बिल्कुल भी आनंद कुमार से मेल नही खाते लेकिन क्या शक्ल मिलनी जरूरी है?

Super 30
super 30

ह्रितिक रोशन ने सुपर 30 में बेहतरीन एक्टिंग की है। अब से पहले इस यारह के किरदार को उन्होंने कभी नही किया लेकिन उनकी एक्टिंग बहुत जबरदस्त है सुपर 30 में

सुपर 30 के अंदर ह्रितिक रोशन में कुछ बनने और बनाने के लिए बहुत जुनून दिखाया गया है जो पहले मेने किसी भी फ़िल्म में नही देखा।

सुपर 30 के पहले सीन से लेकर आखिरी सीन तक रोमांच भरा हुआ है।

अब छलांग लगाने का वक़्त आ गया है – इस लाइन अर्थ है बहुत समय से हम सभी तैयारी कर रहे है परंतु अब तैयारी का वक़्त नही अब कुछ कर दिखाने का वक़्त है कुछ बड़ा , कुछ बेहतर ओर लोगो से एक लंबी छलांग लगाने का वक़्त है।

परिस्थितियां जो हमे बहुत कुछ ऐसा करने पर मजबूर कर देती है जो हम कभी नही करना चाहते।

आनंद कुमार जो किसी भी चीज़ को आसानी से सुलझा सकते थे और किसी भी आसान चीज़ को आसानी से उलझा भी सकते थे।

जिंदगी ? Mark की तरह है जिंदगी से सवाल पूछते जाओ और जिंदगी जवाब देती जाएगी।

आपके अंदर सीखने की भूख होनी चाहिए फिर आप कही से भी कैसे भी सीख सकते है।

यदि आपके मन में कोई प्रश्न है तो उसका उत्तर अवश्य मिलेगा बस यह आपके जानने की ललक पर निर्भर करता है।

सफलता किसी की जात पात नही पूछती वह उसीके पास आती है जो उसके काबिल होता है।

सफलता को प्राप्त करना यह हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है।

हर उस घटना से सीखा से जा सकता है जो आपके आसपास हो रही है।

जादू कही और नही है जादू सिर्फ हमारी सोच में है।

हौसले बुलंद होने चाहिए फिर कुछ भी नामुमकिन नही है।

जिंदगी क्या है

जिंदगी क्या है? ये एक गहरा प्रश्न है लेकिन हम अपने जीवन पर गौर नहीं करते बस जीवन में बिना मतलब की भाग दौड़ में व्यस्त है, जिसके कारण मिलन ओर बिछड़ना बना हुआ है, एक बार तो सबको बिछड़ ही जाना है

लेकिन हम जिंदगी में जीते हुए भी बिछड़ जाते है, जो नहीं होना चाहिए हमारी खुद की गलतिया जिंदगी की तकलीफ को बढ़ा देती है इसलिए हमे अपनी जिंदगी को बहुत संभाल कर जिन चाहिए, हम सभी को मिलजुल कर रहना चाहिए।

जिंदगी को मिलकर बिताया जाए इसको बिछड़ने ना दिया जाए जब तक हम जी रहे है, हमे सब संग साथ रहना है यही जीवन है।

जीवन का जीवन से मिलन है जिंदगी और मिलकर बिछुड़ना भी है जिंदगी
जिंदगी क्या है

जिंदगी का जिंदगी से मिलना है, जिंदगी ओर मिलकर बिछड़ना भी है जिंदगी

यह भी पढे: जिंदगी कैसी है, जिंदगी से जिंदगी,

क्या है जिंदगी?

क्या है जिंदगी? नए मतलब सिखाने का नाम है जिंदगी।

दुनिया कितनी भी मतलबी हो लेकिन यह जिंदगी हमे बहुत कुछ सिखाती है।

इस दुनिया के बीच में हमे जीना आता है, और मतलबी है जीवन तो ओर भी रंगीन, हसीन बन जाती है यह दुनिया वरना शायद बेरंग हो जाती, जो इतना शोर है।

इस जीवन का वो शायद मतलब होने के कारण ही तो है यही मतलब न होता तो मौन कहला रही होती यह जिंदगी।

मतलबी दुनिया के बीच अलग अलग मैने, मतलब सिखाती है यह जिंदगी

न मतलब की बात करो बस बिना मतलब के जिन सिखाती बताती भी है जिंदगी

बहुत सारे अर्थ बताती है यह जिंदगी इसलिए इस जीवन को जरा गौर से देखिए कही छूट न जाए कुछ, हर लम्हे में कुछ खास छिपा है इस जिंदगी के हर पल को इस जिंदगी का बेहतरीन बनाइये।

क्या है जिंदगी?
क्या है जिंदगी ?

यह भी पढे: जिंदगी कैसी है, जिंदगी की राह, जिंदगी की राह में,

जीवन विचार

जीवन विचार क्या है, जीवन को बदल देने वाले कुछ ऐसे विचार जो हमारे पुरे जीवन का दृश्य बदल देते है, जैसा आप सोचते है वैसे ही आप होते जाते है, आपके जीवन पर आपकी सोच का प्रभाव पड़ता है प्रतिदिन लाखो ही विचार आपके मस्तिष्क में आते और जाते है उनमे से आप कितने विचारो पर गौर करते है, यह महत्वपूर्ण है और जिन पर नहीं करते उनका भी प्रभाव आपके जीवन पड़ता है परंतु कम लेकिन असर कम हो ज्यादा असर तो असर है छोटा या बड़ा उसका प्रभाव ही जीवन की दिशा और दशा बदल देता है, हर समय आप कौनसे विचारो के साथ जीना चाहते हो आपके जीवन के लक्ष्य क्या है जो आपको प्राप्त करने है, यदि आपके विचारों में भटकाव है तो क्या आप अपने लक्ष्य तक पहुँच सकते ? नहीं आपको अपने लक्ष्य तक पहुचने के लिए अपने विचारों को एक ही दिशा की अग्रसर करना होगा।

हमने बहुत सारे विचार पढ़े और समझे तथा शेयर भी किये। यदि आपने उन्ह विचारो पर अपनी असल जिंदगी में कोई कार्य नहीं किया तो वो सभी विचार कही बह जायेंगे जिनका फिर कोई मोल नहीं होगा आपके जीवन में। लेकिन अब इन विचारो को अपने जीवन का एक हिस्सा बनालो जिनसे आपकी पूरी जिंदगी परिवर्तित हो सकती है। क्योंकि सिर्फ आप खुद अपनी जिंदगी को बदलने में सामर्थ्य रखते है दूसरा कोई और नहीं। यदि आप इन् को मन्त्र की तरह रोज अपने जीवन में प्रयोग करेंगे तो अवश्य ही आप अपने जीवन अद्भुत परिवर्तन देखेंगे।

कौन हूँ मैं ?
मैं कौन और क्या होना चाहता हूँ ? यह आप पर निर्भर करता है यह आपका जीवन है जिस प्रकार से आप अपने जीवन के बारे में सोचेंगे उसी प्रकार से आप स्वयं का जीवन बना सकते है

मैं ऊर्जा हूँ

मैं ऊर्जा हूँ यही है जीवन विचार
मैं ऊर्जा हूँ

मैं बलवानो का बल हूँ

मैं बलवानों का बल हूँ यही है जीवन विचार
मैं बलवानों का बल हूँ
मैं बुद्धिमानों की बुद्धि हूँ यही है जीवन विचार
मैं बुद्धिमानों की बुद्धि हूँ
मैं प्रेम हूँ यही है विचार
मैं प्रेम हूँ
मैं जीवन की मुस्कुराहट हूँ यही है जीवन विचार
मैं जीवन की मुस्कुराहट हूँ
मैं निशब्द हूँ  यही है जीवन विचार
मैं निशब्द हूँ
मैं शब्द हूँ  यही है जीवन विचार
मैं शब्द हूँ
मैं जीवन की प्रेरणा हूँ यही है जीवन विचार
मैं जीवन की प्रेरणा हूँ
मैं ही निशब्द हूँ यह है जीवन विचार
मैं ही निशब्द हूँ
मैं जीवन का आधार हूँ यही है जीवन विचार
मैं ही जीवन का आधार हूँ
मैं जीवन का श्रोत्र हूँ यही है जीवन विचार
मैं जीवन स्रोत हूँ

जिंदगी का हाल

जिंदगी का हाल क्या बताऊ

तेरे बिना कुछ ऐसी है और कुछ वैसी है जिंदगी

और जब  तू साथ है तो  लगता है कि कुछ है जिंदगी

जिंदगी का हाल क्या बताऊँ ?

कुछ हाल ऐसा है कुछ हाल वैसा है

बस मसक्कत से भरी है जिंदगी

जब 

तू दूर जाती है तो रूठ जाती है जिंदगी

तू पास आती है

 तो मुस्कुराती और खिलखिलाती भी खूब है ये जिंदगी 

गम ए छुपाये नहीं ये छुपता

लगता है बेमुरम्मद सी है जिंदगी

आंसुओ से आँखे भर भर जाती है

जब तू इन आँखों से दूर चली जाती है

चिरागे रोशन तू  कर जाती है

 जब तू फिर से पास आती है

ना जाने 

क्यों तेरे बिना ?

बेतहासा बेहाल सी है जिंदगी

लगता है कुछ फटेहाल सी है जिंदगी

लेकिन

जब तू पास होती है तो कमाल सी है जिंदगी

ना जाने क्या क्या करती धमाल सी है ये  जिंदगी

इसलिए

तू दूर जाना मत मुझे छोड़ कर

वरना लगेगी दुर्भर सी ये जिंदगी

अगर

तू पास है तो हर हाल में मस्त है ये जिंदगी

तू साथ है इसलिए जबरदस्त भी है ये जिंदगी

कुछ हाल ऐसा है कुछ हाल वैसा है 

तेरे बिना कुछ ऐसी है कुछ वैसी है जिंदगी

जिंदगी जिंदगी जिंदगी।