Blog

मैं मनमर्जी हूँ

हाँ और ना एक इशारा है जो मुझे बिल्कुल पसंद नही इसलिए मैं मनमर्जी हूँ, हाँ और ना, एक इशारा है,
मन की बातों का पहरेदारा है।
कभी मंज़ूरी, कभी अस्वीकार,
इसे समझने में है कठिन बहुत बार।

हाँ कहने से हमेशा डर लगता है,
ना कहने से दिल को तसल्ली नहीं मिलता है।
कभी खो देते हैं अच्छे मौके,
कभी अच्छे मौके खुद ही छोड़ देते हैं।

इशारा ज़रूरी हो जाता है कभी-कभी,
जब शब्दों में नहीं बयां हो पाती कहानी।
पर दिल की बातों को समझना तो है मुश्किल,
हर इशारे पर विश्वास करना उचित नहीं होता है।

मनमर्जी होना, कुछ लोगों को अच्छा लगता है,
खुद को खोलना, सबको अपनी बात कहने में खुशी मिलती है।
पर हाँ और ना की दुनिया भी जरूरी है,
समझने वाले के लिए यह एक अद्वितीय कहानी है।

हाँ और ना एक इशारा है जो मुझे बिल्कुल पसंद नही इसलिए मैं मनमर्जी हूँ, हाँ और ना, एक इशारा है,

यह भी पढे: मैं लिखता हूँ, मेरी दिनचर्या, लिखता हूँ, लिखने का मन, घर पर बैठकर,

शब्दों मे हरकत

आज शब्दों में कुछ हरकत होने को है।

लगता है जिंदगी बस अब उस पार होने को है।

यहाँ था मैं सिर्फ तुम में होने के लिए जब तू,तुम न रहा

तो जिंदगी ने जाना की अब मैं सिर्फ, मैं होने को है।

मुझमे सिर्फ मैं रह जाये बाकी सब खो जाये ,

कुछ अब शेष नही मेरा किसी से द्रेष नही

इसलिए बाहरी यात्रा का समापन हो रहा

अब तो भीतर ही रुकना है बहार नहीं आना

किसी को पाने की कोई इच्छा नहीं,

किसी को छोड़ना नहीं बस अंदर ही बैठ जाना है,

बाहर नहीं खड़े होना

भीतर विराम है,बाहर सावधान होना है

भीतर मौन होना है, बाहर शब्दों में खोना है।

भीतर व्यस्त होना है, बाहर अस्त व्यस्त होना है,

बस यही शब्दों की हरकत है जो हो रही है मेरे भीतर उन शब्दों को कैसे में विराम दु।

यह भी पढे: शब्दों में सहजता, शब्द, आपके शब्द, शब्दों की माया, शब्दों का संसार, अच्छे शब्द,

बेमतलब की बाते

बेमतलब की बाते
फालतू की बाते ये लौंडे चार करते है
ये चार लड़के साथ चले तो छिछोरे लगते है
चार लडकिया साथ चले तो अच्छी लगती है

चार बुजुर्ग साथ बैठ जाए तो
बचपन की बात याद करते है
नही तो बस ताश ये पीटते है
मोहल्ले की चार औरते मिल जाए तो बस चुगली
लगाती हुई थकती नही है

और इनकी बाते कभी खत्म होती नही है
बस बात करती हुई नजर आती है
बेमतलब की बाते जिनका
कोई सर पैर नही है

बस बात नही जैसे चुगली
करती हुई नजर आती है
जवान लड़की और लड़को को बोलती है
ये कर और वो मत कर बस
बिना बात के लेक्चर देती
हुई नजर आती है

और
ये ना जाने क्यों बेमतलब की
मतलब डांट बहुत लगाती है
ना कुछ सीखती है ना कुछ सिखाती है
सिर्फ सारा दिन चुगली लगाती है

ये बस बिना बात के बातेे और फिर
बात पे बात बनाती जाती है अब ना जाने
बात करने से कितना रस टपकता है

समझ नही आता बस ये तो
चारो घड़ी बात करती ही नजर आती है
अगर कोई बात करने के लिए नही मिले इनको तो सकपका ये जाती है अकेली बैठ नही ये औरते पाती है

यह भी पढे: छोटी कविता, ये काका बाबू, उलझने, जिंदगी तेरे बिना,

जिंदगी कुछ ऐसी

जिंदगी कैसी है, तेरे बिना कुछ ऐसी है
और कुछ वैसी है

जिंदगी और जब तू साथ है
जिंदगी और जब तू साथ है
तो लगता है कि कुछ है जिंदगी

हाल क्या बताऊँ ?
कुछ हाल ऐसा है कुछ हाल वैसा है
बस मसक्कत से भरी है जिंदगी

जब तू दूर जाती है तो रूठ जाती है
जिंदगी तू पास आती है
तो मुस्कुराती और खिलखिलाती भी खूब है
ये जिंदगी

गम ए छुपाये नहीं ये छुपता लगता है
बेमुरम्मद सी है जिंदगी
आंसुओ से आँखे भर भर जाती है
जब तू इन आँखों से दूर चली जाती है
चिरागे रोशन तू कर जाती है
जब तू फिर से पास आती है

ना जाने क्यों तेरे बिना ?
बेतहासा बेहाल सी है जिंदगी लगता है, कुछ फटेहाल सी है जिंदगी
लेकिन जब तू पास होती है
तो कमाल सी है जिंदगी
ना जाने क्या क्या करती धमाल सी है ये जिंदगी

इसलिए तू दूर जाना मत मुझे छोड़ कर
वरना लगेगी दुर्भर सी ये जिंदगी
अगर तू पास है तो हर हाल में मस्त है ये जिंदगी
तू साथ है इसलिए जबरदस्त भी है ये जिंदगी

तेरे बिना कुछ ऐसी है कुछ वैसी है जिंदगी

यह भी पढे: इसीका नाम जिंदगी, जिंदगी बस इसी तरह, सुकून की जिंदगी, बड़ी प्यारी है जिंदगी,

थोड़ा बहुत इश्क

ये जो मुझे थोड़ा बहुत इश्क होता नजर आया ये तो सच है तेरे साथ होने से ही नजर आया है ये कुछ खट्टा, कुछ मीठा, तीखा , फीका बस जैसा भी आया तेरे होने से ही आया … के अब झुठला कैसे दु इस इश्क़ को जो मनचला बन बावरा तेरे ही ख्यालो में हर वक़्त डूबता सा नजर आया … तू ही बतादे , तू कुछ तो समझा दे मुझे

यह इश्क की आग बुझ नहीं रही जो तेरे मेरे बीच लग रही, धीरे धीरे सुलगती है ये आग जो तेरे ख्याल भर भड़क जाती है।

मुस्कुराहट

परेशानिया खुद दम तोड़ देती है, जब वो मेरी मुस्कुराहट के सामने आती है। हमे दुखी नहीं होना चाहिए चाहे कैसी भी परिस्थिति हो, सदेव मुसकुराना चाहिए, दुखी मन हजारों रोग लेकर आता है, लेकिन प्रश्न मन अनेकों समस्याओ का दम तोड़ देता है।

परेशानिया खुद दम तोड़ देती है जब वो मेरी मुस्कुराहट के सामने आती है
मुस्कुराहट

मुस्कुराहट के सामने तो अच्छे अच्छे झुक जाते है, लक्ष्मी देवी भी वही आती है जहां मुस्कान होती है, मुस्कुराने से बहुत सारी समस्याओ का हल हो जाता है, बहुत बड़ी बड़ी परेशानी खुद ही छोटी होने लगती है।

मुस्कुराने में जादू है, एक अद्भुत शक्ति है, इस शक्ति का प्रयोग करो, बहुत बड़ी बड़ी लड़ाई टल जाती है जब इन होंठों पर मुस्कान आती है।

जब आप मुसकुराते है तो जिंदगी की 99 प्रतिशत समस्या तो स्वत ही खत्म हो जाती है, स्वयं को जितना खुश रखेंगे उतना ही जीवन अच्छा होता जाएगा।

यह भी पढे: मेरी मुस्कुराहट, मुस्कुराओ, चेहरे पे मुस्कान, मुस्कुराने का सेहत पर,

हिम्मत कर राही

हिम्मत कर राही 

कोशिश करते रहो, कभी  न मानो  हार ।

हर मुश्किल से लड़ने को,

हरदम रहो तैयार।

अच्छा हो चाहे , चाहे हो बुरा समय ।

तुम्हें रहना होगा, सदा ही निर्भय।

हिम्मत की बागडोर को, कभी न छोड़ना बीच राह ।

आगे ही बढ़ते रहना, होना न गुमराह।

जिंदगी की डगर माना है नहीं आसान ।

आखिर तुम्हें बनानी है अपनी नई पहचान।

भीड़ से अलग हो जाने का , न करना कोई गुमान ।

मिलकर आगे बढ़ते रहना , छिपाना ना मुस्कान।

इस दुनिया की फुलवारी में, हैं खिले अनेकों  सुमन ।

पर तुम्हें बनाना है, गुलाब जैसा मन।

अपने होठों की हंसी को, रखना हमेशा बरकरार।

वक्त आकर ठहरेगा , तुम्हारे लिए इक बार।

हिम्मत कर राही

Akme mittal

यह भी पढे: छोटी कविता , हिन्दी कविताए

मेरा बचपन

आज एहसास हुआ है मुझको
की मेरा बचपन कही छूट गया है

जिंदगी से जिंदगी का नाता
थोड़ा और ज्यादा बस छूट गया है

सवाल बहुत किये अपने आपसे
जवाब यही था मेरा बचपन छूट गया है

आज फिर बारिश की बूंदों ने यह एहसास दिल दिया है
प्यार से भरा और प्यारा था बचपन जो कही छूट गया है

बिना डर के भीग जाने के लिए भाग जाया हम करते थे
आज मोबाइल रखा है जेब में इस बात से डरा हम करते है

घंटो मिट्टी में खेला हम करते थे घर जाना है
हम इस बात पर भी सोचा नही करते थे।

मेरा बचपन कही छूट गया मानो आज
जिंदगी से जिंदगी का नाता टूट गया

बचपन में बीमार होने में भी अच्छा लगता था
आज बीमार हो जाये तो तकलीफ सी लगती है

नंगे पांव मिलो चल आया करते थे तकलीफ नही थी
आज घर में चप्पल नही उतरती ये तकलीफ सी है।

यह भी पढे: बचपन के खिलौने, बचपन के दिन, अनमोल विचार,

“आपकी सोच”

“सोच को बदलों जिंदगी जीने का नजरिया बदल जाए”  क्या आपकी सोच है? आपकी और वो सोच किस प्रकार से बढ़ती ही जा रही है, क्या उस सोच को बदलने की आवश्यकता है ?
एक बात तो यह भी है की खुद को बदलना जरूरी है ? नही बदलते जी हम तो ऐसे ही रहेंगे करलो जी जो करना है हो जाने दो जो होना हमे कोई फर्क नही पड़ता किसी भी बात से जो हो रहा है होने , छोड़ो इन बातो मत सुनाओ ये बदलने वगैरह की बाते हमे नही पसंद है यह सब

हमारे जीवन में बहुत ही पुरानी पुरानी सोच दबी हुई है, उस सोच को बदलों
जिन्हें हमे रूढ़िवादी विचार भी कह सकते है, जिन्हें बाहर कर खत्म कर देना चाहिए क्योंकि पुराने विचारों को छोड़कर आगे बढ़ना ही जीवन है, नए नए विचारों को अपने जीवन में स्थान देना

अब यहाँ एक प्रश्न बनता की है, की अगर आपकी सोच दबी है तो क्या फर्क पड़ता है, दबी रहने दो उनसे हमे क्या करना ? लेकिन सोच को बदलों तभी थ जीवन बदलेगा

जिसके कारण हमारा जीवन अस्त व्यस्त सा हो रहा है, और हम उस सोच को अब तक पकड़े हुए है और छोड़ ही नही पा रहे है क्या ये सोच आसानी से छूट सकती है, या ये सोच ही हमारी आदत बन चुकी है पुराने विचारो को छोड़ दो , इन पुरानी रूढ़ीवादी सोच को छोड़ दो, पुरानी सोच से पीछे हट जाओ , दुसरो के विचारो में अपना जीवन व्यर्थ ना करे किसी के द्वारा गए तर्कों के ऊपर ही अपना जीवन स्थापित ना करो नए विचारो को स्थान दो जन्म दो और उन्हें ही जीवन के लिए आगे बढ़ाओ उपयोग में लाओ ।

आपकी सोच आपके विचार भिन्न है, अपने जीवन को खुद ही समझो जानो , खोजो, अपने अनुभव में लाओ दूसरे के अनुभव आपकी यात्रा में सहायक हो सकते है, परंतु अंतिम छोर नही अपने शब्दो का अर्थ एहसास तो आप स्वयम ही पाओगे और जान जाओगे किसी और का एहसास आपका एहसास कैसे हो सकता है ??

आपको आपके अनुभव में लाना होगा हम बहुत जल्दी भावुक हो जाते है , क्रोधित हो जाते है
शब्दो को जोड़ना-तोड़ना मरोड़ना और उनको समझना होगा उन शब्दों को हमे जानना होगा हमारे शब्द का क्या अर्थ है? इस जीवन का अर्थ हमे यदि जानना है, पहले स्वयम को जानना होगा |

और स्वयम को जानने का मतलब हम सभी मानवीय किर्यायों को जानना चाह रहे है, क्योंकि मैं मैं नही हूं मुझमे मैं का अर्थ जो सबसे है, सिर्फ मैं से नही हम किसी ना किसी रूप से एक दूसरे से जुड़े हुए है हमारे शब्द हमारी सोच , विचार हमारे एहसास हमारी भावनाएं एक दूसरे से किसी ना किसी प्रकार से जुड़ी हुई है, इसलिए स्वयम को मैं नही मानो “हम समझो” पूरी पृकृति की रचना संरचना पालन,पोषण, अंत सभी चीज़े एक साथ एक दूसरे से जुड़ी हुई है।

यह भी पढे: तुम्हारा खुद का समय, यादों से कैसे बचे, नया विचार, लगन की चमक,

समस्याए क्या है

समस्याए क्या है ? इनको कैसे दूर करे ? जब आप रोड पर गाडी चला रहे है।अथवा चल रहे है कृप्या मुह पर कपडा बाँध कर चले या मास्क ले ले ताकि आप प्रदूषण से बच सके इसी के साथ साथ आपको थूकने की आदत है तो वो भी धीरे धीरे छूटने लगेगी

आप पान,बीड़ी,तम्बाकू आदि का सेवन करते है तो उस आदत से भी कुछ समय के लिए बच पाएंगे

दिल्ली जैसे शहर में 50 साल की उम्र में आपके गुर्दे ख़राब होने लग जाते है। और जीवन पर उसका बहुत असर पड़ता है। छोटी-छोटी बातो से अपने जीवन को स्वस्थ और सुन्दर बनाये जिससे जीवन जीने के लिए और बेहतर हो पाये

आज हमारे जीवन जीने की सीमा छोटी होती जा रही है आप 100 साल का जीवन भी आराम से व्यतीत कर सकते है यदि आप स्वस्थ है उस स्वस्थता को पाने के लिए आप खुद और अपने आस पास के वातावरण को सुन्दर और स्वस्थ बनाये समस्याए क्या है इनको समझे ओर दूर करे

1.अपने आस पास के वातावरण में पेड़ पोधे लगाये यदि आपकी छत पर जगह है तो उस स्थान पर पोधे लगाये ताकि हम अपने वातावरण को और सुरक्षित कर सके पेड़ पोधे से जीवन को स्वस्थ होने के लिए शक्ति प्राप्त होती है।

2 जब तक आयु 18 वर्ष न हो तब तक उन्हें वहां चलाने की आज्ञा न दे कानूनी रूप से भी अधीकृत ना करे आजकल हमारे घरो में इतने सारे स्कूटर एवम् बाइक साइकिल है उस पर भी प्रतिबंध लगाये प्रदूषण रोड से घर आ पंहुच जायेगा वो वक़्त दूर नहीं है जब हमे घर पर भी मास्क पहन कर बैठना पड़ेगा ।

यदि हो सके तो अपने बच्चों को साइकिल दे जिससे उनका शरीर भी तंदुरस्त और मजबूत साथ ही आपका वातावरण भी स्वस्थ रहेगा।

3.ज्यादा से ज्यादा सार्वजानिक वाहन का प्रयोग करे और निजी प्रयोग में कमी लाये इससे धन की बचत भी होती है तथा प्रदूषण पर भी नियंत्रण होता है। हम सभी वातावरण को साफ़ करने की कोशिश करे नाकि उसे अस्वस्थ करे।

4.ध्वनि प्रदूषण– सार्वजनिक वाहन का प्रयोग करने से वातावरण में ध्वनि प्रदूषण में भी कमी आती है। निजी वाहन से हम ध्वनि प्रदूषण को बढ़ावा देते है। तथा वायु प्रदूषण भी फैलाते है।

5.साइकिल व् पैदल चलने की कोशिश ज्यादा से ज्यादा करे जिससे आप अपना स्वास्थ्य भी अच्छा रख पाएंगे जिससे हमे आयुष्य प्राप्त होता है। हम उम्र की सिमा बढ़ती है, हम बीमारियो तथा रोग ग्रस्त जीवन से दूर रहते है।

6.अच्छा भोजन – अपने आहार को बदले आजकल हम ज्यादातर बर्गर,पिज़्ज़ा,ब्रेड, मैदा आदि की चीज़ों का सेवन ना करे जिससे आपका स्वस्थ अच्छा रहे बर्गर आदि से हमारा पेट, लीवर, पाचन करने की क्षमता कम हो जाती है। जैसे जैसे हमारी उम्र बढ़ती है हम बहुत सारी चीज़ों का सेवन नहीं कर पाते तथा बीमारियो से ग्रस्त हो जाते है इसलिए हमे Junk food के सेवन दूर रहना चाहिए

7. तम्बाकू- तम्बाकू, बीड़ी, सिगरेट, आदि का सेवन ना करे इससे बहुत खतरनाक बीमारिया उत्पन्न होती है।

यह भी पढे: जल की कीमत, पानी की बर्बादी, दिल्ली में प्रदूषण, दिल्ली की जनता,