Blog

समस्या

हर समस्या का समाधान होता …..
ध्यान की कमी से नही पाते पहचान ।
समस्या का समाधान हमारे भीतर ….
दूसरो के पास सिर्फ़ सुझाव की खबर ।

भीतर करे समस्या का चिंतन ….
जन्मेगा समाधान समस्या का निश्चित पतन ।
अपने ध्यान की रखे सही दिशा और दशा ….
उत्तर मिलेगा न छोड़े समाधान की आशा ।

सब्र रख

सब्र रख सब ठीक होगा आज नहीं तो कल होगा , हमारा सब्र हमारा इम्तिहान लेता है सब्र का बांध टूट जाता है, ओर हम बेसब्री में कुछ का कुछ कर जाते है जिसकी वजह से हम अपने रास्ते भटक जाते है, हम अपनी मंजिल से ही कही दूर हो जाते है जिसका हमे पता नहीं चलता उस समय हमारे दिमाग में सिर्फ वही चल रहा होता है की कब होगा , कैसे होगा लेकिन सवाल इतना बड़ा हो जाता है की सब्र का बांध टूट जाता है इस सब्र को पकड़ कर रखना बहुत जरूरी है वरना यह सब्र, धैर्य टूट गए तो हम इसके विपरीत दिशा में बहने लग जाते है इसलिए यह टूटना नहीं चाहिए।

जीवन में, हमें कई बार ऐसी स्थितियों का सामना करना पड़ता है जब हम थक जाते हैं और उम्मीद खो देते हैं। इन समयों में, सब्र रखना बहुत महत्वपूर्ण होता है। सब्र से काम लेने से हम भविष्य में सफलता हासिल कर सकते हैं और अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए जरूरी धैर्य बनाए रख सकते हैं।

हालांकि, सब्र का मतलब यह नहीं है कि हमें कुछ नहीं करना चाहिए। सब्र से काम लेने के साथ हमें अपने लक्ष्यों तक पहुँचने के लिए निरंतर काम करना चाहिए। इसके अलावा, हमें अपने मार्ग में आने वाली कठिनाइयों को स्वीकार करने की भी आवश्यकता होती है।

इसलिए, सफलता हासिल करने के लिए सब्र रखना बहुत महत्वपूर्ण होता है। हमें अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ते हुए सब्र से काम लेने की जरूरत होती है, और अपने मार्ग में आने वाली कठिनाइयों के साथ निरंतर काम करना होगा, ताकि हमारे जीवन में से सभी कठिनाई खत्म हो जाए।

आदिपुरुष फिल्म रिव्यू

बात करते है आदिपुरुष फिल्म के बारे में इस फिल्म की कहानी तो हम सभी जानते है, लेकिन रामायण जितनी बार देखी व सुनी जाए उतनी बार नई शिक्षा मिलती है , कुछ नया सीखने को मिलता है बस यही कारण था मेरा इस फिल्म को देखने का वैसे भी काफी लंबे समय से कोई ऐसी फिल्म नहीं देखी है।

रावण

मुझे सैफ अली खान से कोई एतराज़ नहीं है न ही फिल्म के किरदारों से मुझे दिक्कत है om raut से क्युकी जिस तरह से दिखाना या दर्शाना चाहिए था ऐसा कुछ नही था, फिल्म में इस दशानन वाले सीन के अलावा सैफ अली खान की एक्टिंग थोड़ी बहुत ठीक थी, लेकिन इतने सारे दृश्य ऐसे थे जहां पर सिर्फ हसीं आ रही थी, और फिल्म को बीच में छोड़ कर जाने का मन कर रहा था परंतु पैसे तो मेरे लगे थे, Om Raut के नही इसलिए मैने फिल्म को पूरा देखा।

यह 2.59 घंटे की फिल्म है जिसमें आपको अच्छे डायलॉग , इमोशन नहीं मिलते और हम सभी के प्यारे हनुमान जी के मुख से एक बार भी जय श्री राम नही सुनाई देता, इस फिल्म में श्री राम जी को राघव नाम से संबोधित किया गया व लक्ष्मण जी को शेष नाम से।

सबसे गजब की बात तो यह दिखती है की फिल्म में खतम करने की जल्दी बहुत दिखाई गई है। कोई भी अच्छे से कवर किया ही नहीं है पता नहीं फिल्म के डायरेक्टर इस फिल्म को खत्म करके जाना कहां चाहते थे।

इमोशन का कोई स्थान नहीं है, ना ही कोई भी सीन बहुत अच्छी तरह से फिल्माया गया है, जिस जगह जरूरत थी फिल्म को दर्शकों के साथ जोड़ने की वो कोशिश भी पूरी तरह से नही की गई।

इस फिल्म में एक गलती नही बल्कि खूब सारी गलतियां की गई है शब्दों को पूरी तरह से तोड़ मरोड़ दिया गया है,भाषा का दुरुपयोग किया गया है रामायण के नाम पर इन लोगो एकता कपूर का सीरियल दिखा दिया।

जब रावण सीता माता का हरण कर रहा था तब श्री मुख से एक बार भी सीता सीता नही निकला था यह एक साधारण सी बात हुई है जैसे इस तरह से फिल्माया गया।

माता शबरी वाला सीन भी बिलकुल खराब कर दिया साथ ही सीन सही तरीके से नही दिखाया गया।

मनोज मुंतशीर के कुछ भद्दे शब्द जिन्होंने फिल्म का स्तर गिरा दिया

1) “कपड़ा तेरे बाप का! तेल तेरे बाप का! जलेगी भी तेरे बाप की”

(2) “तेरी बुआ का बगीचा है क्या जो हवा खाने चला आया”

(3) “जो हमारी बहनों को हाथ लगाएंगे उनकी लंका लगा देंगे”

(4) “आप अपने काल के लिए कालीन बिछा रहे हैं”

(5) “मेरे एक सपोले ने तुम्हारे शेषनाग को लंबा कर दिया अभी तो पूरा पिटारा भरा पड़ा है”

Point 1. Single star movie
2 ticket price high on weekend because they know after this week no one will see
3 fault language and dialogue are so bogus
4. Acting level is like Tv serial
5. No emotion in this Epic tale
6. Chanting of Ram Ram and Jai Hanuman is missing
7. First part bit ok but 2 half is completely flat
8. Ye film toh baccho ke liye bhi nahi hai bachhe kya sikhenge is film ko dekhkar ki hanuman ji is tarah se baat karte hai?


I think don’t waste your money anymore
in cinema for this Adipurush movie  better to watch Ramayan at home

Is film ko 1.5 staar ki rating bahut hai wo isliye ki Bollywood ne aese effect and all ke liye effort lgai otherwise movie is not worth watch

विचारों का बेहतर होना

हमारे विचारो में
हो सकती असहमति…लेकिन हमारे विचारों का बेहतर होना है संभव
हमे खोजना उन विचारो को
जिसमें दोनों की एक मति ।
तब एक बेहतर संवाद जन्मेगा….
उसी की सुगंध चहु ओर बहेगा ।

वैचारिक मतभेद का करे सम्मान….
तभी सच्चाई को जान पाते श्रीमान ।
जहाँ एक मति से कार्य होगा सम्पन्न….
तीव्र गति से होगा सुखो का संवर्धन ।

सुखी रहने का मंत्र….
कार्यशैली में निरंतर अपनाये सुधार तंत्र ।

तेरा इंतजार कर रहा हूँ

खड़ा हू अब भी तेरे इंतज़ार में
जिस जगह तुम मुझे छोड़ कर गए थे

करता हू घंटो इंतज़ार बस तुम्हारा
जिस जगह तुम मुझे छोड़ गए थे

मै अपनी मंजिल का रास्ता भूल गया हू
सिर्फ तुम्हारा रास्ता अब याद है मुझे

कहीं तुमने अपना रास्ता तो नहीं बदल दिया
सिर्फ मेरे होने से वहां

मै इंतज़ार में तुम्हारे नजर जमाए बैठा हू
सिर्फ तेरे लिए की तू आएगी यहां

मेरी निगाहें टकटकी लगाए
सिर्फ तुम्हारा इंतज़ार करती है

बिन पलक झपकाए बस तुम्हे देखने के लिए
मेरी सांसे आहे भरती है।

कब तुम आओगे और कब , कब मै तुम्हे देख पाऊंगा
सब कुछ भूल जाता हूं तुझे देखने के लिए

मै तेरे समय पर आ जाता हूं,
लेकिन सिर्फ इंतज़ार ही करता हुआ नजर आता हुआ।

ना जानें कहां तुम चली जाती हो
खो जाती हो मेरी आंखो से औझल सी नजर आती हो।

क्या तुम मुझे देखकर अपना मुंह मोड़ चली जाती हो
क्या रास्ता बदल कही और से निकल जाती हो ?

मेरी निगाहों से कैसे बचकर तुम निकल जाती हो
टूट गया हू मै क्या तुम इतना नहीं समझ पाती हो ??

इरफान खान

अभी बस यू ही बैठा हुआ था और ऐसे ही यू ट्यूब पर कुछ नहीं दिख रहा था देखने को आजकल मिलता भी क्या है कुछ अच्छा देखने को , तो रीमोट के कान मरोड़ते हुए अब फिल्म लग गई मदारी बस फिर क्या था देखना शुरू कर दिया सोच थोड़ी देर देखते है , फिल्म इतनी बेहतर थी एक और बार पूरी फिल्म देख डाली इरफान खान की ऐक्टिंग तो बहुत ही शानदार है, उन्होंने अपना किरदार बहुत ही जबरदस्त तरीके से निभाया है एक मँझा हुआ कलाकार , साथ ही इसमे जिम्मी शेरगिल की ऐक्टिंग भी बहुत बढ़िया है, जिमी शेरगिल एक अच्छे मंझे हुए कलाकार है फिर भी पता नहीं क्यू लगता है की जहां उन्हे होना चाहिए था वो आज वहाँ नहीं है।

जिम्मी शेरगिल ने कई फिल्मों बहुत अच्छा अभिनय निभाया है परंतु वह एक बड़े कलाकार के रूप कभी नहीं दिख पाए या फिर उन्हे आगे कभी आने नहीं दिया।

यह बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री सिर्फ कुछ लोगों के लिए चल रहा है ऐसा बहुत बार लगता है जिसमे खान ओर कपूर इन लोगों का नाम सबसे पहले आता है इनके अलावा स्टार किड जिनको बहुत आसानी से फिल्मों में जगह मिल जाती है चाहे उन्मे ऐक्टिंग का गुण ही न हो।

बात इरफान खान की मदारी फिल्म की कर रह थे हम, यदि आपने पहले यह फिल्म नहीं देखी तो जरूर देखिए ओर पहले देख रखी है तो दुबारा भी देखी जा सकती है।

क्या आपके पास कुछ ऐसी फिल्मों की सूची है जिन्हे बहुत बार देखा जा सकता हो यदि है तो मुझे भी बताए इंतजार रहेगा आपकी सूची का

भीतर शांति के बीज

भीतर शांति के बीज अनमोल वचन जीवन के लिए सदा उपयोगी होते है, इन्हे अपने जीवन में उतार लीजिए ओर हर रोज इन विचारों का अनुसरण कीजिए लाखों ही हम पढ़ रहे है, परंतु इन्हे सिर्फ पढ़ना ही बहुत नहीं है इनको अपने जीवन में उतारना भी बहुत आवश्यक है।

भीतर तेरे शांति के बीज…..
अंकुरण करना उनका हरगिज़ ।
मानवता के फूल खिलेंगे….
ख़ुशियों की सब ओर तरंगें ही तरंगें ।

शांति से जीवन होता उजियारा…
शांति से बेहतर नहीं कोई सहारा ।
शांति के फूल सुंदर सुंदर….
खिलता जीवन मोहक मधुर ।

Father’s Day

इस साल 2023 में Father’s day 18th को है कुछ प्यारे प्यारे शब्दों से बनए इस दिन को ओर भी खास झिझकना नहीं है बस जाहीर कर देना है अपना प्रेम

कभी अभिमान तो कभी स्वाभिमान हैं पिता,
कभी धरती तो कभी आसमान हैं पिता. 

Happy Father’s Day!! 

आज भी मेरी फरमाइशें कम नहीं होतीं, 
तंगी के आलम में भी पापा की आंखें कभी नम नहीं होतीं.  

Happy Father’s Day!! 

जहां दुनियां के प्यार में मतलब की मार है,
वहीं पिता के गुस्से में छिपा उनका प्यार है. 

Happy Father’s Day!! 

एक स्तंभ हो आप, एक विश्वास हो आप,
आपसे है अस्तित्व मेरा, मेरे पिता हो आप. 

Happy Father’s Day!! 

क्या कहूं उस पिता के बारे में
जिसने सोचा नहीं कभी खुद के बारे में. 

Happy Father’s Day!! 

कंधो पर झुलाया कंधो पर घुमाया,
एक पापा की बदौलत ही मेरा जीवन खुबसूरत बन पाया. 

Happy Father’s Day!! 

अगर मैं रास्ता भटक जाऊं, तो मुझे फिर से राह दिखाना,

 आपकी जरूरत मुझे हर पल हर कदम पर होगी पापा.

Happy Father’s Day!! 


पिता नीम के पेड़ जैसा होता है,
उसके पत्ते भले ही कड़वे हों पर वो छाया ठंडी देता है.

Happy Father’s Day!! 

दुनिया में केवल पिता ही एक ऐसा इंसान है, 
जो चाहता है कि मेरे बच्चे मुझसे भी ज्यादा कामयाब हों.

Happy Father’s Day!! 


धरती सा धीरज दिया और आसमान सी ऊंचाई है
जिंदगी को तराश के खुदा ने ये तस्वीर बनाई है,
हर दुख वो बच्चों का खुद पर सह लेते हैं, 
उस खुदा की जीवित प्रतिमा को हम पिता कहते हैं.

Happy Father’s Day!!

समय की ये बाते

समय की ये बाते समय के परे थी समय कही नहीं है, बस यह हमारी सोच का एक हिस्सा है।

समय रहते ही तुमने जाना था इन बातों को ये समय दायरे में थी ,समय की चादर जितनी खोलो उतनी खुल जाएगी यह असीमित है , समय से हटकर तुम सोचो समय खुद बन जाओगे

कुछ लोग लगातार व्यर्थ के शब्दों का चिंतन करते है जिनमे वह लोग या तो किसी दूसरे की बुराई करते है या फिर स्वयं की जिसकी वजह से यह लोग लगातार अपने विचारों को खराब करते है, इनके शब्द हमेशा कोसने वाले होते है या तो ये लोग खुद को कोसते है या दूसरों को लेकिन क्यों ? ऐसा ये लोग क्यों करते है क्या कोसने से सभी चीज़े ठीक हो जाएगी या फिर कोई मतलब होता है।

किसी को भी कोसने से क्या लाभ होगा यह तो सिर्फ शब्दों की हानी है, आप शब्दों की हानी कर रहे है शब्द अनमोल है इन शब्दों को तोल मोल कर प्रयोग में लाना चाहिए, शब्द बहुत शक्तिशाली, प्रभावशाली होते है।

किसी को अपशब्द बोलने से क्या ही ठीक होगा, बल्कि गलत प्रभाव पड़ेगा आपके जीवन पर ही इसलिए शब्द का उचित ओर ध्यानपूर्वक प्रयोग करे, कुछ लोग ऐसे बोलते है उनके शब्द देखिए अरे यार तूने तो हद्द करदी

यह शब्द बड़ी गजब की चीज है जिनसे आपके जीवन में बदलाव होता है, ओर आप इन शब्दों की भांति बनते जाते है, जैसे जैसे इन शब्दों का प्रयोग आप करते है।

जैसे ही आप बोलते है, की मैं पागल हूँ

मैं बेवकूफ हूँ

मैं दुखी हूँ

मैं ठीक नहीं हूँ

मेरी तो बुद्धि ही खराब हो गई है  

मेरी जिंदगी में कुछ भी ठीक नहीं होता मेरी तो किस्मत ही खराब है

मेरी तो जिंदगी ही खराब है , मेरा जीवन व्यर्थ हो गया है, मुझे यह परेशानी है इन लोगों के पास परेशानी के अलावा कुछ नहीं है, ये लोग कभी अच्छी चीजों पर बात नहीं करते हमेशा परेशानियों , तकलीफ की बाते करते है इसलिए इनके जीवन में परेशानी दुख तकलीफ बड़ी होती जाती है तथा एक बाद के बाद एक परेशानी आती है, जिनका अंत होता नहीं दिखता क्युकी यह परेशानियों का ही चिंतन करते है सदेव, इन परेशानियों को कम करने के लिए हमे लगातार सकारात्मक सोचना चाहिए तभी यह परेशनीय खत्म होगी अन्यथा यह तो बढ़ती रहेगी, इनके अंत होने का कोई छोर नहीं दिखेगा।

हम सभी साधारण है लेकिन हमे उन्नति करने का पूरा अधिकार है हमे अपनी क्षमतायो को बढ़ाने का अधिकार है हमे अपनी क्षमतायो पर कार्य करना चाहिए।

अनमोल वचन

अनमोल वचन क्या होते है अब जानते है की अनमोल वचन क्या होते है, हम सभी हर रोज अनमोल वचन ढूंढते है, सुबह का शुभ विचार देखते है, किसी ने कोई सुबह सुबह व्हाट्सप्प पर मैसेज भेज होता है, तो हम उसे देखने लग जाते यही पढ़ते ओर फिर वही आगे भेजते है, लेकिन क्या हम उस अनमोल वचन को जीवन में उतार रहे है।

फिर क्या फायदा इन अनमोल विचारों का यदि आप इन अनमोल विचारों, बेहतरीन विचारों, प्रेरणादायक विचार, शुभ विचार को पढ़कर अपने जीवन में नहीं उतार रहे तो क्या कर रहे है, इनका बस यू ही आपके व्हाट्सप्प पर आया ओर आगे की ओर आपने भी दौड़ा दिया बस यू ही चल रहा है, सब बिना सोचे समझे आपको वो विचार एक पल के लिए अच्छा लगा बस इसके विपरीत उस विचार पर आपने कोई परिश्रम नहीं किया ,कोई कार्य नहीं किया।

यदि आप साल में 365 विचार पढ़ते है तो उसका कोई फायदा हम सभी हर रोज एक विचार तो कम से कम पढ़ रहे है, जिन लोगों के पास टेक्नॉलजी का अभी तक अभाव है, यदि उनको हत्या भी दिया जाए तो 90% जनसंख्या शुभ विचारों को पढ़ रही है, चाहे वो किसी भी धर्म का हो वह एक मानव है।

ओर मानवीय विचारों को ग्रहण कर रहा है तथा भक्ति भावना से भरपूर विचार भी ग्रहण कर रहा है, परंतु यहाँ एक प्रश्न यह उठता है, की हम सभी में विचारों को पढ़ने के बाद परिवर्तन कितना आता है? कुछ बदलाव है, हममे या फिर कुछ भी नहीं सिर्फ हम उन विचारों को इधर से उधर किए जा रहे है।

क्या आप भी विचारों को आगे बढ़ा देते है ? यदि हाँ तो क्यों ? ओर यदि आप उन विचारों पर अमल करते है तो अभी कितना बदलाव आया है ओर वो कौनसे ऐसे विचार है, जिनको आपने अपनी जिंदगी में उतार लिया है अभी तक।