Blog

रविवार का दिन

रविवार का दिन खास क्यों है ? आज इतवार है, वही सुबह उठना ओर चल देना काम पर उस दिनचर्या से मैं अब बाहर हूँ ,जब मन करता है काम करता हूँ जितनी देर मन करता है उतनी देर काम करता हूँ, अब मैं उस समय सारणी को फॉलो नहीं करता जिसमे मैं बंध जाऊ कुछ लोगों को बंधन अच्छा लगता है।

लेकिन मुझे नहीं, जैसे मैंने पहली नौकरी भी इसी वजह से छोड़ी थी की मुझे बंधकर काम नहीं करना बस मैं खुद के समय के अनुसार काम करूंगा जितना मन करेगा उतना काम करूंगा ओर एसा बिल्कुल नहीं है की मैं काम कम करता था, मेरी काम करने की क्षमता शुरुआत से काफी अधिक ही थी ओर आज भी मैं लंबे समय तक काम करता हूँ, बस फरक इतना है की वो मेरी मनपसंद का काम नहीं था यह मेरी पसंद का काम है जिसको मैं पूरे मन से करता हूँ।

एक खास दिन जो कोई भी दिन हो सकता है सप्ताह का मेरे लिए रविवार था, अपने दिन को ढूँढना, अपने समय को ढूँढना को व निकालना क्युकी समय की उस डोर से तुम्हें अलग होना है खुद के लिए हम सभी के पास 24 घंटे है लेकिन वो 24 घंटे किस कार्य में लगाते हो बस वही उपयोगी है, आप गेम खेलतों, बाहर दोस्तों के संग जाते हो, यू ही बैठ समय को बिताते हो, या फिर किसी के साथ बहस करने लग जाते हो उस समय की डोर को पकड़ो वो तुम्हारे ही हाथों में है।

हममे से बहुत से लोग रविवार को घूमने के लिए रखते है, कुछ काही जाने के लिए कुछ अपनी जिंदगी में जो करना चाहते है उसके लिए कुछ अपनी skill को Develop करने में या किसी क्लास में, कुछ सीखने में या दोस्तों से मिलने में लेकिन आप रविवार को क्या करते है? क्यूकी यह रविवार वाला दिन है, जब आप कुछ नया करते है तो बताए हमे की आप क्या करते है?

मेरे एक मित्र है विनीत अरोरा जी को पक्षियों से बड़ा लगाव है, और उनकी फोटो खिचने का भी बहुत शोक है वह हर रविवार को निकल जाते है घर से दूर पक्षियों की फोटो खिचने के लिए अलग अलग जगह जाते है।

यह भी पढे: रविवार वाला दिन, इतवार वाला दिन, औरत ना होती, मेरी दिनचर्या, ढूँढता हूँ,

दिल्ली मेट्रो में शराब

दिल्ली मेट्रो में शराब की बोतल ले जाने पर मिली छूट , शराब पीने वाले लोगो के लिए यह खुशी की बात है, काफी लंबे समय से यह सवाल पूछा जा रहा था की दिल्ली मेट्रो में शराब ले जाना कब शुरू होगा, तो लो जी हो ही गया है , हम मान लेते है अधिकांश लोग ऐसी हरकते नहीं करेंगे की मेट्रो परिसर में शराब नहीं पियेंगे लेकिन उन कुछ लोगों का क्या जो कही भी शुरू हो जाते है।

जैसा की हम सभी जानते है मेट्रो ट्रेन में संगीत बजाना दंडनीय अपराध है परंतु फिर भी लोग तेज आवाज में गाना सुनते है, विडिओ देखते है, खान-पीना मना है परंतु फिर भी लोग खाते है, पीते है उनका क्या होगा? उन्हे आप रोक नहीं पा रहे है अब एक ओर नई मुसीबत आप ले आए है,

हो सकता है मेट्रो में आप सुबह , दिन ओर शाम को इन गतिविधियों पर रोक लगा सके परंतु उस समय का क्या जब बहुत काम यात्री होते है, उन जगहों का क्या जहां मेट्रो में कैमरा नहीं पहुच पाता है, क्या झट से पता चलेगा की यह व्यक्ति शराब का सेवन कर रहा है क्या आप तभी प्रकट हो जाएंगे? और इस हरकत को रोक सकेंगे ? कैसी होगी रोकथाम यह कुछ सवाल है, जिनके बारे में दिल्ली मेट्रो व सरकार को सोचना चाहिए आप गंदगी फैलाने की अनुमति दे रहे हो ओर फिर कह रहे हो की गंदगी करोगे तो आप पर कार्यवाही होगी।

आपको यह मेट्रो परिसर में शराब ले जाने की रोक सदा के लिए बरकरार ही रखना चाहिए।

अब एक यात्री अपने साथ शराब की 2 बोतल लेकर मेट्रो में यात्रा कर सकता है, जैसा की बताया जा रहा है मेट्रो में शराब पीकर यात्रा नहीं की जा सकती पिछले कई दिनों में जब मैं मेट्रो सवार होकर अपने घर की ओर जा रहा होता था तो मैंने कई यात्रियों को शराब के नशे में मेट्रो में जाते हुए देखा है क्या अब यह बढ़ नहीं जाएगा?

परंतु इससे मेट्रो को क्या फायदा होगा जानने वाली बात यह है, क्या मेट्रो में लोगो के आने जाने की संख्या में बढ़ोतरी होगी? या मेट्रो को किसी अन्य प्रकार का फायदा होगा यह बात समझ नहीं आई इतनी विडिओ आने के तुरंत बाद ही दिल्ली मेट्रो ने यह फैसला लिया

क्यों? क्या जरूरत थी

बहुत सारे लोगो को देखा गया मेट्रो के भीतर ही गुटका खाते व थूकते हुए जब मेट्रो यात्रा करता हुआ व्यक्ति गुटखा खाकर थूक सकता है तो उसी प्रकार कुछ व्यक्ति शराब की बॉटल को खोलकर पी सकते है , इसलिए इस शराब की बोतल को लाने लेजाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

हमारा समाज इस तरह से नपुंसक हो चुका है की व किसी प्रकार का विरोध नहीं करता इसलिए लोग मनमानी कर रहे है यदि हम आपत्ति या विरोध करे तो बहुत सारी चीज़ें कभी लागू ही ना हो।

मेट्रो में शराब पीने पर जुर्माना तो लगेगा और हो सकता है जेल की सजा भी मिले परंतु यह कानून पास ही क्यों करना क्यो पर्मिशन देनी ही है सोचने ओर समझने वाली बात तो यह है क्या दिल्ली मेट्रो भी शराब का प्रचार करना चाह रही है?

क्या यह नियम दिल्ली में आने जाने के लिए है या फिर दिल्ली-नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी?

आज से आप नोएडा में भी एक बोतल सील पैक ले जा सकते है चाहे आप रोड से होकर जाए या फिर मेट्रो से लेकर जाए आप सिर्फ एक बोतल शराब की सील पैक वाली लेकर ही जा सकते है।

यह भी पढे : मेट्रो का सफर, सफर रोज मेट्रो का, बस और मेट्रो, नए नियम लागू,

स्वयं को जाने

स्वयं को जाने की कौन हूँ मैं यह एक प्रश्न ही बना हुआ है, लेकिन यह प्रश्न भी तभी तक है जब तक आपके मन में इस प्रश्न का उत्तर जानने की इच्छा नहीं है, नहीं तो यह प्रश्न फिर प्रश्न नहीं रहता उत्तरों की भरमार होती आपके पास, इसलिए अपने प्रश्न का उत्तर जानने के लिए आज से ही अपने भीतर की यात्रा को शुरू करे ओर जानिए की आप कौन है? आपका इस जीवन को पाने का क्या उद्देश्य है।

यदि कोई ओर व्यक्ति इस प्रश्न का उत्तर देगा तो उसका उत्तर शायद आपके लिए सही न हो क्युकी हम सभी की यात्रा का अर्थ अलग है।

जिन महापुरुषों ने इस प्रश्न का उत्तर जानने की इच्छा की उन्होंने जान लिया ओर जो लोग संसार के दवंध में फंसे वो फिर फंसे ही रहे इससे बाहर वो नहीं आ सके, इस प्रश्न का उत्तर हमारी दृढ़ इच्छा पर ही निर्भर करता है इसलिए दृढ़ निश्चय कर, दृढ़ संकल्प करो ओर भीतर की यात्रा शुरू करो तभी हमे सफलता मिलेगी।

स्वयं को जाने

आपके भीतर अनंत जिज्ञासा होने पर ही इस सवाल का जवाब मिल सकता है, यदि आपके मन भीतर इस प्रकार के प्रश्न उठते है तो आप स्वयं को एक जिज्ञासु के रूप में देख सकते है, परंतु इस प्रकार के प्रश्न उठे ओर आपने शांत कर दिए तो फिर आप जिज्ञासु कहाँ बस फिर तो आप किसी चीज को देखकर पढ़कर ही यह सवाल कर रहे है।

यदि आपके भीतर वास्तव में ऐसे प्रश्न उठते तो आप उन सवालों का उत्तर जानने के ईछुक हो ओर आप अपने आसपास के लोगों से , मित्रों व अन्य चीजों का सहारा लेते हो इन प्रश्नों का हल खोजने के लिए फिर आपको काही दूर नहीं जाना होता बस स्वयं में गोते लगाने होते है।

इस प्रश्न का उत्तर आपको 9 मिनट में भी मिल सकता है, ओर 9 जन्मों में भी न मिले ऐसा भी हो सकता है आप कितने जिज्ञासु है स्वयं की खोज के लिए यह इसी बात पर निर्भर करता है, फिर भी मैं आपको 4 ऐसी बाते बताता हूँ, जिसका सहारा लेकर आप स्वयं की खोज को शुरू कर सकते है।

1- ध्यान करना अत्यंत आवश्यक है।

2- अपने विचारों को देखना।

3- वर्तमान काल में ही जीवन को जीने की कोशिश करना।

4- स्वयं के साथ जिओ

क्रोध खतरनाक

क्रोध खतरनाक …
इसकी लंबी नाक ।
क्रोध की आँधी …..
रिश्तों की समाधि ।

शांत रहकर जो कमाये रिश्ते …..
शैतान क्रोध की बलि वो चढ़ते ।
समय पे एक चुप ओर सौ सुख….
दंड तुम्हें मिलता गलती करता मुख ।

क्रोध सोचने समझने की शक्ति करता नष्ट…
क्रोध के पीछे पछतावा ओर कष्ट ही कष्ट ।
आगे आगे रिश्ते वेसे ही हो रहे समाप्त….
बचा लीजिए रिश्ता यह वजह ही पर्याप्त ।

क्रोध खतरनाक सी अग्नि….
भस्म करती नहीं किसी की संगिनी ।
जीवन एक प्रश्नपत्र….
शांति ही उत्तर इसका अस्त्र ।

शुभ रात्री आज जून माह की
विदाई दिवस हे और जुलाई माह का कल
आगमन होगा तो बाँहे खोल के जून माह की करे विदाई और जुलाई माह का स्वागत ।

मेट्रो का सफर

मेट्रो का सफर आज कुछ जो इस तरह से शुरू किया वो मजेनटा लाइन की और था, इस रूट पर वसंत विहार तक अधिकतम वही स्टेशन आते है जो कंटेनमेंट जोन है यहाँ पर सभी लोगों को आने ओर जाने की अनुमति नहीं होती जो इधर रहता है या कोई कार्ये करता है उसीको आने जाने अनुमति है, यदि इधर आपको जाना है तो आपको valid permission चाहिए होती है, तभी आपको उस ज़ोन में जाने की अनुमति मिलती है। जो स्टेशन कन्टैन्मन्ट ज़ोन में आते है उनकी अनाउन्स्मेन्ट पहले ही मेट्रो में होती है जिससे आपको यह पता चलता है की आप बिना वजह इधर नहीं उतर कर घूम सकते तो, तो इस बात का अवश्य ध्यान रखे। हम शायद करना के दौरान इस रूट पर से कही गए थे तब कंटेनमैंट जोन के लिए अनाउंस हुआ तो हमे लगा बहुत बड़ा कंटेनमेंट जोन है लेकिन आज जब फिर से इधर गए तो इसका मतलब यह आम रास्ता नहीं है भाई साहब तो इधर आना जाना प्रतिबंधित है।

जैसा की आप इस बॉर्ड को देख रहे है उसमे मेट्रो ट्रेन के कोचेस में कितनी जगह भरी हुई है उसे प्रतिशत में दिखाया गया है। जिससे यह पता चलता है की कौनसे कोच में कितने प्रतिशत लोग बैठे है, ओर आपको जगह मिल सकती है या नहीं इसी उद्देश्य से यह बोर्ड लगे है, इसी बोर्ड को देखकर आप भी उस कोच में एंट्री करे ओर सीट पर बैठे यह जनकपुरी पश्चिम से बोटोनिकल की मेट्रो के मध्य का रास्ता है।

मेट्रो का सफर कुछ इस तरह था
मुनिरका मेट्रो स्टेशन

 

जनकपुरी से सदर छावनी तक एक लंबी टनल है जो सबसे लंबी टनल रूट है दिल्ली मेट्रो का यही मेट्रो बोतनिकल गार्डन तक कई बार टनल से होकर गुजरती है, जब टनल से बाहर आती मेट्रो तब मैं बादलों की तस्वीर ले लेता आज कुछ मनमोहक दृश्य आसमान में बन रहे थे बादल जैसे मेरा मन लूट रहे थे, मैं जब निकला था घर तब समय नीचे वाली तस्वीर दर्शा रहा हूँ, बादलों की ओट में सूरज छुपम छिपम खेलते है ये भी बता रहा हूँ।

समय
समय

आज सूरज चाचू बड़े अच्छे मूड में थे एसा लगा की वो छुपम छुपाई खेल रहे थे कभी बादलों की ओट में छिप रहे थे तो कभी उस ओट से बाहर निकल रहे थे, जैसे बादलों से बाहर आते तो अद्द्भुत दृश्य बादलों का दिख रहा था, कुछ कुछ प्रतीत हुआ इंद्रधनुष भी कही बन रहा था लेकिन ना जाने वो मेरी आँखों से कही दूर छिप रहा था।

बादल
बादल

बादलों के दृश्य को देख मैं मनमोहक हुए जा रहा था मानो मैं बादलों सा होने की दुआ मांग रहा था लेकिन ये सच कहाँ होने को जा रहा था जैसे जैसे मेट्रो स्टेशन पास आ रहा था , मैं अभी जमीन पर हूँ मैं आसमान से बादलों को मांग रहा था।

मेट्रो का सफर कुछ इस तरह था
बादल

आज मेट्रो का सफर इतना ही किया बाकी फिर दुबारा मिलेंगे

क्या गर्मी

क्या गर्मी बहुत हे
अधिकतर हाँ जी बहुत हे
भाई अधिकतर A.C में रहते हो
नहीं छोड़ते उसको किसको यह कहे,

जब कभी दिन में पड़ता निकलना
जैसे हो गया आफ़त से सामना
शरीर पसीने पसीने होता
शरीर में ख़त्म होता पानी का कोटा

शरीर लगता जैसे लाल टमाटर
लगता बंद हो रहा सांसो का शटर
a.c थोड़ी देर अच्छा वरना
घर वो बीमारी का

बीमारी की नई नई क़िस्म
नई नई दुश्वारियों का
रोज़ बाहर निकलिए
शिकंजी लस्सी पीजिए

आपने वो तो सुना हे गाना
गाना गुनगुनाना सबको सुनाना
क्या हे बोल
बहुत अनमोल

ठंढे ठंढे पानी से नहाना चाहिए
गाना आए या न आए गाना चाहिए
तो न कहे बहुत हे गर्मी
गर्मी में गर्मी नहीं तो क्या होगा हठधर्मी

गर्मी आई तुझे मज़बूत करने
धन्यवाद करे उसका न लगे उससे डरने ।

क्या गर्मी बहुत है,
अधिकतर हाँ जी, बहुत है।
भाई, अधिकतर A.C. में रहते हो,
इस ज़माने में यह सच है या झूठ है कोई पता नहीं।

धूप में जलती खामोशी,
गर्मियों की छुट्टियों में छुपी सर्दी।
एयर कंडीशन की ठंडक में,
जी भरकर जीने की चाह रखते हो सब।

गर्मी की छुट्टियों में भीषण गर्मी,
जलती धूप में भटकती जीवनी।
अधिकतर अंधेरे के बगैर देखते हो तुम,
अपने ही आसपास की उस खामोशी को।

क्या गर्मी बहुत है,
या फिर वो तुम्हारी भावनाएँ हैं?
अधिकतर A.C. की ठंडक में रहना,
या फिर खुद को ढूँढना धुप-छाँव के बीच?

यह भी पढे: गर्मी, धूप और ठंड, गर्मी का मौसम है, प्रकृति का सौन्दर्य, मौका, महंगाई,

दिल्ली की मेट्रो का सफर

आज ऐसे ही निकल पड़ा उन अनजान राहों पर जहां शायद मुझे जाना नहीं था, बस आज ऐसे ही घर से निकल गया मेट्रो का लुफ़त लेने क्युकी काफी दिनों से बाहर नहीं जा रहा था।

मैं तो आज सोचा की चल निकलू यू कही,

कुछ वक्त गुजार आऊ खुद के संग,

कही खुद में तन्हा ना रह जाऊ ,

खुद से आज रूबरू तो हो आऊ

बस यू हम बाहर निकल कुछ तस्वीरे खींच लाए ओर द्वारका मोड से द्वारका सेक्टर 21 तक घूम आए, सफर कुछ खास लंबा नहीं था फिर भी हम लुफ़त उठा लाए , मेट्रो से बाहर भी नहीं निकले सफर को मेट्रो में ही पूरा कर आए , चड़े थे द्वारका मेट्रो से वापसी में नवादा से घर वापस आए , यदि द्वारका मोड पर ही उतरते तो फाइन लग जाता है।

ब्लू लाइन पर चलने वाली मेट्रो

द्वारका मोड से द्वारका सेक्टर 21 तक 9 स्टेशन कुल है, और यह ब्लू लाइन का रूट है, कुछ मेट्रो ट्रेन द्वारका तक खतम हो जाती है, ओर कुछ सीधी द्वारका सेक्टर 21 तक यदि आप द्वारका वाली मेट्रो में बैठो ओर आपको द्वारका सेक्टर 21 जाना है, या ढाँसा बस स्टैन्ड की और तो आपको दूसरी मेट्रो बदलनी होगी।

यू ही कही भी कभी निकलना आसान होता है क्युकी उसमे बहुत सर दिमाग नहीं लगाना होता बस खुद को बाहर निकल चल लेना ही ठीक है।

नहीं तो यू ही उलझे रहोगे की अब निकलूँगा, अब जाऊंगा घूमने, कल का प्लान बनाता हूँ, कल जाऊंगा अपने दोस्तों के साथ वो प्लान बस टाल मटोल में खत्म हो जाते है ओर वैसे भी एक वक्त आता है जब सभी दोस्त व्यस्त हो जाते है।

क्या तब भी प्लान बनाओगे या फिर यू ही खुद के साथ निकल चलोगे, निकल चलो यार कब तक यू ही बैठ खुद को जिंदगी के कामों में उलझते रहोगे।

क्या आप भी यू ही कही भी कैसे भी निकल पड़ते है? यदि हाँ तो आप भी अपने अनुभव शेयर करे।

रविवार वाला दिन

रविवार वाला दिन कही खो तो नहीं गया ? एक समय था जब मैं सिर्फ संडे को घुमा करता था हर हफ्ते घर से निकलता तह कभी फिल्म देखने तो कभी कही घूमने या सत्संग सुनने , मंदिर या किसी मित्र के साथ चाय पर चर्चा हो जाती थी , वो रविवार ही होता था जब मैं स्वयं को पाता था की मेरी जिंदगी में कुछ बढ़ रहा है , वो रविवार ही होता था, जो मुझे बहुत प्यार था

पिछले कुछ सालों से मानो मेरा कोई रविवार नहीं आया था कुछ अधूरा अधूरा स लग रहा था भीतर मानो खालीपन था कोई उत्सुकता नहीं थी ,बस जिंदगी भी घर से दुकान ओर दुकान से घर जिस तरह से लोग कहते है “ मुल्ला जी की दौड़ मस्जिद तक ” बस यही मेरी जिंदगी का हाल था कुछ बदहाल था, वो रविवार आज फिर से लौट आया है बड़ी मसक्कत के बाद मैने रविवार को अपनी जिंदगी में फिर से बुलाया है।

लेकिन आज बहुत लंबे समय बाद फिर से उस रविवार को जीकर आया हूँ, अब लगता है की हर रोज मेरी जिंदगी का रविवार हो, काम उतना जितनी जरूरत है ओर मेरा जीवन भी उतना ही जरूरी है जैसे मेरी जिंदगी में इतवार जरूरी था, एक आजादी का अनुभव हुआ आज अकेले घूमने पर बस ये घूमने वाली आजादी मेरी कायम रहे ओर मैं घूमता रहू यू ही , रुकु नहीं अब बस मैं चलता रहू, मेरा रविवार वाला दिन मुझे फिर से मिल गया है इस रविवार के साथ मेरी यादे जुड़ी है जिनको मैं सजाकर रखना चाहता हूँ ओर इन यादों संग कुछ और यादे आने वाले संग जोड़ना चाहता हूँ।

कही आपका रविवार तो खो नहीं गया क्या आप भी बाहर जाते थे गोल गप्पे, दोस खाने सिर्फ उस रविवार को , क्या आप भी इंतजार करते थे उस रविवार का या करते है रविवार का इंतजार यदि हाँ तो कैसा था आपका रविवार मुझे भी बताए

पसंद और नापसंद

पसंद और नापसंद

अपनी पसंद का कार्ये करे हम सभी लोग, परंतु अपनी पसंद का काम क्यों नहीं कर पाते?

कहते है जो काम आपको नापसंद है फिर भी आप उसी काम को कर रहे है तो वह काम आपके लिए वैसा ही है जैसे किसी बच्चे से पढ़ाई को छुड़वाकर उसको काम पर लगा दिया हो।

अब उस बच्चे के जीवन की कल्पना करो की क्या होता है उस बच्चे के जीवन के साथ वही दशा आपके साथ होती है जब आप अपनी पसंद का कार्य नहीं करते।

इसलिए अपनी पसंद और नापसंद के कार्य के लिए सोचो जब आप अपनी पसंद का कार्य करेंगे तो आपका मन ज्यादा काम में लगेगा इधर उधर नहीं भटकेगा, आपकी कार्य करने की क्षमता भी बढ़ेगी , साथ ही आप नए नए तरीके सोचोगे उस कार्य को करने के लिए

लेकिन जिस काम में आपका मन नहीं उस काम को उतनी अच्छी तरह से नहीं करते हमेशा चिड़चिड़ापण लगता है , गुस्सा आता है आपकी खुशी कही खो जाती है फिर वो काम सिर्फ साधनों को जुटाने के लिए ही कर रहे होते है।

जिंदगी क्या है?

क्या है जिंदगी? मुस्कराहट का ही तो एक नाम है जिंदगी

जरा इसे मुस्कुराने ही दो,

ना गम के साये में खो जाने दो

यह है जिंदगी

बस ये जानने की एक कोशिश है

समझने की एक इच्छा है,

उस इच्छा को पूरा करना और जीवंत होकर

जीना ही तो है  जिंदगी

सबको बताना जरूरी नही है कि क्या है जिंदगी

बस खुद जान लेना बेहद जरूरी है जिंदगी

क्योंकि

जिसे मिली उसे कदर नहीं है

जिसे न मिली उससे पूछो जरा

क्या है जिंदगी ?

न तड़पाओ न रोने दो बड़ी प्यारी है जिंदगी

इसे खिलने दो जरा, यह खिलना चाहती है

क्योंकि खिलखिलाती सी है यह जिंदगी

गुदगुदाती – फुसफुसाती सी है जिंदगी

कभी बहुत हसाती है तो

रुलाती भी बहुत है जिंदगी

मिलकर जीने का नाम है जिंदगी

बिछड़ना भी है जिंदगी

फिर मिल जाने का नाम भी है जिंदगी

प्यारी सी मुस्कान है यह जिंदगी

खुद में जीने का नाम है जिंदगी

रूठे हुए को मनाना है तो

किसी अपने से रूठ जाना भी है जिंदगी

इंतज़ार भी है जिंदगी

अधूरी प्यास है जिंदगी

सहलाती हुई माथे पर हाथ रखती माँ है

माँ का आँचल है और

पिता की डांट का नाम है जिंदगी

खुदसे प्यार करने का नाम है जिंदगी

मैं से मैं में मिल जाना है जिंदगी

“तुम” और “मैं” को खत्म कर देना है जिंदगी

यह भी पढे: इसीका नाम जिंदगी, जिंदगी अनमोल, जीवन का गणित, जिंदगी का हाल, जीवन विचार