मित्रता का सर्वोत्तम रिश्ता ।
निभाता उसे वो ही फ़रिश्ता॥
मित्रता दिल से दिल का सम्बंध ।
खून के रिश्ते भी गहरा इसका बंध ।
Blog
रेलवे कर्मचारी
रेलवे कर्मचारी की कहानी 35 साल रेलवे में टीटी की नौकरी करने के बाद रिटायर हुए। घर पर रहने लगे।
एक महिने बाद ही पत्नी ने पति से कहा डाक्टर के पास जाना है, मुझे थोड़ा सा चैकअप कराना है।
?
शाम पत्नी को डाक्टर के पास ले जाकर पति ने कहा जाइए दिखाईये,,
उसने रोनी सी सूरत बनाकर कहा आप आगे आईये
मेरा तो बहाना था
दरअसल आपको दिखाना था
?
डाक्टर साब , ये पिछले 35 साल रेलवे में टीटी रहे,
सप्ताह में केवल दो दिनों के लिये घर आते थे, बाकी दिन बाहर रहते थे।
लगातार “रेल यात्रा के वातावरण” को सहते थे।
?
अब रिटायरमेंट के बाद घर आते ही कमाल कर दिया है,
चार फीट चौड़े पलंग को काट कर दो फीट का कर दिया है,
अटैची को सांकल से बांध कर ताला लगाते हैं,
तकिये में हवा भरते हैं और चप्पलें सिरहाने रखते हैं,
कमरे का ट्यूब लाइट अलग हटा दिया है और
उसकी जगह जीरो वाट का वल्ब लगा दिया है,
?
टेप रिकार्डर से फिल्मी गानों का कैसेट निकाल कर,,
रेल्वे एनाउंसमेंट,
गाड़ी चलने की ध्वनि,
घंटी की घनघनाहट,
और
गरम चा,,इय समोसा की कर्कश आवाज का केसेट लगाते हैं,
मूंगफली के छिलके,और बीड़ी सिगरेट के टुकड़े पलंग के चारों ओर फैलाते हैं ,
?
मैं तो रात भर जागती हूँ
और ये आराम से सो जाते हैं
पता नहीं कैसी जिंदगी जीते हैं
कप में चाय दो, तो कुल्हड़ में पीते हैं ,
?
एक रात मेहमान आये तो मैंने इन्हें जगाया,
इन्होने करवट बदली और मेरे हाथ में ट्रेन का टिकट और सौ रुपये का नोट थमाया।
?
मैने कहा ये क्या है,तो बोले रसीद नही बनाना
इंदौर आये तो ख्याल से उठाना
?
पिताजी से,दहेज में मिला सोफासेट आधे दामों में बेंच आये है,
बदले में दो सीमेंट की ब्रेंच खरीद लाये है,
?
बेडरूम में लगीं पेंटिग्स को अलग कर दिया है,
उनकी जगह,
भारतीय रेल आपकी अपनी सम्पत्ति है,
जंजीर खींचना मना है?
लिखवा दिया है,
?
एक रात इनके पास आकर बैठी
इन्होने पांव मोड़े और कहा आइए
आइए आराम से बैठिये
?
डाक्टर साब बताने में शर्म आती है पर आपसे क्या छिपाना है
इन्होने ने मुझसे पूंछा
बहन जी आपको कहाँ जाना है
?
डायनिंग टेबिल पर खाना खाने से मना करते हैं
पूड़ियां मिठाई के डिब्बे में और सब्जी को प्लास्टिक की थैली में भरते हैं,
?
एक रात मेरे भाई और पिताजी आये
दोनों इनकी हरकत से बहुत लजाये
रात में भाई ने इनकी अटैची जरा सी खिसकाई
ये गुस्से में बोले जंजीर खींचू चोरी करते शर्म नहीं आई
?
सुबह सुबह बूढ़े पिताजी जल्दी उठ कर नहाने जा रहे थे
बालकनी पर इनके पास वाली खिड़की से आ रहे थे
उन्होंने खिड़की से हाथ डाल कर इन्हें जगाया
इन्होने गुस्से में कहा इस तरह से मत जगाओ
यहाँ कुछ नहीं मिलेगा,
? बाबा ,आगे जाओ
पिताजी आगे गये तो उन्हें वापस बुलाया
?
उन्हें एक रुपये का सिक्का दिया और पूंछा कौन सा स्टेशन आया
?
इनका अजीब कारनामा है
एक पर एक हंगामा है
अभी कबाड़ी के यहाँ से एक पुराना टेबिल फेन मंगवाया
छत पर लटके अच्छे खासे सीलिंग फेन को उतार कर उसकी जगह टेबिल फेन लटकाया
?
उसे चालू करने विचित्र तरीका अपनाते हैं
जेब से कंघी निकाल कर पंखा घुमाते हैं
?
सुबह मंजन ब्रश साबुन निकाल कर बाथरूम की ओर जाते हैं,
मैं कहतीं हूँ बेटा गया है
तो वहीं लाइन लगाते हैं
?
समझाती हूँ आ जाओ, तो रोकते हैं
हर दो मिनट के बाद बाथरूम का दरवाजा ठोकते हैं
?
इन्होने पूरे घर को सिर पर उठा लिया है
घर को वेटिंग रूम और बैडरूम को ट्रेन का कम्पार्टमेंट बना दिया है
?
इनके साथ बाकी जिंदगी कैसे कटेगी हम यह सोच कर डरते हैं
और ये सात जनम की बात करते हैं
हम तो एक ही जनम में पछताये
भगवान किसी युवती को रेलवे के टीटी की पत्नी न बनाये…..
एक रेलवे कर्मचारी
यह भी पढे:
Sample Paper
Ish time exam ki teyari k liye kaunsa sample paper le ya kaunsa nahi , kisme se bache taiyari kare , kish publisher ki book achhi hai or jyada chal rahi hai , kisme question jyada hai ki jisse bache acchi practice kar sake yahi sab swaal bacho or parents k dimaag mei bhi chal rahe honge
Aajkal jyadatar teacher or bache online dekhte hai toh sirf Oswal hee dikh rahe hai uske upar hee likha hua aaya hai highly recommended sample paper from Teacher
Kya sahi mei oswal sample itna behtar hai? ya kuch or isse behtar jisse exam ki taiyari ki sake
Mere hisaab se toh nhi kyuki Oswal series mei inhone first and second term dono ko compile kar diya hai jiski wajah se question kam ho gaye or price bhi jyada hai uske according toh
Kuch dino pehle hee Oswal books mei 15 sample paper ki or booklet type book nikaali for 10th and 12th so u may try this one it’s good for practice
आखिरी शब्द
कुछ शब्द तो पहले से ही आखिरी शब्द बन जाते है, जिनका कुछ पता नही वो कहाँ कब गुम हो जाते है, कौनसे पन्ने पर लिखे थे वो शब्द किस क्रोध की अग्नि में जलाकर फेंके थे जो ऐसा हो जाता है, क्यों वो पहले शब्द ही अंतिम शब्द बन जाते है। इन शब्दों में कितना क्रोध , रोष था जिनके कारण सब छूट गया बीच दिवारे खड़ी हो गई , टकरार बढ़ गया , मन मुटाव हो गया , यह क्या हो गया वही शब्द अब अंतिम शब्द बन गए, हम सभी उन शब्दों में जल गए।
वो आखिरी शब्द जिनका मलाल उम्र भर रह जाता है वह शब्द मन, मस्तिष्क से बाहर भी निकल नहीं पाते वो बन जाते है है अंतिम शब्द
जिन शब्दो की वजह से बोलना हँसना मुस्कुराना सब कुछ छूट-टूट जाता है बने बनाये सारे रिश्ते टूट जाते है कौन सी आग थी उन शब्दों में जिनकी वजह से उम्र भर का रिश्ता एक पल में छूट जाता है, एक पिता के आखिरी शब्द क्या होते है, जब बेटा घर छोड़ चला जाता है।
एक पति पत्नी के संबंध में कौनसी दीवार आ जाती है की वो रिश्ता अब रिश्ता नही कोर्ट का पेपर बन जाता है। वो आखिरी शब्द क्या थे जब लड़का लड़की अपना रिश्ता तोड़ देते है,
वो अंतिम शब्द क्या थे,जब दो दोस्त भी रिश्ता तोड़ देते है।
क्या है वो? अंतिम शब्द जिनकी वजह से अनेको रिश्ते टूट गए ऐसा क्या था उन शब्दों में जिनकी वजह से सब कुछ खत्म हो गया जो शब्द अब ठीक नही हो सकते
या करना नही चाहते ?
कर्मों का हिसाब
कर्मों का हिसाब कैसे होता है ? हमारे पूर्वज हमें यही बताते है, कि एक बड़ी दाढ़ी वाला बाबा ऊपर बैठा हमारे कर्मों का हिसाब करेगा उसके पास सारा लेखा जोखा है, हमारे कर्मो का जिससे हमारे आगे का जन्म निर्धारित होता है
क्या आप इस बात को मानते है??
यदि हां तो क्यों ?? ओर नहीं तो क्यों नहीं??
हमारे कर्म , हमारी सोच पर निर्भर करते है, जैसा हम सोचते है, वैसा ही हम करते चले जाते है उसके ही हिसाब से हमारे कर्म बन रहे है, वह अच्छे है या बुरे इस बात का हमें ध्यान रहता भी है ओर नहीं भी , कुछ हम जानबुझ कर करते है ओर कुछ अनजाने में हो जाते है।
लेकिन यह सही है या गलत इसका मापदंड क्या है?
vaccine
कौनसी vaccine अच्छी है यह भी हम सभी के मन में एक प्रश्न बना हुआ है लेकिन मै आपके लिए यह साफ कर देना चाहता हूं कि सरकार द्वारा दी जा रही दोनों ही vaccine अच्छी है जिस पर आप पूरा भरोसा करे ओर टीका लगवाए।
बिना किसी बहकावे में आए जो vaccine उपलब्ध हो उसे लगवाए ओर स्वयं को सुरक्षित करें ।
आज 31May को मैने covidshield का टीका लगवाया…अब अगली डोज लगभग 75 दिन के बाद लगेगी ओर वह भी covidshield की ही होगी इसमें भी कुछ लोगो को गलतफहमी हो जाती है कि दूसरी डोज कोई ओर लगा सकते है लेकिन ऐसा नहीं है जो डोज आपको पहली लगी है वहीं दूसरी भी लगेगी।
अभी तक तो ना ही मुझे सर्दी महसूस हो रही है ना ही कुछ ओर आपको डॉक्टर सलाह देते है अगले 5 दिनों तक आप किसी के संपर्क मे ना आए , घर से बाहर ना जाए , अल्कोहल का सेवन ना करे , सिगरेट का सेवन भी नहीं करे , अन्य कोई दवाई भी ना लेे, जिस जगह टीका लगाया गया उसे रगड़े नहीं सिर्फ रूई को वहीं पर दबाकर रखे। यदि बुखार आए तो सिर्फ Paracitamol ही इसके अलवा कुछ नहीं ले, सावधानी बरते
हम सभी सिर्फ यही सोचते है की टीका लगवा अब सब ठीक रहेगा मै बाहर घूमता हूं मुझे कुछ नहीं होगा लेकिन डॉक्टर ने यह सब भी बताया है उसका भी तो पालन कीजिए बेफिजूल में बाहर ना घूमिए।
मै अपना अनुभव शेयर करता हूं मुझे 1 पूरा दिन बुखार रहा ओर हाथ पैरो में तेज़ दर्द भी रहा यह एक अप्राकृतिक बुखार था जिसे एक vaccine की वजह आना हुआ अन्यथा इस बुखार का कोई मतलब नहीं हमारी जिंदगी में
दूसरों के बहकावे में ना आए अपनी अक्ल लगाए ओर टीकाकरण जल्द से जल्द कराए, क्युकी सावधानी हटी दुर्घटना घटी
रिश्ते
सुंदर प्यारे रिश्तो पर नहीं होती कोई नियम और शर्ते लागू….
इसमें चलता फलता दो अदभुत व्यक्त्तिव का बुना हुआ जादू…. इसमें विश्वास की डोर और आपसी समझ का ढांचा होता मज़बूत….
अदभुत रिश्ते पनपते जहां विश्वास ओर समझ बाकी सब बांते झूठ ।
विचारों से बदले जिंदगी
विचारों से बदले जिंदगी हम सभी कुछ ना करने ओर होने के बस बहाने ढूंढ़ते है लेकिन उन बहानो से नुकसान हमारा ही होता है कुछ ना होना चल सकता लेकिन उस चीज के लिए तुमने यदि प्रयास ही नहीं किया तो यह ग़लत है यह तो भागना हो गया।
किसी भी कार्य में सफलता को पाने के लिए उसमे मेहनत ओर लगातार कार्य करना पड़ता है तभी वह कार्य परिणाम ओर सफलता का रूप लेती है।
क्या आप बहुत सारे बहानों के साथ सफल हो सकते है ?
यदि सचिन तेंदुलकर , लता मंगेश्कर आदि महान लोग बहाने बनाते तो क्या आज वो इस मुकाम को हासिल कर पाते।
Corona काल सभी के लिए आया है लेकिन क्या आप इस समय का सदुपयोग कर पा रहे है ? या फिर आप के पास बहुत सारे बहाने है कि हम क्या कर सकते है घर बैठकर
घर बैठकर भी बहुत कुछ एसा है को आप ही कर सकते है कोई ओर नहीं क्युकी जिंदगी में अच्छी आदतों का चुनाव आपको ही करना है
यही समय है जब आपको अपने लक्ष्यों का निर्धारण करना है , आइए अपने विचारों से बदले जिंदगी
1- अपने पुरानी आदतों को बदल कर नया रूप देना
2- अच्छे विचारो का संग्रह करना है
3- आपके जीवन का क्या लक्ष्य है आपको जानना है
4- आप क्या बनना चाहते है यह आपको ही सोचना है
5- पिछले बीते हुए समय में हमसे कहां गलतियां हुई है उनको समझना है।
6- अपने समय को ओर बर्बाद नहीं करना यह निश्चय करना है।
7- क्या अभी जो आप कर रहे है? वो सही है या इसमें भी कुछ बदलाव लाना है यह भी आपको ही सोचना है।
8- अगले 5-10-15-20 साल में आप अपने आपको कहा देखना चाहते है यह भी आपको ही तय करना है।
9- क्या आप अपनी विफलता को लेकर ओर भी बहाने बनाना चाहते है यह भी आपको ही तय करना है।
10- आपको क्या नया सीखना , पढ़ना , लिखना है यह भी आप ही करिए।
11- जिस कार्य में अधिक रुचि है उसको इस समय में भरपूर कर लीजिए।
पढ़ाई की आदत
पढ़ाई की आदत कैसे बदली जाए , आजकल हम सभी देख रहे है, कि बच्चो का पढ़ने का तरीका बदल गया ज्यादातर हम सभी हैरान हो जाते है कि बच्चे पढ़ते कम है , परन्तु अच्छे नंबर ना जाने कैसे लेे आते है, कुछ बच्चे वाकई पढ़ते भी बहुत है, लेकिन उनके नंबर कम हो जाते है क्या उनको याद नहीं रहता है? या वो याद किया हुआ भूल जाते है।
यह उन बच्चों के लिए एक समस्या है जब वो पेपर देने जाते है बहुत बार जो याद किया हुआ वो भूल जाते है फिर उन्हे उस प्रश्न का उत्तर देने में मुश्किल होती है इस समस्या से बचने के लिए हमे किसी भी विषय को याद करने से उस विषय को समझना जरूरी है, सिर्फ याद करने से कुछ नहीं होता।
कुछ बच्चो का ऐसा होता है कि वो पढ़ते तो बहुत है परन्तु उनके अंक हमेशा कम आते है।
कुछ बच्चो को याद नहीं रहता जो भी वो पढ़ते है भूल जाते है, कुछ बच्चो को जल्दी समझ नहीं आता तथा उनमें से कुछ बच्चो यदि कुछ समझ आ जाए तो वह बच्चे वहीं बात भूलते नहीं है।
सबका दिमाग अलग अलग प्रकार से कार्य करता है ,
यदि किसी का मन नहीं लगता पढ़ाई में तो उन्हे आधे घंटे पढ़ने के बाद कुछ देर टहलना चाहिए ताकि दिमाग फिर से खुल सके नहीं तो जो पढ़ा है, वो भी भूल जाएंगे इसलिए थोड़ी देर बाद ही पढ़ाई में अंतर देना चाहिए।
जो याद कर रहे है उसको लिखकर याद किया जाए।
जो पढ़ लिया है अब उसको दोहराए, तथा उसे अच्छे तरीके से समझे जिससे की वो देर तक याद रहे।
जिस चीज के बारे में आप पढ़ते है उस टॉपिक को क्लेयर अपने दोस्तों के साथ करे।
पढ़ाई करने की आदत को बदला जाए तभी पढ़ाई का स्तर बेहतर होगा , सिर्फ रटने से कुछ नहीं होता जो पढ़ रहे हो उसे समझना भी जरूरी है।
कोरोना काल में जीवन
कोरोना काल में जीवन कैसा था, यह समय है जब सभी लोग अपने काम धंधों से भी झुझ रहे है, ओर साथ ही बीमारी से भी सभी लोग आजकल परेशान है कि आगे क्या होगा ? कैसे परिवार ओर जीवन चलेगा ? क्या हम जीवित भी रहेंगे या नहीं
हम सभी के मन में बहुत सारे ऐसे विचार आ रहे है जो हमें नकारात्मक जीवन की और धकेल रहे है क्या हम इं सभी विचारो से बाहर निकल पाएंगे या फिर जीवन कि स्तिथि ओर परिस्थती ओर भी गंभीर हो जाएगी
कोरोना काल में जीवन का क्या होगा ओर क्या नहीं यह किसी को भी नहीं पता था, इसलिए सभी बैठे है अपने घरों में , हम सभी के मन में डर घर कर चुका है।
दसवीं ओर बारहवी की परीक्षा भी अटकी हुई है कॉलेज की परीक्षा भी जैसे तैसे ले रहे है ऑनलाइन से लेकिन उससे क्या होगा ? बच्चो को किताब खोलकर पेपर देने की अनुमति दी गईं है क्या बच्चो का बौद्धिक स्तर बढ़ रहा है
ना ही बच्चो की शिक्षा का स्तर बढ़ रहा है ना ही उनको कोई अवसर मिल रहा है। पिछले डेढ़ साल से बच्चे घर पर ही है अब उनका पढ़ाई से मन भी हट रहा है। जब हम सभी घर में रहने लग जाते है तो घर , परिवार के किर्या कलापो में उलझ कर रह जाते है जिससे हमारे लक्ष्य हमसे दूर हो जाते है लेकिन ऐसा भी नहीं है कि सभी अपने लक्ष्यों से दूर हो जाते है कुछ अपने लक्ष्यों को भेदने के लिए ओर ज्यादा तेयार होकर बाहर आते है लेकिन ज्यादातर लोग अपने लक्ष्यों से भटक जाते है ऐसा ही आजकल हो रहा है
बेरोज़गारी बढ़ रही है , व्यवसाय घट रहा है नए परिणाम नहीं आ रहे है , नया कुछ करने को नहीं मिल रहा है। गरीब मजदूर , माध्यम वर्ग ओर अमीर सभी इस बोझ के तले अब दब रहे है, की कैसे उभरेंगे फिर से