Blog

लेकिन तुम्हे उस बात से क्या ?

हाँ टूट तो मैं फिर से  गया हूं
लेकिन
तुम्हे उस बात से क्या ?
हा रोता हूं फिर से कोने में बैठकर
लेकिन
तुम्हे उस बात से क्या ?

आंखों से अश्क़ बहते गए और दर्द बढ़ता गया तेरा इंतज़ार मैं करता गया जिंदगी को अपनी
साँसे बस तेरे नाम मैं करता गया
लेकिन
तुम्हे उस बात से क्या ?
घबरा जाता हूं , सहम चुप फिर से  बैठ मैं जाता हूं

लेकिन
तुम्हे उस बात से क्या ?
भीतर बहुत तकलीफ हो रही है , दुबारा दूरियों के एहसास होने पर
लेकिन
तुम्हे उस बात से क्या ?
मैं भीतर से खाली खाली लग रहा हूं
तेरे जाने से मेरे दिल का कमरा खाली हो गया है

लेकिन
तुम्हे उस बात से क्या ?
टूटा हुआ था मैं पहले से अब चकनाचूर भी हो गया हूं
लेकिन
तुम्हे उस बात से क्या ?
( तेरी याद में तिल तिल मर रहा हूं
अपनी बची हुई साँसे गिन रहा हूं )
एक बार मर चुका था मैं

उसमे बची थी जो कुछ सांसे अब मैं उनका भी दम तोड़ रहा हूं ( साथ छोड़ रहा हूं मैं )
लेकिन
तुम्हे उस बात से क्या ?
मैं मरकर जिउ या जीकर मरु फिर से
लेकिन
तुम्हे उस बात से क्या ?
हाँ जिंदा हूं अब तक जिंदा लाश की तरह

लेकिन
तुम्हे उस बात से क्या ?
गुजरते दिन और राते बीत रही है तेरे ख्यालो में
लेकिन
तुम्हे इस बात से क्या ?
मेरी नींद तेरी यादों में उड़ चुकी है मैं सो नही पाता हूं

लेकिन
तुम्हे उस बात से क्या ?
मुझे तेरी याद आ रही है और मैं अब तुमसे बात करना भी चाहता हूं किंतु कर नही पा रहा हूं
लेकिन

तुम्हे उस बात से क्या ?
बहुत मन कर रहा है दिल आज फिर रो रहा है
लेकिन

तुम्हे उस बात से क्या ?
हा तेरी यादो से बाहर निकलने के लिए मयखाने में बैठ दो जाम भी पी रहा हूं
लेकिन तुन्हें उस बात से क्या ?
है, चूर हूं नशे में उस सिगरेट के धुंए में जिसमे तेरा चेहरा भी धुन्दला जो जाए, ओर तेरी याद ना आये
लेकिन उस बात से तुम्हे क्या?

डूब गया हूं तेरी याद में और मेरी आंखों से अश्क़ रुकते नही
लेकिन
तुम्हे उस बात से क्या ?
तू मेरे खयालो से जाती नजी और मैं तेरे खयालो में आता नही
लेकिन तुम्हे उस बात से क्या ?

जो एक बार
बड़ी मुश्किल से भरोशा जताया था तुझ पर
लेकिन

तुझे उस बात से क्या ?
मैं बेइंतहा प्यार करने लगा था तुझे
लेकिन

तुझे उस बात से क्या ?
मैं पहली मोहब्बत में नीलाम होकर आया था
लेकिन

तुझे उस बात से क्या ?
मेरी पहली मोह्हबत का ज़ख्म भरा भी ना था 
तूने उसको कुरेद नासूर कर दिया

लेकिन
तुम्हे उस बात से क्या ?

कौन हो तुम ?

यु ही रूठ भी जाते हो ,
यु ही मान भी जाते हो
ना जाने कौन हो तुम मेरे ?

फिर भी साथ हमेशा तुम ही निभाते हो ,
मेरी आँखों में देखो जरा हर पल
तुम ही नजर आते हो
भाग जाता हूं सबकुछ छोड़कर

लेकिन मेरे जिंदगी के हर विचार तुम आकार में तुम खड़े हो जाते हो ,
क्रोध भी लाता हूं, अहंकार भी लाता हूं
लेकिन प्रेम इतना गहरा है कि पिघल जाता हूं
समस्त विचारो में संसार नहीं दिखता

क्योंकि तुम्हारी छवि के साथ ही ठहर मैं जाता हूं
ना जाने कौन हो तुम?
जिसके बिना रह नहीं पाता हूं
बस मौन मैं हो जाता हूं ,
खुद को समझने और समझाने की चेष्ठा मैं करता हूं

लेकिन तुम विचार बन मेरे मस्तिष्क में बैठ जाते हो
क्यों ? अपनी ही सोच में मुझे डूबा कर बार बार चले क्यों चले जाते हो ?
रूठे हुए दीखते हो तुम मुझसे लेकिन सबसे ज्यादा प्यार भी मुझे करते नजर आते हो
यह कौनसा है सम्बन्ध जो तुम मुझसे निभाते हो ?

ब्रह्मांड का जुड़ा होना

ब्रह्मांड का जुड़ा होना
ब्रह्मांड का एक दूसरे के साथ जुड़े होना हम सभी साथ है कोई भी अलग नही है ना ही कोई आगे है ना पीछे है बस सब साथ साथ है सम्पूर्ण ब्रह्मांड एक छोर से दूसरे तक बंधा हुआ है, एक हल्का स छेद भी नहीं है जो इस ब्रह्मांड से छूटा हुआ हो , एक एक कण भी ब्रह्मांड से जुड़ा हुआ है, हम यदि कहे की आकाश रिक्त है तो यह बात बिल्कुल विपरीत होगी क्युकी पूरा आकाश भी जुड़ा हुआ है इन ध्वनियों से
Ek dusre ke saath

Interconnected universe” ( ब्रह्मांड का जुड़ा होना एक छोर से दूसरे छोर तक )

हम सभी किसी ना किसी रूप में एक दूसरे के साथ जुड़े हुए है किस तरह से ये हमे जानना होगा, हमारा विचारो के साथ हमारे शब्दो के साथ हमारे कार्यो के साथ अब उस जुड़े होने से हम कैसे और बेहतर हो बड़े कैसे हो ?

कैसे हम एक बड़ा विचार बना सकते है जिसमे सभी का सहयोग हो हैम सभी जुड़े हुए है अपने विचारो के कारण अपनी इच्छाओ के कारण हमारी आवश्कताओं के कारण हमारी जरूरते एक दूसरे के साथ पूर्णतया जुड़ी है, जैसे ब्रह्मांड का जुड़ा होना है।

हमारा जीवन भी विचारो सोच शब्द एहसास के साथ जुड़े हुए है हमारी घटनाएं भी एक साथ जुड़ी हुई है हर एक घटना एक दूसरे से जुड़ी हुई है हिमारी घटना का आसपास होना किसी न किसी रूप में हमे भी प्रभावित करती है

किसी व्यक्ति के द्वारा उच्चारित शब्दों का हमारे ऊपर भी प्रभाव पड़ता है:
हम सभी एक दूसरे के शब्दो से भी प्रभावित होते है उसी प्रकार हमारा जीवन एक दूसरे के जीवन में होने वाली घटनाओ से प्रभावित होता है क्योंकि हमारा संबंध किसी न किसी प्रकार से जुड़ा हुआ है।

हमारी सोच विचार एहसास भावनाएं आपस में जुड़ी हुई है, जिस प्रकार एक व्यक्ति सिर्फ अपने आप से नही उसकी पहचान बहुत सारी बातो के साथ होती व्यक्ति और व्यक्ति का नाम परिवार , गली मोहल्ला , शहर, देश , आदि से उस व्यक्ति की पहचान होती है

प्रभाव स्वयं का

प्रभाव स्वयं का होना चाहिए , हमारा स्वयम का कोई अस्तित्व है या नही?
क्यों हम दुसरो की विचारधारा में अपना जीवन व्यतीत कर रहे है? क्यों हम किसी दूसरे से इतनी जल्दी प्रभावित हो जाते है ? दुसरो के विचारो से , शब्दो से, कार्यो से हमारा जीवन प्रभावित हो रहा है लेकिन क्यों? हमारे खुद के विचार महत्व नहीं रखते क्या?

यदि कोई हमारे सामने व्यक्ति सो रहा होता है तो हम प्रभावित हो जाते है हमे भी नींद आने लग जाती है हमारे अंदर भी आलस पैदा होने लग जाता है।
इसका कारण क्या है ?
क्या हम कमजोर है ?

क्या हमारे अंदर आत्मबल की कमी है अर्थात स्वयं का बल नहीं है ?
क्या हमारा खुद पर कोई नियंत्रण नहीं है ?
क्या हमारे अंदर स्वयम का कोई प्रभाव नही है?

दुसरो की विचारधारा हमे अपने साथ बहाकर लिए जा रही है दुसरो के शब्द , भावनाए और एहसास हमे अपने साथ बहाकर ले जाते है, हम दुसरो के शब्दों से एकदम  प्रभावित हो जाते है क्यों ? क्या आपने यह जानने की कोशिश की है?

हमारे विचार आपस मेल करते है तो हम उसको सहमति दे देते है अथवा नहीं और यदि किसी के विचार ज्यादा प्रभावशाली होते है ती भी हम समर्पण भाव दे देते है, किसी ने कुछ कह दिया और प्रभावित हो गए स्वयम का कोई प्रभाव ही नही क्या ??

हमारे अंदर हमारा बहाव दुसरो के कारण हो रहा है दुसरो के विचारो और शब्दों के कारण हमारे जीवन का निर्माण हो रहा है, परिस्तिथियां निर्मित हो रही है।

यह विचार आ रहे है और जा रहे है इसी प्रकार से हमारा जीवन भी चले जा रहे है यदि हमने इन विचारो पर जोर ना दिया , ठीक ढंग से सोच नही और यदि हमने कोई विचार नही किया तो दुसरो की और और समय की विचारधारा हमे भी अपने साथ बहाकर ले जाएगी , हमे सोचना और विचारना होगा तथा उन सभी बातो को सही ढंग से समझना होगा

यदि हम अपने विचारो को अपने जीवन के बहाव को सही ढंग से सही रूप में सही दिशा में नही लेकर जाएंगे तो हमे भी उसी विचारधारा में बहना पड़ेगा और फिर हमारा जीवन हमारा न होगा वो जीवन किसी और के विचारो और शब्दो के कारण निर्मित होगा

क्या आपका जीवन आपके द्वारा नियंत्रित है या किसी और के द्वारा? प्रभाव स्वयं का होना बहुत आवश्यक है, नहीं तो मंजिल काही से काही ओर ही चली जाती है, दूसरों की विचारधारा में बहकर हम खुद से नियंत्रण खो बैठते है, इसलिए हमे स्वयं की बातों को अधिक महटव देना चाहिए।

यह भी पढे: दृढ़ निश्चय, वो नहीं है बराबर, शब्दो का प्रभाव, उत्साह से भरपूर जीवन,

इच्छा कैसे पूरी हो

इंसान का शरीर उम्र के साथ कमजोर पढ़ने लगता है ,परंतु इंसान की इच्छा कमजोर नही होती उसे ओर जीने की आकांशा, काम करने की इच्छा हमेसा लगी रहती है शरीर वो सारी किर्या , सारे कार्य नही कर पाता जो मन करना चाहता है, क्योंकि हमारी इच्छाएं कभी भी समाप्त नही हो रही बस शरीर उन कार्यो को कर नही पाता

इसलिए हम खुद को एक संतोष वाली स्थिति में रखना चाहते है, परंतु जैसे ही हमे नया शरीर मिलता है हम उतनी तेज़ी के साथ वही कार्य दुबारा करना फिर से शुरू कर देते है , क्योंकि जो हमारी इच्छाएं शेष रह गयी हम उनको फिर दुबारा पूरे उत्साह से करने लग जाते है, ऐसा बिल्कुल नही है की उम्र के साथ हमारा कार्य करने का मन कम हो रहा है।

परंतु अब शरीर जवाब दे चुका है बस एक यह कारण है, क्युकी भरपूर जीने की इच्छा इस शरीर को अब भी है, इस शरीर को अब भी नई दुकान , मकान , और नई नई चीज़े देखनी घूमना फिरना , खाना पीना आज भी अच्छा लग रहा है, बस शरीर थोड़ा कमजोर पड़ गया है, परंतु इच्छाएं भरपूर है मन की जो कभी खत्म नही हो रही है जब हम नया जीवन लेकर फिर इस धरती पर आएंगे तो हमारी पुरानी स्मृत्या सब खत्म हो चुकी होगी और फिर हम यही सब दुबारा करना शुरू कर देते है।

ऐसा लोग अनुभव से बताते से है की उन्हें नींद तो आती है परंतु उनके सपनो में सिर्फ कुछ चल रहा होता है, वो अब भी अपनी दुकान पर काम कर रहे होते है उनकी उम्र चाहे 80 साल को हो गयी हो परंतु उनका दिमाग अब भी उन्ही कार्यो में लगा होता है, जो वो करते हुए है मन तो काम करना चाहता है परंतु शरीर नही कर पाता।

इच्छाएं ना कमजोर हो रही है, ना कम हो रही है और ना ही ये खत्म होने में आती है बस बढ़ती ही जा रही है, जितना कम करो उतनी ही तेज़ी से ये दुबारा पैदा हो जाती है, और उछाल मारती है चाहे जीवन नीरस हो जाए लेकिन फिर दुबारा जीवन एक नई तरंग उमंग के साथ अपने जीवन को शुरू करने की इच्छा प्रकट करता है, ( बस जीवन के साथ नीरसता आ रही है ) परंतु फिर भी लोग यह जानने की कोशिश नही करते की हम क्यों इस जीवन के साथ इतना मोह बांधे हुए है बस यह जन्म खत्म हो फिर दुबारा नई जिंदगी शुरू करे फिर से शुरुआत करे लेकिन जहाँ है वही से नही वो नई शुरुआत करना चाहते।

और जीना चाहते है बहुत कुछ करना, देखना चाहते है हर और भागना दौड़ना और दिमाग को दौड़ाना चाहते है रुकना हर्ज नही चाहते मैं ये नही कह रहा की यह सब बेकार है लेकिन कभी ये सब जानने की इच्छा जाहिर की है की ये क्यों हो रहा है ? क्या कारण है इन सब बातो के होने का ?

क्या सपने होते है?

सपने और सच क्या होते है सपने ? क्यों आते है हमे सपने ? क्या सच में सपने होते है ?
क्या असल जिन्दगी से कोई ताल्लुक है इन सपनो का ?

सपने या हकीकत सपने या हमारी सोच का कारण सपनो का हकीकत में साकार होना ना हो पाना हमारे असल जीवन में या जाग्रत अवस्था में इस समय में मेरा शरीर सो रहा है मैं कुछ नही कर रहा इस समय में सिर्फ अपने विचारो को देख रहा हूं जो मेरे मस्तिष्क में आ और जा रहे है लेकिन अब शरूर निस्किर्य है परंतु मस्तिष्क किर्यशील है इसलिए मन उन सभी विचारो के साथ छेड़खानी कर रहा है और और उन्हें बढ़ावा दे रहा है

और विचारो को खोता जा रहा हूं ऐसा लगता है मानो ये विचार कुछ पूरा करने की इच्छा रखते है जैसे अभी आसमान को अपने अंदर समेत लेना चाहते हो मैं भी इन विचारो की सिथति खोता जा रहा हु मैं भी इस सोच के साथ ही चल रहा हूं

मेरा शरीर जब सोता है तो शरीर को निस्किर्य अवस्था विचारो में प्रबलता लाती है।
जिसके कारण मानो मेरे छोटे छोटे विचारो को बड़े होने की  आज़ादी मिल गयी हो इन्होंने जानो कितनी ही स्तिथतियो को जन्म दे दिया कितनी ही बड़ी बड़ी कल्पना है गढ़ ली यह विचार अब खुद को ही इस शरीर और मस्तिष्क की सत्ता का मालिक समझने लग जाते है

एक छोटी सी स्थिति को पता नही कितना बड़ा पहाड़ से बनाने  लग गए विचार , विचार एक छोटे से पहलू को कितनी ही स्तिथतियो में अलग अलग प्रकार से लगव हो ?

यहॉ वो समय है जब मैं अपनी सोच को ही जिंदगी की हकीकत समझता हूं परंतु यह सोच भी मेरा साथ तब तक देती है जब तक मेरा शरीर सोया होता है जैसे ही मेरा शरीर उठता है ये सोच खो जाती है, और मैं वापस अपने शरीर को देखता हूं इस शारीरिक स्तिथि को देखता हूं जो सिर्फ आराम कर रहा है, और उठने वाला है हकीकत में तो जीवन असफल से लगता है हम अपने जीवन में ना जाने कितना ही कुछ करना चाहते है।

परंतु हम हर वस्तु चीज़ को नही प्राप्त कर पाते हमारे जीवन की सारी इच्छाओ को पूरा नही कर पाते हमारे जीवन की सच्चाई यह है की मानव जीवन अपने आप में असहाय से लगता है जब तक उसे अपने जीवन के सही रूप , सही दिशा सही अर्थो , सही शब्दो में ज्ञात नही होता , यह जीवन तो मानो निर्रथक से लगता है जब तक इसे सही दिशा , सही परिस्तिथि सही स्तिथि सही सोच नही मिलती क्योंकि हमारी शारीरिक क्षमता कम होती है और विचारो की शक्ति और कल्पना की कोई गणना नही है जिसके कारण हम असल जिंदगी में असहाय और कठिनाईयो से भरे भरे मालूम होते है इसी कारण हिमारी अधूरी सोच अधूरे कार्य हम सोते हुए पूरा करते है हम उन्ही बातो को अपने सपने समझ लेते है परंतु हकीकत में तो सपने होते ही नही है ये सिर्फ हमारी कल्पना मात्र होते है हमारे विचारो की कल्पनाशील बाते होती है हमारे विचारो के बादल होते है


जैसे हमारे मस्तिष्क में एक विचार आता है और मस्तिष्क की किर्या इसे बढ़ावा देती है जिसके कारण विचारो के बादल सोच में परिवर्तित होते है जिस प्रकार बादलो को आपस में टकराने से बारिश होती है और बारिश का पानी भूतल पर एकत्रित होता है उसी प्रकार हमारे विचारो के बादल भी आपस में टकराते है और सोच का रूप ले लेते है जिसके कारण हम उस सोच पर विचार करने लग जाते है।

हमारा मस्तिष्क विचारो से हर समय हर पल हर क्षण घिरा हुआ रहता है जिसके कारण हमारा मस्तिष्क आने जाने वाले विचारो पर विचार विमर्श की किर्या में हमेशा उलझा रहता है इन विचारो के दृश्य और इनकी इतनी कल्पनाएं हमारे मस्तिष्क में लगातार चलने वाली किर्याओ के एक सहायक रूप में होती है हमारे छोटे छोटे विचार एक बड़ी सोच का रूप लेते है हर एक विचार का अपना एक दृश्य होता है और दृश्य की अपनी एक कल्पना उसकी उचाई और गहराई के साथ होती है।

जो हम रात को सोते हुए देखते है है यह कोई सपने नही होते यह सिर्फ हमारे विचारो को खुली छूट होती है उस समय हम पूर्णतया सोचते ही रहते है और विचारो की मथनी करते है जिससे की वो विचार बड़े हो जाते है और उनको हम आंखे बन्द करते हुए अनुभव कर 0आते दिन के समय भी हम सोचते है परंतु एक समय में कई कार्य कर रहे होते है जिनके कारण हमे पता नही चलता है की हम क्या सोच रहे है हिमारे मस्तिष्क में लगातार विचार आते रहते है जो हमारी आंखे सुबह से शाम तक देख रही है उसकी की फ़ोटो हमारे मस्तिष्क में विचार रूप में प्रकट होती है और उसका बड़ा रूप लेकर हमे नए नए दृश्य दिखाती है जैसा आप पूरे दिन सोचते हो उसी प्रकार का रात भर आपके मस्तिष्क में घूमता ररहते है छोटे छोटे विचार मिलकर बड़े बड़े समूह बना लेते है।

आंखे दृश्य देख रही है और विचार पैदा हुए जा रहे है,महीन विचार मस्तिष्क में आते है और समूह बनाते है इन समूह के घेरे ही आपके मस्तिष्क में सोच को बड़ा करते है वह सोच आपकी शब्दो में परिवर्तित होती है जिस पर आप कार्य करते हो और लगातार करते  ही रहते हो आपकी बुद्धि उन्ही दृश्यों के बारे में लगातार सोचती रहती है अलग अलग तरह से उसके हर पॉजिटिव और नेगेटिव तरीके को अपने ढंग से देखती है आपका दिमाग जैसा और जिस तरह से सोचता है रात को आप उसी तरह से सोचते है वो सभी दृश्य है जो आप रात में सोते समय देखते है इसके विप्रित कुछ भी नही है।

दुख क्या है ?

दुख क्या है ? दुख क्यों पैदा होता है ? दुख के पैदा होने का  कारण क्या है?
जीवन में जब हम विषम परिस्थिति देखते है तब हम चिंता यानी दुःख को आमंत्रण देने लग जाते है, जिसकी वजह से हमारे मन और मस्तिष्क में नकरात्मक विचारो का संग्रह होना शुरू हो जाता है,
वैसे तो दुख जैसा कुछ भी नही है, बस एक विचार है जिसको हमने बहुत बड़ा बनने का मौका दिया है, इस दुख शब्द को हमने थोड़े भाव क्या दे दिए ,ये दुख तो हमारे सिर पर ही चढ़ने लग गया है।

और हमारे सिर पर ही मंडरा रहा है तथा इस दुख शब्द ने हमारे मस्तिष्क को जकड़ कर रखा हुआ है जिसके कारण हम शुभ विचारों का चिंतन नहीं कर पाते , यदि हम हम अच्छे विचारों का लगातार चिंतन करे ओर नकारात्मक विचारों का चिंतन लगातार करते रहे तो दुख हमारे जीवन में कभी आए ही नहीं।

ताकि हम इससे छूट ही ना सके दुख मात्र एक शब्द है एक विचार है एक ऐसी नकरात्मक सोच है जो हमारे मस्तिष्क पर लगातार हावी हो रही है जिसकी वजह से हमारे भीतर डर भी बढ़ता है
अपने जीवन पर हावी होने मौका दिया है और यह बस बढ़ता ही जाता है और सुख का आनंद क्षणभंगुर होता जाता है।

अब सुख का जो समय है वो छोटा हो गया क्योंकि हमने दुख को अधिक महत्व दे दिया है दुख को हम पाल पोष रहे है लेकिन सुख को बस एक पल का समझ कर जिये जा रहे है सोचते है यही कुछ पल है जी लो सुख के लेकिन यह कुछ पल हमने ही सीमित किये है इनको हमने ही सिकोड़ कर रख दिया है दुख अपना विस्तार कर रहा है और सुख सिकुड़ता ही जा रहा है।

दुख एक विचार है और यह विचारो का एक समूह बना लेता है इस मस्तिष्क में जिसके कारण दुख बढ़ता जाता है जो बार बार अलग तरीको से हमारे मन के द्वारा बुद्धि को बार बार नकारात्मक बिचारो की और बल दिलवाता है जिसके कारण है हम सिर्फ अपने भीतर उन विचारो का समावेश कर लेते है जिनसे हम अपना मानसिक संतुलन खो देते है।

जब दुख को आमंत्रण दिया है तो इस दुख को भी हँसना सिखाओ उसके साथ भी खेलो दुख ही एक ऐसा रिश्तेदार है जिसकी खातिरदारी करने पर वो भाग जाता है यदि इन दुखो को देखकर ओर दुखी होने लग जाओगे, तो फिर यह दुख भी ओर समय तक रुक जाता है और चिंताएं बढ़ाता है, तथा आप जितना दुख का चिंतन करते है यह उतना ही और बढ़ता जाता है,

इसलिए दुख का चिंतन नहीं करे इसे स्वीकार ले और यह दुख स्वत ही दूर हो जाएगा , दुख आपके पास कभी भी रुकने , ठहरने के लिए नहीं आता यह दुख सिर्फ आपको यह बताने आता है की अब तुम्हारा वक्त बदलने वाला है।

इसलिए दुख जैसा रिश्तेदार कहा मिलेगा? जिसकी खातिरदारी करने से वो जल्दी चला जाए ऐसे रिश्तेदारों को तो गले से लगाना चाहिए।

दुख को अपनेे जीवन से कैसे निकाले?
दुख मात्र एक विचार है जिसको आप बढ़ावा दे रहे है मात्र कुछ भी नहीं है, अनेकानेक सम्भवनाओ के साथ जो वास्तव में कुछ भी ना थी।

दुख और सुख समानांतर ही बात है, लेकिन हम दुख का चिंतन ज्यादा लंबे समय तक करते है इसलिए दुख हमारे साथ चिपक जाता है और सुख बहुत कम समय के लिए हमारे साथ रह पाता है क्युकी सुख का जो चिंतन है उसे हम बहुत जल्दी हटा देते है हमारे मन में डर रहता है यही कारण है हमारा जीवन ज्यादातर दुख से घिरा रहता है, और सुख से अछूता होता जा रहा है।

सोच को बदलो

“सोच को बदलो जिंदगी जीने का नजरिया बदल जाए”
क्या सोच है आपकी और वो सोच किस प्रकार से बढ़ती ही जा रही है क्या उस सोच को बदलने की आवश्यकता है ?

एक बात तो यह भी है की खुद को बदलना जरूरी है ? नही बदलते जी हम तो ऐसे ही रहेंगे करलो जी जो करना है हो जाने दो जो होना हमे कोई फर्क नही पड़ता किसी भी बात से जो हो रहा है होने , छोड़ो इन बातो मत सुनाओ ये बदलने वगैरह की बाते हमे नही पसंद है यह सब
हमारे जीवन में बहुत ही पुरानी पुरानी सोच दबी हुई है।

जिन्हें हमे रूढ़िवादी विचार भी कह सकते है जिन्हें बाहर कर खत्म कर देना चाहिए क्योंकि पुराणों विचारों को छोड़कर आगे बढ़ना ही जीवन है नए नए विचारों को अपने जीवन में स्थान देना
अब यहाँ एक प्रश्न बनता की है की अगर आपकी सोच दबी है तो क्या फर्क पड़ता  है दबी रहने दो उनसे हमे क्या करना ?

जिसके कारण हमारा जीवन अस्त व्यस्त सा हो रहा है  और हम उस सोच को अब तक पकड़े हुए है और छोड़ ही नही पा रहे है क्या ये सोच आसानी से छूट सकती है या ये सोच ही हमारी आदत बन चुकी है पुराने विचारो को छोड़ दो इन पुरानी रूढ़ीवादी सोच को छोड़ दो।

पुरानी सोच से पीछे हट जाओ , दुसरो के विचारो में अपना जीवन व्यर्थ ना करे किसी के द्वारा गए तर्कों के ऊपर ही अपना जीवन स्थापित ना करो नए विचारो को स्थान दो जन्म दो और उन्हें ही जीवन के लिए आगे बढ़ाओ उपयोग में लाओ।

आपकी सोच आपके विचार भिन्न है अपने जीवन को खुद ही समझो जानो , खोजो, अपने अनुभव में लाओ दूसरे के अनुभव आपकी यात्रा में सहायक हो सकते है परंतु अंतिम छोर नही अपने शब्दो का अर्थ एहसास तो आप स्वयम ही पाओगे और जान जाओगे किसी और का एहसास आपका एहसास कैसे हो सकता है ??

आपको आपके अनुभव में लाना होगा हम बहुत जल्दी भावुक हो जाते है , क्रोधित हो जाते है
शब्दो को जोड़ना-तोड़ना मरोड़ना और उनको समझना होगा उन शब्दों को हमे जानना होगा हमारे शब्द का क्या अर्थ है?  इस जीवन का अर्थ हमे यदि जानना है तो पहले स्वयम को जानना होगा , और स्वयम को जानने का मतलब हम सभी मानवीय किर्यायों को जानना चाह रहे है क्योंकि मैं “मैं” नही हूं मुझमे मैं का अर्थ जो सबसे है सिर्फ मैं से नही हम किसी ना किसी रूप से एक दूसरे से जुड़े हुए है हमारे शब्द हमारी सोच , विचार हमारे एहसास हमारी भावनाएं एक दूसरे से किसी ना किसी प्रकार से जुड़ी हुई है इसलिए स्वयम को मैं नही मानो “हम समझो” पूरी पृकृति की रचना संरचना पालन,पोषण, अंत सभी चीज़े एक साथ एक दूसरे से जुड़ी हुई है।

शब्द परिचय

शब्द परिचय कैसे दिया जाये यह जो शब्द है
इनमें कितना गुस्सा भर जाता है
इनका आपा खो जाता है
शब्दो को कौन समझाए ?
इनको कैसे मनाए ?

छोटी छोटी बातों पर ये शब्द तो रूठ जाए
इधर आए तो कभी उधर जाए
जब कोई इनका अपना खो जाता है
दुख बहुत आता है, रिक्त स्थान हो जाता है
वो स्थान फिर नहीं भार पाता है

लेकिन शब्द कुछ कर नही पाता है
जब करना चाहता है तो
 
शब्दो का ज्ञान उन्हें कुछ समझता है
क्रोध बहुत भीतर भरा हुआ है
मानो कोई प्यारा छूट गया है
वो अपने ना थे लेकिन
अपनो से कम ना थे।

उनके जागने पर हम सोते थे
उनके होने पर ही हम होते है।
उनके ना होने पर कहाँ चैन से
सोते है हम।

शब्द परिचय कुछ शब्दो ही ना पूरा हो पाये।

यह भी पढ़ें : शब्द ,

शब्द खाली है

शब्दो का सूनापन भी देखो
शब्दो
शब्द खाली है तो भरे भी है
शब्द चलते है भागते, दौड़ते है
तो रुक भी जाते है
थक हार भी जाते है

कभी शब्द खाली है
हिम्मत जुटाते है तो
कभी दम तोड़ते हुए भी
ये शब्द नजर आते है

हाथ पाँव हो या नही पूरे हो
या नही फिर भी जिंदगी के
साथ जीते हुए नजर आते है

अपना समपर्ण देते है किसी
दूसरे शब्द का सहारा बन जाते है

तो कभी सिर्फ अपना मतलब
सीधा करते हुए ही ये
शब्द नजर आते है तो कभी
जिसको जरूरत है उसका
सहारा बन ये शब्द जाते है,

शब्द को शब्द मिल जाए तो
शब्द के मायने बदल जाते है