Posts tagged hindi mei blog

विचारों से बदले जिंदगी

विचारों से बदले जिंदगी हम सभी कुछ ना करने ओर होने के बस बहाने ढूंढ़ते है लेकिन उन बहानो से नुकसान हमारा ही होता है कुछ ना होना चल सकता लेकिन उस चीज के लिए तुमने यदि प्रयास ही नहीं किया तो यह ग़लत है यह तो भागना हो गया।

किसी भी कार्य में सफलता को पाने के लिए उसमे मेहनत ओर लगातार कार्य करना पड़ता है तभी वह कार्य परिणाम ओर सफलता का रूप लेती है।

क्या आप बहुत सारे बहानों के साथ सफल हो सकते है ?

यदि सचिन तेंदुलकर , लता मंगेश्कर आदि महान लोग बहाने बनाते तो क्या आज वो इस मुकाम को हासिल कर पाते।

Corona काल सभी के लिए आया है लेकिन क्या आप इस समय का सदुपयोग कर पा रहे है ? या फिर आप के पास बहुत सारे बहाने है कि हम क्या कर सकते है घर बैठकर

घर बैठकर भी बहुत कुछ एसा है को आप ही कर सकते है कोई ओर नहीं क्युकी जिंदगी में अच्छी आदतों का चुनाव आपको ही करना है

यही समय है जब आपको अपने लक्ष्यों का निर्धारण करना है , आइए अपने विचारों से बदले जिंदगी

1- अपने पुरानी आदतों को बदल कर नया रूप देना

2- अच्छे विचारो का संग्रह करना है

3- आपके जीवन का क्या लक्ष्य है आपको जानना है

4- आप क्या बनना चाहते है यह आपको ही सोचना है

5- पिछले बीते हुए समय में हमसे कहां गलतियां हुई है उनको समझना है।

6- अपने समय को ओर बर्बाद नहीं करना यह निश्चय करना है।

7- क्या अभी जो आप कर रहे है? वो सही है या इसमें भी कुछ बदलाव लाना है यह भी आपको ही सोचना है।

8- अगले 5-10-15-20 साल में आप अपने आपको कहा देखना चाहते है यह भी आपको ही तय करना है।

9- क्या आप अपनी विफलता को लेकर ओर भी बहाने बनाना चाहते है यह भी आपको ही तय करना है।

10- आपको क्या नया सीखना , पढ़ना , लिखना है यह भी आप ही करिए।

11- जिस कार्य में अधिक रुचि है उसको इस समय में भरपूर कर लीजिए।

घूमने के फायदे

घूमने के फायदे क्या है ? घूमने का अर्थ है एक जगह से दूसरी जगह जाना यह साधारण भाषा में हम इसे स्थानांतरण भी कह सकते हैं। कभी-कभी तो बीमार व्यक्तियों के चिकित्सा के लिए भी चिकित्सक उनको स्थान परिवर्तन की सलाह देते हैं।

  एक जगह पर रहते रहते हम उस स्थान के आदी हो जाते हैं। स्थान बदलने पर जलवायु बदलती है, हवा बदलती है, पानी बदलता है।
 
  यह तो हुई मौसम की बात इससे अलावा हमें अलग-अलग जगह जाने से अलग-अलग जगह के रीति रिवाज तौर-तरीकों को जानने का मौका मिलता है।
 
ज्ञान केवल हमें किताबों से ही नहीं मिलता बल्कि हम जितने ज्यादा लोगों में बैठते हैं जितने ज्यादा लोगों से मिलते हैं उतना ही हमें ज्ञान मिलता है।
जितनी ज्यादा लोगों से हमारा मेलजोल होता है इतना ज्यादा ही हम दुनिया के तौर-तरीकों को आसानी से सीख पाते हैं।      
                    
    यह उसी प्रकार सत्य है जिस प्रकार के एक भरे पूरे परिवार में एक बच्चा बहुत जल्दी बोलना सीख जाता है वह सभी क्रियाकलापों को बहुत जल्दी सीख जाता है। मैं कुछ ऐसे लोगों को जानता हूं जो कि हिंदुस्तान में कई राज्यों में घूमे हैं और बिना किसी विशिष्ट ज्ञान के उन्हें भारत की कई अलग-अलग भाषाओं का ज्ञान भी है और साथ में वहां की परंपराओं को आसानी से समझ पाते है।

घूमने के फायदे
घूमने के फायदे

घूमने के फायदे 

दुनिया में अलग-अलग जगह जाने पर आपको अलग-अलग जगह के व्यंजनों का पता चलता है। अलग-अलग जगह के रीति-रिवाजों का ज्ञान होता है अलग-अलग जगह के लोगों की सोच का पता चलता है। अगर आप अपने जन्म से लेकर मृत्यु तक केवल एक ही जगह रहते हैं तो आपको कभी भी बाहर के समाज का ज्ञान नहीं हो सकता आप केवल कुएं के मेंढक की तरह बने रहेंगे।
   
आज के समय में बच्चों का यही तो हाल है कि वह घर से बाहर निकलना नहीं चाहते।
सभी का मन यही करता है कि सबकुछ घर बैठे-बैठे ही मिल जाए और तो और खेल खेलने के लिए भी कोई बच्चा बाहर नहीं जाना चाहता।

मोबाइल में या वीडियो गेम पर सारे खेल उपलब्ध है इससे उनका शारीरिक विकास भी रुक जाता है।     
 
हमने कई ऐसे महापुरुषों के बारे में पढ़ा है जिन्होंने पूरी दुनिया में भ्रमण करके पूरी दुनिया का ज्ञानार्जन किया। उसमें सबसे ऊपर तो नाम गुरु नानक देव जी का ही है जिन्होंने पैदल ही पूरी दुनिया की यात्रा की। जितना ज्यादा आप एक जगह से दूसरी जगह पर जाओगे आपको उतने ही ज्यादा समाज के बारे में जानकारी प्राप्त होगी।   
 
एक पुरानी कहावत भी है कि
             
कोस कोस पर बदले पानी और 5 कोस पर बदले वाणी”।   
                              
 अर्थात हमारे देश में इतनी विविधता है कि हर थोड़ी ही दूर चलने पर पानी में विविधता जाती है और और थोड़ी दूर चलने पर लोगों की वाणी में विविधता जाती है अर्थात लोगों की बोली में अंतर आ जाता है।

Written by Pritam Mundotiya

तेरी मेरी कहानी

कुछ बात ऐसी
कुछ बात वैसी
बस ना जाने कैसी कैसी कहानी ,हर मोड़ पर थी कहानी
कुछ अभी की तो कुछ बात पुरानी
ना जाने कौनसी कहानी

कुछ इस तरह
कुछ उस तरह
चलती रही हमारी कहानी
कुछ उलझी कहानी तो सुलझी कहानी
कुछ भूली बिसरी जवानी
कुछ बीत गई जवानी

संग ना जाने कितने किस्से और हुई कहानी
कुछ सफर जाने पहचाने तो कुछ अनजाने

अब यार छोड़ो
ये बाते सब पुरानी
देखलो
ढल गयी मेरी जवानी,
करली नादानी जो करनी थी नादानी
हो गयी नादानी,
अब नही करनी और कोई नादानी
अब नही कोई हरकत बचकानी
बस चल रही है ये जिंदगानी
जो ढलनी थी मेरी जवानी
वो भी ढल गई है

अब नही कोई परेशानी,
बस मस्त जीने दो मुझे अपनी जिंदगानी
कुछ बात ऐसी,
कुछ बात वैसी
बस ना जाने कैसी कैसी