Posts tagged rishte

जैसे पैसों को संभालते

जैसे पैसों को संभालते वैसे ही सम्भाले रिश्ते…..
रिश्तों की मुद्रा शक्तिशाली पेसो से वो बड़ के
रिश्ता मतलब एक दूसरे के विचारों उपेक्षाओं का सम्मान….
रिश्ते में हो सच्चाई जो उसकी आत्मा उसकी पहचान ।

रिश्ते पारिवारिक सामाजिक मित्रता या दो व्यक्तियों के बीच….
हो उसमें सामंजस्य नहीं हो एक दूसरे को रहे हो खींच ।
रिश्तों में कीजिए विश्वास….
रिश्तों को स्वस्थ रखने का सतत प्रयास ।

जैसे पैसों को संभालते वैसे ही सम्भाले रिश्ते,
रिश्तों की मुद्रा शक्तिशाली पेसो से वो बड़ के।

जब पैसों की एकता संग चलते हैं अनुक्रमणिका में,
रिश्ता भी बनता है स्थिर और निर्मल, बेखतरीं रूप में।

पेसों की जो भूमिका होती है समर्पित और संयोजित,
रिश्तों के लिए वही आदर्श होती है प्रमुख गुणवत्ता।

पेसों की चाल होती है गतिशील और सदैव सामर्थ्यशाली,
रिश्तों में सुव्यवस्थितता बनाए रखने की यही आवश्यकता है कार्यक्षमता की।

पेसों की आपसी समरसता से बनता है सम्पूर्ण मेल,
रिश्तों में एक-दूसरे के विचारों का सम्मान, विश्वास और सौहार्द होता है सबसे महत्वपूर्ण।

जैसे पेसो को सम्भालते वैसे ही सम्भाले रिश्ते,
प्रेम, सम्मान, विश्वास से युक्त हों वे सदैव खिलते।

अच्छे रिश्ते

अच्छे रिश्तों में कोई शर्त नहीं होती वह अच्छे रिश्ते ओर बेहतर हो जाते है जिनमे विश्वास की अटूट डोर है, हर मुश्किल की घड़ी को विस्वास की नीव पर ओर मजबूत होते है रिश्ते

अच्छे रिश्तों में नहीं कोई शर्त.
विश्वास ही गहना उसका अर्थ
दो खूबसूरत दिलो की जोड़ी
बढ़ जाती ख़ुशियाँ चाहे होती थोड़ी ।

रिश्ता एकम रिश्ता
रिश्ता दूए साथ
रिश्ता तिये सोच
रिश्ता चोके सच्चाई
रिश्ता पंजे सम्मान
रिश्ता छक्के संकल्प
रिश्ता सत्ते समझ
रिश्ता अठ्ठे सुंदरता
रिश्ता निम्मे संतुलन
रिश्ता दस्से स्वर्ग ।

परस्पर सम्मान

परस्पर सम्मान आदर रिश्तों को करता है मजबूत ….
एक सुरक्षित मज़बूत रिश्ते की यही पहचान ।
क्यारी में पनपते सुंदर सुंदर फूल…..
सुंदर रिश्ते पनपते अपनाते यह असूल ।

आदर सम्मान वो होते अनमोल….
यह व्यवहार पहचान , भाषा देती बोल ।
आदर सम्मान एक आदर्श रिश्ता…..
अनमोल दिल ख़रीदते वो भी कितना सस्ता ॥

परस्पर सम्मान एक सुरक्षित मज़बूत रिश्ते की मजबूत डोरी आवश्यकता ओर एक अच्छा नेक करम ।
नही तो हज़ारों हज़ार रिश्ते हे बेदम बकवास तो जिस दिशा में चलेंगे उसी दिशा की सूचना आएगी तो फिर नेक दुआओ के रास्ते पर क्यूँ न चला जाए ।

आखिरी शब्द

कुछ शब्द तो पहले से ही आखिरी शब्द बन जाते है, जिनका कुछ पता नही वो कहाँ कब गुम हो जाते है, कौनसे पन्ने पर लिखे थे वो शब्द किस क्रोध की अग्नि में जलाकर फेंके थे जो ऐसा हो जाता है, क्यों वो पहले शब्द ही अंतिम शब्द बन जाते है। इन शब्दों में कितना क्रोध , रोष था जिनके कारण सब छूट गया बीच दिवारे खड़ी हो गई , टकरार बढ़ गया , मन मुटाव हो गया , यह क्या हो गया वही शब्द अब अंतिम शब्द बन गए, हम सभी उन शब्दों में जल गए।

वो आखिरी शब्द जिनका मलाल उम्र भर रह जाता है वह शब्द मन, मस्तिष्क से बाहर भी निकल नहीं पाते वो बन जाते है है अंतिम शब्द

जिन शब्दो की वजह से बोलना हँसना मुस्कुराना सब कुछ छूट-टूट जाता है बने बनाये सारे रिश्ते टूट जाते है कौन सी आग थी उन शब्दों में जिनकी वजह से उम्र भर का रिश्ता एक पल में छूट जाता है, एक पिता के आखिरी शब्द क्या होते है, जब बेटा घर छोड़ चला जाता है।

एक पति पत्नी के संबंध में कौनसी दीवार आ जाती है की वो रिश्ता अब रिश्ता नही कोर्ट का पेपर बन जाता है। वो आखिरी शब्द क्या थे जब लड़का लड़की अपना रिश्ता तोड़ देते है,
वो अंतिम शब्द क्या थे,जब दो दोस्त भी रिश्ता तोड़ देते है।

क्या है वो? अंतिम शब्द जिनकी वजह से अनेको रिश्ते टूट गए ऐसा क्या था उन शब्दों में जिनकी वजह से सब कुछ खत्म हो गया जो शब्द अब ठीक नही हो सकते
या करना नही चाहते ?