Posts tagged shabd kaise hai

शब्दों का प्रभाव

शब्दों का प्रभाव होता है तथा इस शरीर के प्रभाव में कौन-कौन से शब्द आते है? हमारा शरीर शब्दों के प्रभाव को किस प्रकार से समझता है। यह शरीर शब्दों के कारण क्यों तथा कितना प्रभावित होता है? शब्दों का प्रभाव शरीर पर किस प्रकार का होता है?
और कैसे ? 

क्या हम सभी यह जानते है तथा यह जानने की कोशिश की है? शब्द ही है जो हमारे जीवन को निर्मित कर रहे है, जो भी हम बोल सुन रहे है उनका हमारे जीवन पर प्रभाव पड़ता है।

यह शरीर एहसास का सागर है,शब्दों की परिभाषा है। शब्दों का सागर है ये पांच तत्वों से मिलकर बना हुआ शरीर है।
जल,धरती, आकाश,अग्नि,हवा
फिर हम क्यों डरते है?

इनसे  इनको पहचानो जानो और समझो हम ही है  क्योंकि वो अधिकतम मात्रा में है और हम कम मात्रा में है  इसलिए हमे लगता है हम कमजोर तथा असहाय है अपने जीवन में परंतु हम इन्ही पांच तत्वों का रूप है

यह शरीर के मुख्य तत्व है। यही हमारे शरीर की शक्तिया है। हमारे शरीर का एहसास हम संजोते और संवरते है। हाव भाव जो हमारा शरीर है पूर्ण बनता है,  हमारे शरीर में शक्तियो का संचार होता रहता है, यह लगातार चलने वाला कार्य है।

जिसकी जैसी भावना होती है। उसको वैसा ही मिलता है। मतलब एहसास के कारण ही हमे जन्म और मृत्यु का निर्णय होता है तथा कौन-सा शरीर मिलेगा यह भी हमारे एहसास के कारण ही

र्धारित होता है। जीवन का बहुत ही मजेदार खेल है, इसको खेलना इतना आसान नहीं है। 

हर चाल में कुछ नयापन है। हर एक पल कुछ नया देता है। सिखाता है, नया एहसास देता और समझाता है। कोई भी पल जीवन का व्यर्थ नहीं होता है। हर पल कुछ ना कुछ सिखाता है जब आप कुछ पाना चाहते है तो प्रकृति भी आपको देने के लिए तैयार बैठी है और वो देती है।
परंतु यह आप पर निर्भर करता है। की आप उस पल को किस तरह से समझते है? क्या महसूस और एहसास करते है? उस वातावरण से कौन-कौन से शब्दों को प्राप्त करते है ?

कोशिश करो स्वयं को देखने की, महसूस करने की, एहसास करो, कौन सा शब्द आपके आसपास गूंज रहा है? आपका एहसास आपकी मंजिल आपके पास ही है। आप उसको देख भी रहे हो परंतु फिर भी उससे हम दूर हो रहे है क्यों? क्या हम मंजिल को देखना ही नहीं चाहते या ऐसे ही भटकना किसी और चाह रहे है।

हमारी छोटी-छोटी बाते जब बड़ी होती जाती है। हम उन बातो को सँभालने में असमर्थ होते है। हम हमेशा छोटी छोटी लड़ाई झगड़ो में अपना समय नष्ट करते रहते है और अपने जीवन को नीचे की ओर धकेल देते है जिसके कारण हम कमजोर होते जाते है और अपनी शक्तियो को भूलते जाते है

आखिरी शब्द

कुछ शब्द तो पहले से ही आखिरी शब्द बन जाते है, जिनका कुछ पता नही वो कहाँ कब गुम हो जाते है, कौनसे पन्ने पर लिखे थे वो शब्द किस क्रोध की अग्नि में जलाकर फेंके थे जो ऐसा हो जाता है, क्यों वो पहले शब्द ही अंतिम शब्द बन जाते है। इन शब्दों में कितना क्रोध , रोष था जिनके कारण सब छूट गया बीच दिवारे खड़ी हो गई , टकरार बढ़ गया , मन मुटाव हो गया , यह क्या हो गया वही शब्द अब अंतिम शब्द बन गए, हम सभी उन शब्दों में जल गए।

वो आखिरी शब्द जिनका मलाल उम्र भर रह जाता है वह शब्द मन, मस्तिष्क से बाहर भी निकल नहीं पाते वो बन जाते है है अंतिम शब्द

जिन शब्दो की वजह से बोलना हँसना मुस्कुराना सब कुछ छूट-टूट जाता है बने बनाये सारे रिश्ते टूट जाते है कौन सी आग थी उन शब्दों में जिनकी वजह से उम्र भर का रिश्ता एक पल में छूट जाता है, एक पिता के आखिरी शब्द क्या होते है, जब बेटा घर छोड़ चला जाता है।

एक पति पत्नी के संबंध में कौनसी दीवार आ जाती है की वो रिश्ता अब रिश्ता नही कोर्ट का पेपर बन जाता है। वो आखिरी शब्द क्या थे जब लड़का लड़की अपना रिश्ता तोड़ देते है,
वो अंतिम शब्द क्या थे,जब दो दोस्त भी रिश्ता तोड़ देते है।

क्या है वो? अंतिम शब्द जिनकी वजह से अनेको रिश्ते टूट गए ऐसा क्या था उन शब्दों में जिनकी वजह से सब कुछ खत्म हो गया जो शब्द अब ठीक नही हो सकते
या करना नही चाहते ?