Posts tagged vachan

श्री मद्भगवत गीता

श्री मद्भगवत गीता द्वितीय अध्याय तृतीय श्लोक हे अर्जुन ! तुझे इस असमय में यह मोह किस हेतु से प्राप्त हुआ? क्योंकि न तो यह श्रेष्ठ पुरुषों द्वारा आचरित है, न स्वर्ग को देने वाला है और न कीर्ति को करने वाला ही है। इसलिए हे अर्जुन ! नपुंसकता को मत प्राप्त हो, तुझमें यह उचित नहीं जान पड़ती। हे परंतप ! हृदय की तुच्छ दुर्बलता को त्यागकर युद्ध के लिए खड़ा हो जा। (2,3)

बहुत ही महत्व पूर्ण श्लोक जिसमे आलस्य को समाप्त कर देने की बात कही गई है, श्री कृष्ण द्वारा

नपुंसकता को त्याग कर उठ खड़ा हो अर्जुन

मोहवश क्यों विलाप  कर रहे हो ? क्या यह उचित समय है ?
असमय में मोह को क्यों हुआ ?? जिस समय तुम्हें युद्ध करना है उस समय तुम मोह के पास में बंध रहे हो

यह रोना- धोना और चिल्लाना दुर्बलता कमजोर मनुष्यो की निशानी है तुम तो परमतप हो है, अर्जुन
यह तुम्हे शोभा नहीं देता, कायरो की भांति विलाप ना करो

श्री मद्भगवत गीता श्लोक

सम्पूर्ण विश्वास

विश्वास केसे होता सम्पूर्ण विश्वास…
जब मन वचन कर्म करते हार्दिक प्रयास ।

फिर चमत्कार एक मामूली घटना….
जो दूसरो के लिए मुश्किल सपना ।

विश्वास में चाहिए हृदय का समर्पण….
करता कोई ओर आप मात्र एक दर्पण ।

हृदय भूमि मे रोपे विश्वास का वृक्ष….
समर्पण से उसे सींचे हो इतने दक्ष॥

विश्वास क्या है, वह ज्ञान का आधार है,
जब मन, वचन, कर्म सभी हों सत्य और विश्वासपूर्ण तू,
तभी सम्पूर्ण विश्वास बढ़ता है मन में तेरे,
विश्वास की आग से जलता है जीवन का प्रश्न-मंदिर।

जब मन स्वाधीन हो, मन की ओर विचार राख,
वचनों में सत्यता का आभास बना ले तू।
कर्मों का निर्माण कर एकाग्रता से,
तभी विश्वास बढ़ेगा, तू अपने मन का द्वार।

हार्दिक प्रयास कर, सत्यता का पालन कर,
विश्वास की आड़ में जीवन को समर्पित कर।
जब प्रेम से भरी आंखों से देखेगा तू विश्व को,
विश्वास की शक्ति तभी बहेगी तेरे हृदय से बाहर।

विश्वास का आधार है सत्य के संग,
विश्वास का वृक्ष है प्रेम और समर्पण का रंग।
विश्वास का उपहार है आत्मविश्वास और धैर्य,
विश्वास की प्रेरणा है नैतिकता और ईमानदारी।

तो, चल मन, वचन, कर्म से बना विश्वास का मंदिर,
सम्पूर्ण विश्वास को जीवन में बसा ले तू।
जब मन वचन कर्म हों सत्य और विश्वासपूर्ण,
तभी तू अपने अंतर्मन का साथी बना ले गगन के पार।

आखिरी शब्द

कुछ शब्द तो पहले से ही आखिरी शब्द बन जाते है, जिनका कुछ पता नही वो कहाँ कब गुम हो जाते है, कौनसे पन्ने पर लिखे थे वो शब्द किस क्रोध की अग्नि में जलाकर फेंके थे जो ऐसा हो जाता है, क्यों वो पहले शब्द ही अंतिम शब्द बन जाते है। इन शब्दों में कितना क्रोध , रोष था जिनके कारण सब छूट गया बीच दिवारे खड़ी हो गई , टकरार बढ़ गया , मन मुटाव हो गया , यह क्या हो गया वही शब्द अब अंतिम शब्द बन गए, हम सभी उन शब्दों में जल गए।

वो आखिरी शब्द जिनका मलाल उम्र भर रह जाता है वह शब्द मन, मस्तिष्क से बाहर भी निकल नहीं पाते वो बन जाते है है अंतिम शब्द

जिन शब्दो की वजह से बोलना हँसना मुस्कुराना सब कुछ छूट-टूट जाता है बने बनाये सारे रिश्ते टूट जाते है कौन सी आग थी उन शब्दों में जिनकी वजह से उम्र भर का रिश्ता एक पल में छूट जाता है, एक पिता के आखिरी शब्द क्या होते है, जब बेटा घर छोड़ चला जाता है।

एक पति पत्नी के संबंध में कौनसी दीवार आ जाती है की वो रिश्ता अब रिश्ता नही कोर्ट का पेपर बन जाता है। वो आखिरी शब्द क्या थे जब लड़का लड़की अपना रिश्ता तोड़ देते है,
वो अंतिम शब्द क्या थे,जब दो दोस्त भी रिश्ता तोड़ देते है।

क्या है वो? अंतिम शब्द जिनकी वजह से अनेको रिश्ते टूट गए ऐसा क्या था उन शब्दों में जिनकी वजह से सब कुछ खत्म हो गया जो शब्द अब ठीक नही हो सकते
या करना नही चाहते ?