Blog

जिंदगी के मुसाफिर

कभी मकान बदल रहे है तो कभी दुकान बस यू ही जिंदगी के मुसाफिर हो गए है, कुछ को लगता है की यह ठीक किया ओर कुछ को गलत बस जो हो रहा है उस पर किसी का जोर नहीं होता यह सब होता ही चला जाता है।

हमारे फैसले भी वक्त की तरह बदल जाते है, बहुत बार ऐसा होता है की जो हम सोचते है वो होता ही नहीं है, जिसकी वजह से हम अपने रास्ते और मंजिल भी बदल लेते है, और हममे से बहुत लोग ऐसे भी है जो जब तक अपनी मंजिल को हासिल नहीं कर लेते तब तक वो रुकते नहीं है, वो पीछे हटते नहीं है।

वो अडिग होते है अपने निर्णयों पर जो वो पान चाहते है वो पाकर ही रहते है, फिर चाहे कितनी भी मुश्किलों का सामना उन्हे करना पड़े।

यह जिंदगी है साहब यहाँ हर किसी का वक्त बदल जाता है, समय की चाल के साथ जीवन भी नए नए रंग दिखाता है कभी सपना सजाता है तो कभी सपनों को तोड़ता चला जाता है

यह वक्त हर मोड पर करवटे बदल नजर आता है , कभी नई उम्मीद की किरण दिखाता है तो कभी अंधेरे में छोड़ उजाले का इंतजार कराता है, जिंदगी के मुसाफिर है कभी यहाँ तो कभी कही ओर चले जाते है।

हम इस सफर के मुसाफिर है हमे हर मोड पर नए रास्ते दिखते है, सफर में बहुत कुछ मिलता है, कभी हम अपने रास्ते बदलते है तो कभी उनही रास्तों पर चलते है। सफर का आनंद लेना और

यह भी पढे: जिंदगी क्या है, क्या है जिंदगी, जिंदगी बस इसी तरह, जिंदगी क्या है?,

इतवार वाला दिन

इतवार वाला दिन , आज इतवार है आज का दिन बहुत खास होता है यह दिन ओर खास इसलिए होता है क्युकी आज हम बहुत फुरसत में घर पर बैठे होते है यह छुट्टी वाला दिन है इस दिन मजे खाना, पीना ओर घूमना ही होता है इसके अलावा कुछ ऑफिस और दुकान की सारी टेंशन भूलकर घर पर अपने परिवार के साथ होना यही बहुत खास है।

सुबह देर से उठना और थोड़ी बहुत अधूरी थी नींद उसको पूरा कर लेना बस वो इतवार वाले दिन ही हो पाता है।

पूरे हफ्ते जो काम करके दिमाग एक ही जगह रुक जाता है उस दिमाग को बस इतवार वाले दिन ही खोलने का मौका मिल पाता है।

दोस्तों व रिश्तेदारों से मिलने का समय भी एक इतवार वाले दिन ही आता है। जब कुछ देर बैठ हम बाते करे आपस में मिलजुल कर रह सके और बहुत सारी चीजों को समझ सके यह तो इतवार वाले दिन ही संभव हो पाता है।

छोटे छोटे ओर कुछ अधूरे काम जो पूरे हफ्ते नहीं कर पाते उनको भी हम इतवार वाले दिन ही निपटाते है।

रोज मंदिर जा ना पाए लेकिन हफ्ते में एक दिन जो इतवार वाला दिन है उस दिन हम मंदिर भी हो आते है। यह इतवार बहुत खास होता है।

एक इतवार ही होता है जब सभी घरवाले एक साथ होते है, बाकी दिन तो हर एक व्यक्ति व्यस्त होता है, आजकल वैसे भी बहुत भाग दौड़ी वाला जीवन हो गया है, जिसमे कुछ लोगों को तो इतवार वाले दिन फुरसत नहीं मिलती इस दिन भी कुछ लोग अपने काम में व्यस्त होते है, लेकिन यदि आप एक दिन की भी छुट्टी नहीं लेते तो यह एक परेशानी वाली बात है क्युकी काम करने की आदत आपको बुढ़ापे में भी उसी तरह से ही होती है, जैसी आज है, उस समय भी आप अपने घर में बोरियत जैसा महसूस करते है, इसलिए यह बहुत जरूरी है की हम सप्ताह में एक दिन का अवकाश जरूर ले।

इस इतवार को आप कैसे स्पेशल बनाते है ओर क्या करते है? इस बात को हमे कमेन्ट करके जरूर बताए आपके कॉमेंट का इंतजार रहेगा।

यह भी पढे: रविवार वाला दिन, रविवार का दिन,

मोह से दूर

मैंने कुछ छोड़ा नहीं है ये तो खुद ही छूट गया है क्युकी जो पीछे छूटा है वो मेरा नही था आगे मिलेगा वो भी मेरा नही होगा क्युकी जब और आगे बढूंगा तो वो भी पीछे ही छूट जायेगा , इसलिए किसी भी चीज से बांधना क्यों खुद को जब वो आपकी नही है
“मोह से दूर”

फैसला

कई बार हम जो फैसला सोच कर करते है उस पर अडिग नहीं हो पाते ओर उस फैसले से हट जाते है हमे लगता है की यह फैसला हमने गलत ले लिया है ओर उस पर पछताते है, किसी भी निर्णय पर आने के लिए हमे काम से काम 2-3 बार सोचना चाहिए की हम सही है या गलत

इसलिए अपने किसी भी निर्णय को लेने के लिए उसके बारे में कई बार सोचना चाहिए की यह निर्णय सही है या नहीं बिना सोचे समझे हमे कुछ नहीं करना चाहिए क्युकी आगे जो चुनोती आती है, ओर भी बड़ी हो सकती है इसलिए फैसले जल्दबाजी में नहीं हो वह शांत दिमाग से लिए जाए तो बेहतर है!

फैसला सोच समझकर कर लिया जाए, फैसला लेने से पहले हमे यह सोचना चाहिए की हमारे पीछे कई ओर जिंदगी भी है। सिर्फ हम ही नहीं है उस निर्णय के पीछे, उसके पीछे बहुत सारे लोग होते है जिनका आपसे कोई संबंध है।

क्या हार भी अच्छी

क्या हार भी अच्छी होती है
हार में शिक्षा अपरंपार….
वही बने जीतने का आधार ।
हारे हम हिसाब से न हरे बेहिसाब….
खुल के खेलने वाले नहीं है हम जनाब ।
वो लोग हटकें अलग होते है जो लुटा देते
समस्त…
उसमें अथाह हानि लाभ की संभावना भी ज़बरदस्त ।
हारने के बाद जीतने वाला होता वो बाज़ीगर ..
ये उस शख़्सियत का असर उसका हुनर ।

दिखावा करना

दुनिया में दिखावा करना ….
कोई नहीं हमसाया ।
कही न कही यह स्वय का दोष …
जो चाहता तो हे स्वय के लिए मिले
ऐसा व्यक्तित्व लेकिन नहीं किसी के लिए मैं इस शिद्दत से जी पाया ।
बाहर तो हम कह सकते है आसान हे यह सही नहीं वो कितना ग़लत…..
प्रश्न स्वय से किया कभी मैंने किसके लिये क्या किया ? क्यूँ मैं माँग रहा कितनी मेरी है समझ।

स्वय को कम आंकना नहीं मेरा मक़सद….
बस उम्मीदों के कारवाँ से बचना ही सही, मायने में स्वय की सही अर्थों में मदद।

समय गूंगा नहीं है

ये समय गूंगा नहीं है बस रहता यह मौन….
समय पर देता बता किसका ही कौन ।
समय से सब कुछ मान सम्मान या अपमान …
समय जब अपना तो गधा भी पहलवान ।

समय से करो संवाद उसके हृदय को जानो…
उसकी निरंतरता निष्पक्षता को तुम पहचानो।
निरंतरता और निष्पक्षता एक कठिन साधना..
अहंकार की गुरुत्वाकर्षण सीमा को पड़ेगा तोड़ना टापना ।

इन सब बाँतो का नही कही पाठ्यक्रम ….
जीवन में श्रेष्ठ को जानने के कठिन नियम ।
हर घटना में समय सदा था हे और रहेगा साक्षी….
यह समय की अनिवार्य शर्त दिखती हर घटना में उसकी यह बानगी ।

यह भी पढे: समय का नहीं अवरोध, अच्छा समय आएगा, समय का सदुपयोग,

यादों का सिलसिला

कुछ इश्क भी था, कुछ इश्क की बाते, कुछ बेसब्र थी जिंदगी, तो कुछ बेसब्र उनसे मुलाकाते, बस सफर यू ही कटने को था, रह गई मेरी अधूरी यादे, और उनकी यादों का सिलसिला, कुछ दूर तक ओर चला, जिंदगी का दौर खत्म हुआ, अब मौत के साथ मेरी गुफ्तगू हो गई।

कुछ इश्क़ भी था पर अब वो नहीं है,
जब चाहत थी तब हम थे वो नहीं है।

रात भर जागते थे हम उसके इंतज़ार में,
पर अब वो नहीं है जिसकी तलाश में।

हमने चाहा था उसे सबसे ज़्यादा,
पर वो तो बस एक ख्वाब बन कर रह गया।

जिस दिन उससे मिलने की ख़ुशी थी हमें,
वो दिन भी गुज़र गया, वो वक़्त नहीं है।

कुछ इश्क़ भी था पर अब वो नहीं है,
जब चाहत थी तब हम थे वो नहीं है।

उनकी यादों का सिलसिला कुछ इस तरह
क्या उन्हे मिलने की वो चाहत नहीं थी जो हमारे दिल में थी।

पर अब उससे मिलने की कोई आस नहीं है,
कुछ इश्क़ भी था पर अब वो नहीं है।

इन्हे भी पढे: तुम्हारी यादों का ढेर, तेरी यादे,

क्या अब लोग पढ़ते है?

यह किताब की दुकान इतनी बड़ी “आजकल कौन पढ़ता है ” या आजकल भी लोग पढ़ते है क्या? लोगों की सोच को क्या हो गया है यह बात समझ से बारे हो जाती है ब कुछ लोग ऐसे प्रश्न पूछते है की आप पढ़कर करोगे क्या ? कितना कमाओगे ? इतना तो मैं इसी काम से कमा लेता हूँ फिर पढ़कर क्या करना और क्यों पढ़ना फिर इतना

जब इस प्रकार के प्रश्न मन में आने लग जाते है तब पढ़ाई से रुझान हट जाता है यदि आप आजकल की पीढ़ी को सिर्फ यही समझाओ की पढ़ाई करके तुम्हें पैसा कमाना है बस ओर कुछ नहीं करना जिस काम में ज्यादा पैसा मिले वही करना है बस ओर कुछ यदि इसी प्रकार के विचार आप इस पीढ़ी में डालेंगे तो फिर वह उसी प्रकार की सोच को विकसित करेंगे इसके विपरित फिर कुछ कैसे आएगा?

इस जमाने में ज्यादा लोग पढ़ने चाहिए या कम यह बात मुझे समझ नहीं आती कई बार यह प्रश्न बाद विचित्र सा लगता है की लोग पढ़ते है क्या ? क्यू पढ़ते है ? आजकल कौन पढ़ता है , क्या इतनी किताबे बिकती है? यह प्रश्न बड़े अजीब है

लोगों का ध्यान कपड़े ओर जूते की खरीदारी में ज्यादा है लेकिन किताबों में नहीं, लग अलग तरह ए जूते तो खरीदने है लेकिन किताबे नहीं पैर अच्छे दिखने चाहिए लेकिन दिमाग बढ़े या नहीं इस बात से कोई लेना देना नहीं है शरीर अच्छा दिखना चाहिए , बाल अच्छे लगने चाहिए , कही मेरे बाल तो नहीं ऊढ़ रहे है इस बात पर ध्यान है लेकिन बुद्धि में कोई फरक आया इस बात में कोई ध्यान नहीं है,

आजकल तो बहुत अच्छी अच्छी किताबे पढ़ने को मिल जाती है ओर आप उनसे बहुत कुछ सिख सकते है यदि आपका यह प्रश्न उठता है की अब पढ़कर क्या करेंगे ,आजकल कौन पढ़ता है या अब सिख कर क्या करेंगे तो फिर इसका प्रतिउत्तर यही है की अब अच्छे जूते ओर कपड़े पहन कर भी क्या करोगे ? साथ ही दिमाग अच्छा नहीं है तो अपने बच्चों को क्या अच्छी शिक्षा दोगे , क्या संस्कार दोगे क्या अपनी अगली पीढ़ी में ट्रांसफेर करके जा रहे हो?

दूर करे अंधकार

वो कौनसे वार है जो दूर करे अंधकार , हर एक शब्द हर एक विचार हमारे जीवन को उच्च बनाता है , इन अनमोल वचनों को हमे जीवन में उतारते रहना चाहिए।

ऐसे कौन से “वार” प्रतिदिन दूर करे अंधकार ।
ऐसा कौनसी “ गार” जिससे चलता पूरा महीने का पहिया मज़ेदार ।
ऐसा कौन का “हार” जो स्वादिष्ट खाने का आधार ।
ऐसा कौन सा “चार” जिसका खट्टा मीठा संसार ।

जवाब दीजिए ,
हर सुबह आपकी अच्छी शुरुआत हो बहुत शुभ और लाभकारी हो।