Posts tagged delhi people

छोले भटूरे

छोले भटूरे दिल्ली वालों की सबसे पसंदीदा चीज है, जिस वो सुबह नासते में खाना पसंद करते है, और दिन में खाते है, यह सबसे ज्यादा शाकाहारी लोग ही खाते है ऐसा भी नहीं है, लेकिन हाँ शाकाहारी लोगों की यह पहली पसंद है।

मैंने दिल्ली में बहुत सारी जगह भटूरे खाए है जैसे राधे श्याम, सीता राम, ॐ भटूरे , गोपाल और भी बहुत सारे बीकानेर , हल्दीराम इनके साथ साथ रेहड़ी ओर पटरी पर भी अलग अलग जगह छोले भटूरे का स्वाद लिया है।

लेकिन आज तक मैंने उस जगह कभी भटूरे नहीं खाए जहां नॉन वेज भी मिलता हो, हालांकि मैंने कभी देखा भी नहीं था की जहां शाम को चिकन बनता हो ओर सुबह छोले भटूरे बनते हो, ऐसी जगह पर मैं तो खाना बिल्कुल पसंद नहीं करता जहां पर चिकन भी ओर वही छोले भटूरे मिले।

ऐसे ही हमारे इधर पिशोरी चिकन वाला है जो सुबह से लेकर शाम 5 बजे तक भटूरे बेचता है ओर सके बाद वही चिकन बेचने लग जाता है, यह देखकर भी बहुत अजीब लगता है, जो लोग शुद्ध शाकाहारी होंगे, ओर जिनको नहीं पता की यह आदमी शाम को चिकन बेचता है ओर दिन में छोले भटूरे तो उन लोगों के साथ तो यह व्यक्ति एक तरह से धोखा ही कर रहा है, क्युकी ज्यादातर लोग वही उसके पास खा रहे है जो उस रास्ते से निकल रहे है।

क्या यह सही है इसका मैं एक और उदाहरण देता हूँ जब आप किसी नॉर्मल परचून की दुकान से दूध ओर दही लेने जाते है तो क्या वो व्यक्ति अंडे भी बेचता है?

क्या आपके घर में कान्हा जी सेवा होती है और आप दूध दही का भोग लगाते है, क्या आपका दूध और दही सही जगह से आ रहा है?

कृष्ण जन्माष्टमी, शिवरात्री, नवरात्र और भी कई त्योहार जिनमे दूध और दही का अधिक महाताव होता है, हम सभी उन परचून वालो से सामान लेते है या अनलाइन मंगाया लेते है जहां पर इन चीजों को अलग नहीं रखते और वही हम भोग व अपने खाने पीने के सामान में शामिल कर लेते है।

क्या यह उचित है? क्या हमे इन बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए, हम क्या खा रहे है और हमारा सामान कहाँ से आ रहा है इस बात का हमे बहुत ध्यान रखना चाहिए।

यह भी पढे: हल्दीराम व बीकानेर, zomato, जहरीले पेय पदार्थ,

दिल्ली की जनता

दिल्ली की जनता ने क्या देखकर वोट दिया, दिल्ली की जनता क्या बदलाव चाहती है, पिछले 10 साल से क्या काम किए है, आम आदमी पार्टी की सरकार ने और किन कामों के कारण दिल्ली की सरकार आम आदमी पार्टी को चुने।

दिल्ली की बसों में महिलाओ के लिए फ्री में सफर लेकिन आदमी बेचारा परेशान होता दिखता है, बस के इंतजार में, जो भी बस आती है वह पूरी तरह से महिलाओ से ही भारी हुई आती है।

महिलाओ को 2100रुपये में मिलेंगे यदि आम आदमी पार्टी की सरकार जीत जाती है तो।

हर महीने दिल्ली की सरकार 20,000 लीटर फ्री में देती है, क्या यह देखकर जनता आम आदमी पार्टी को वोट करे,

200 यूनिट बिजली फ्री है क्या यह देखकर वोट देना चाहिए।

दिल्ली की सरकार दिल्ली की जनता के लिए मोहल्ला क्लिनिक तो बनवाए, लेकिन बहुत सारी जगह सुचारु रूप से चलते नहीं है।

दिल्ली में जो नई बसे आनी थी उन्मे बहुत देरी करी, जो बहुत पहले ही आनी चाहिए थी, लेकिन बहुत देर में आई, चलो कोई बात नहीं लेकिन आई तो सही कुछ कुछ करके दिल्ली की सड़कों पर बस आई लेकिन अब भी ऐसी बहुत सारी जगह है जहां लोगों को 20-25 मिनट का इंतजार करना पड़ता है बस के लिए, जिसमे अभी तक कोई सुधार नहीं है।

दिल्ली की सड़कों का हाल क्या दिल्ली की जनता यह नहीं देखती, सड़कों का इतना बुरा हाल है, जो lockdown के समय में लिपा पोती हुई थी उसके बाद फिर कुछ नहीं हुआ, अब टूटी फूटी सड़कों पर वहाँ दौड़ रहे है, कही गड्ढे बड़े तो नहीं कही चोड़े हो रहे है लेकिन देखे कौन उनको दिल्ली की सरकार तो मुफ़्त का पानी ओर मुफ़्त बिजली फ्री देकर सो रही है।

दिल्ली के सरकारी स्कूल का हाल क्या है यह सबको पता है, पढ़ाई का स्तर यह है की 12 वी कक्षा का छात्र सही से हिन्दी भी नहीं पढ़ पाता है ओर यह बोलते है, हमारा मोडेल इंग्लैंड तक फेमस है।

ई-रिक्शा की संख्या इतनी बढ़ चुकी है की पैदल यात्री के चलने के लिए भी जगह नहीं मिलती, जहां मर्जी यह लोग रोक लेते है, ट्राफिक जाम की समस्या खतम नहीं होती।

हमे चाहिए साफ सड़के, मार्केटस को बेहतर ओर व्यवस्थित किया जाए जिससे ग्राहक ओर दुकानदार दोनों को फायदा हो।

जनता को जागरूक बनाया जाए सफाई के प्रति, दिल्ली की जनता को अधिक सुविधा दी जाए, युवा को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाए।

दिल्ली की जनता को चाहिए की वह अपनी एक लिस्ट बनाए ओर सरकार को भेजे की हमारे लिए यह सभी कार्य किए तभी हम आपको वोट देंगे नहीं तो हम सरकार को गिर देंगे, हर साल सरकार बदलने का प्रावधान हो, हमारी शिकायत को लगातार सुना जाए।

यह भी पढे: राज नीति, साफ पानी की समस्या,

राजधानी दिल्ली

राजधानी दिल्ली के बारे कुछ बाते

दिल्ली जो कि भारत की राजधानी है। भारत के चार महानगरों में से एक है। और एक ऐतिहासिक शहर भी है। दिल्ली महानगर में मुगल काल की भी कई विश्व विख्यात विरासते आज भी मौजूद है। इसी दिल्ली में 16वीं शताब्दी मे तब्दील हुई जामा मस्जिद लाल किला आज भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। वही पास ही में चांदनी चौक जैसा एक भव्य बाजार मौजूद है जिसमें कि तरह-तरह के व्यंजन पकवान वह हर तरह की खरीदारी के सामान उपलब्ध हो जाता है।    

    दिल्ली को तीन और से हरियाणा की सीमा लगती है, जबकि इस के पूर्वी छोर पर उत्तर प्रदेश की सीमा लगती है। यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र लगभग 573 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। 2011 की जनगणना के अनुसार दिल्ली शहर की आबादी 11 मिलियन है जोकि मुंबई के बाद भारत का सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है।       

                                     अगर दिल्ली शहर की प्राचीनता की बात की जाए तो 10 वीं शताब्दी में यहां पर तोमर राजाओं का राज्य था। उन्हीं तोमर राजाओं का एक वंशज पृथ्वीराज चौहान था जिसने कि दिल्ली को अपनी राजधानी बनाया। और वही पृथ्वीराज चौहान दिल्ली का अंतिम हिंदू शासक था। उस पृथ्वीराज चौहान के बाद दिल्ली में लगातार तुर्क और मुगलों का आक्रमण होने लगा। जिसमें कि पृथ्वीराज चौहान के तुरंत बाद गुलाम राजवंश आया उसके बाद खिलजी, तुगलक , सैयद और लोरी राजवंश आए। यह सभी मुस्लिम शासक थे। इसके बाद अंत में पानीपत की लड़ाई में बाबर ने लोधी व राजवंश को हराकर दिल्ली में मुगलिया सल्तनत की नींव रखी। इसी मुगलिया सल्तनत में बाबर के बाद बाबर का वंशज हुमायूं आया जिसने की दिनपनाह महल जो कि आज के समय में पुराने किले के नाम से मशहूर है का निर्माण करवाया। और हुमायूं की मृत्यु भी उसी दिन प्रणाम महल में सीढ़ियों से गिरकर हुई थी।     

                अनेक दर्शनीय स्थल जैसे की कुतुब मीनार, सिकंदर लोदी का मकबरा, इंडिया गेट आदि कई विरासत ए आज भी मौजूद है।  

राजधानी दिल्ली में इंडिया गेट की तस्वीर
राजधानी दिल्ली में इंडिया गेट की तस्वीर

   अगर हम नई दिल्ली की बात करें तो नई दिल्ली को अंग्रेजों ने सन 1911 में अपनी राजधानी बनाया। अंग्रेजों ने भी दिल्ली में कई भव्य इमारतों का निर्माण करवाया। आज इतना भव्य इंडिया गेट हम देखते हैं असल में यह प्रथम विश्व युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की विरासत के रूप में तैयार किया गया वह उन सैनिकों के नाम आज भी इंडिया गेट पर लिखे हुए हैं। उसके अलावा राष्ट्रपति भवन विधान सभा वह कनॉट प्लेस भी अंग्रेजों के द्वारा ही बसाई गई विरासत है।    

          आध्यात्मिक तौर पर भी दिल्ली शहर में काफी पुरानी विरासत ए रही है। सूफी संत निजामुद्दीन औलिया भी इसी दिल्ली में रहे हैं जिन्होंने दिल्ली में 15 राजाओं का शासन देखा और उन्हीं के शिष्य अमीर खुसरो जोकि तबले के अविष्कारक और खड़ी बोली के जनक भी हैं उन्होंने भी 10 राजाओं का शासन देखा वह उन 10 राजाओं के दरबार में रहे। उसके अलावा कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी की मजार भी हमें महरौली क्षेत्र में देखने को मिल जाएगी राजा कुतुबुद्दीन ने इन्हीं के नाम पर कुतुब मीनार का निर्माण करवाया था।

Written by Pritam Mundotiya

यह भी पढे: मोबाईल फोन, योग क्या है, घूमने के फायदे, परीक्षा,

चुनाव के बाद


चुनाव के बाद क्या होता है, आप सभी एक बात समझिए हम लोग क्या देखते है ? क्या पढ़ते है ? टीवी देखते है और अख़बार पढ़ते है आजकल तो क्या दिखाया जा रहा है और क्या पढ़ाया हा रहा है यह सबको पता है इसके साथ ही मोबाइल के द्वारा हम सोशल मीडिया पर जो समय बिताते है उसमे भी बहुत सारी बाते झूठी होती है और कुछ वॉट्सएप बाबा का ज्ञान अब किस पर विश्वास करे ओर किस पर नहीं यह हम सभी के लिए एक चुनौती भरा विषय है।

हम सभी लोग अपने अनुभव पर वोट दे रहे है जैसा हम लोगो के साथ हो रहा है उसी के आधार पर वोट जाता है जो सुनते है देखते है बस वही सब इसी आधार पर वोट दिया गया है यह बात स्पष्ट हो चुकी है।

दिल्ली वालो के बारे में बहुत कुछ लोग बोल रहे है लगातार कुछ ना कुछ लिखा जा रहा है दिल्ली वाले मुफ्तखोर हो गए है दो कौड़ी की बिजली पानी के लिए बिक गए है।

दिल्ली की जनता ने फ्री के लिए कोई वोट नहीं किया उन्होंने काम भी किया इस बात से आपको सहमत होना चाहिए हर बात में नकारना गलत बात है। और काम नहीं भी किए ऐसा भी है। उसके लिए मै दुबारा लिखूंगा की उन्होंने क्या किया है और क्या नहीं

यह बात बहुत गलत है जिस प्रकार से लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है उन्हें सोच समझकर बोलना चाहिए।

कौन किसको वोट देना चाहता है यह उसका मौलिक अधिकार है आप उसे उसका निर्णय लेने से नहीं रोक सकते

बहुत सारे विचार मंथन करते हुए लोगो ने अपना दिया है और इस बात को स्वीकार करना चाहिए

जीत अब किसी भी पार्टी की हुईं है इसका यह तात्पर्य नहीं है आपको देशद्रोही बोलने का अधिकार है दिल्ली देश की राजधानी है और यह अधिकार आपको बिल्कुल भी नहीं है कि आप अभद्र शब्दो का प्रयोग करे

अपने शब्दो पर नियंत्रण रखना अतिआवश्यक है बहुत जल्दी कुछ लोग अपना आपा खो देते है यदि आप स्वयं  विवेकी नहीं हो तो आप दूसरों को क्यों कोश रहे हो ??

खुद के विचार इतने सीमित दायरे में सिमट गए और आप इल्जाम दिल्ली की जनता पर लगा रहे है।

यह समय आत्ममंथन का है , देशमंथन, विचारमंथन का है दिल्ली मंथन का है अपने विचार ओर मत के लिए ही अपना नेता चुनने का अधिकार दिया है और उसके चलते ही दिल्ली का चुनाव तय हुआ है, अब आप इसमें घृणा के बीज ना बोए तो बेहतर है।

चुनाव के बाद सोचिए और समझिए।