Posts tagged hisaab

हिसाब किताब

कुछ हिसाब किताब अब भी बाकी है,
कुछ सवाल जवाब अब भी बाकी है।

ज़िन्दगी की ये लड़ाई हमेशा जारी है,
सफलता की राहों में अटके हमारे पैर।

कितने ही रास्ते हमने चुने,
कितनी बार हमने बदले मुड़ लिए।

मगर एक बार फिर से उठेंगे हम,
इन अटके पैरों को ज़मीन पे जमाएंगे हम।

हर सवाल का जवाब हमें मिलेगा,
हर मुश्किल में एक नया सीख मिलेगा।

क्या हम हार मानेंगे ज़िन्दगी से,
नहीं, हम फिर से लड़ जाएँगे ज़िन्दगी से।

कुछ हिसाब किताब अब भी बाकी है,
कुछ सवाल जवाब अब भी बाकी है।

लेकिन हम नहीं हारेंगे इस लड़ाई से,
हम जीतेंगे, और जीतेंगे हम सबको साथ लेके।

कर्मों का हिसाब

कर्मों का हिसाब कैसे होता है ? हमारे पूर्वज हमें यही बताते है, कि एक बड़ी दाढ़ी वाला बाबा ऊपर बैठा हमारे कर्मों का हिसाब करेगा उसके पास सारा लेखा जोखा है, हमारे कर्मो का क्या आप इस बात को मानते है ??

यदि हां तो क्यों ?? ओर नहीं तो क्यों नहीं ??

हमारे कर्म , हमारी सोच पर निर्भर करते है, जैसा हम सोचते है, वैसा ही हम करते चले जाते है उसके ही हिसाब से हमारे कर्म बन रहे है, वह अच्छे है या बुरे इस बात का हमें ध्यान रहता भी है ओर नहीं भी , कुछ हम जानबुझ कर करते है ओर कुछ अनजाने में हो जाते है।

लेकिन यह सही है या गलत इसका मापदंड क्या है ?